ब्रेकिंग न्यूज़

कोरिया : श्रमिकों व कर्मचारियों की सहायता हेतु श्रम पदाधिकारी कार्यालय में हेल्पलाईन सेंटर का होगा संचालन

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
कोरिया : कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में कोरोना वायरस संक्रमण विस्तार की संकटापन्न स्थिति में श्रमिकों व कर्मचारियों की सहायता हेतु श्रम पदाधिकारी कार्यालय में हेल्पलाईन सेंटर का संचालन किया जायेगा। जिसके तहत श्रमिक व कर्मचारी श्रम पदाधिकारी कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07836-232165, श्रम निरीक्षक श्री गोपी सिंह मोबाईल नंबर 7067253951, श्री मुकेश कुमार राठौर मोबाईल नंबर 7000453859, श्रम कल्याण निरीक्षक श्री अनिल कुमार मोबाईल नंबर 9753735519 व कल्याण निरीक्षक श्री संजय राजवाड़े मोबाईल नंबर 8435364386 से संपर्क कर सकते हैं।

श्रम पदाधिकारी ने हेल्पलाईन सेंटर के संचालन हेतु डाटा एण्ट्री ऑपरेटर श्री राजकुमार मारिया व श्री कृष्ण कुमार कुर्रे की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने श्रमिकों से प्राप्त शिकायत, सहायता आदि का विवरण पंजीबध्द करते हुए संबंधित श्रम निरीक्षकों के सहयोग से समन्वय स्थापित कर श्रमिकों, कर्मचारियों की कठिनाईयों का निराकरण, सहायता करने के निर्देश दिए हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook