ब्रेकिंग न्यूज़

 हत्या के मामले के दोषी को नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मृत्युदंड दिया गया...

न्यूयार्क : अलबामा ने हत्या के मामले के दोषी को अपनी तरह का पहला तरीका अपनाकर नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मृत्युदंड दिया। साथ ही अमेरिका में मृत्युदंड को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है। राज्य प्रशासन का कहना है कि यह नया तरीका मानवीय है, लेकिन आलोचकों ने इस तरीके को क्रूर और प्रयोगात्मक बताया है। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि 58 वर्षीय केनेथ यूजीन स्मिथ को एक ‘फेस मास्क’ के द्वारा नाइट्रोजन गैस सुंघाई गई, जिसके कारण शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने से उसकी मौत हुई।


स्मिथ को अलमाबा जेल में रात आठ बजकर 25 मिनट पर मृत घोषित किया गया। अमेरिका में 1982 के बाद से घातक इंजेक्शन देकर मौत की सजा देने का प्रावधान शुरू हुआ था और तभी से मृत्युदंड देने के लिए आमतौर पर यही तरीका अपनाया जाता है। लेकिन अमेरिका में नाइट्रोजन सुंघाकर मौत की सजा देने का यह पहला मामला है। राज्य ने एक व्यक्ति से सुपारी लेकर उसकी पत्नी की हत्या मामले में दोषी स्मिथ को 2022 में भी मृत्युदंड देने की कोशिश की थी, लेकिन तब किसी तकनीकी समस्या के कारण मृत्युदंड को रोक दिया गया।
 
Death Penalty By Nitrogen,अमेरिका के अलबामा में नाइट्रोजन गैस सुंघाकर दी गई  मौत की सजा, पहली बार इस्तेमाल किया गया ये तरीका - us state alabama  completes first execution by ...

नए तरीके से सजा देने के खिलाफ कानूनी लड़ाई हराने के बाद स्मिथ को नाइट्रोजन सुंघाकर मृत्युदंड दिया गया। स्मिथ के वकीलों ने दावा किया था कि राज्य सजा के इसतरह के तरीके का प्रयोग करने के लिए स्मिथ को परीक्षण वस्तु की तरह इस्तेमाल कर रहा है, जो दंड देने के क्रूर एवं असामान्य तरीके पर संवैधानिक प्रतिबंध का उल्लंघन कर सकता था। अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार रात स्मिथ की इस याचिका को खारिज कर दिया।(एजेंसी)
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook