ब्रेकिंग न्यूज़

 अयोध्या रामलला दर्शन 30 देशों के 90 प्रवासी भारतीयों संग 400 श्रद्धालुओं ने किये: डॉ. जौली
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

 

राजू लम्बा 
 
नई दिल्ली : हनुमान चालीसा पाठ व जय श्रीराम के नारे लगाते 30 देशों के 90 प्रवासी भारतीयों संग 400 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में राम लला के दर्शन किये। श्रद्धालुओं ने 2024 के भारतीय संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभूतपूर्ण जीत की कामना भी की। इनका नेतृत्व वैश्विक भारत ब्रांड एंबेसडर व अध्यक्ष दिल्ली स्ट्डी ग्रुप डॉ. विजय जौली, पूर्व भाजपा दिल्ली विधायक ने किया। सभी श्रद्धालुओं को राम नवमी दुपट्टा ओढ़ा व माथे पर चंदन का तिलक लगाया गया।  

इस अवसर पर श्री चंपत राय (महासचिव श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र), श्री राम लाल (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपर्क प्रमुख), श्री दिनेश चंद्र (संरक्षक विश्व हिन्दू परिषद), उज्बेकिस्तान व्यवसायी अशोक के. तिवारी (प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित) व भूपेंद्र कंसल (महामंत्री हिमालय परिवार) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सबको चंपत राय जी का मार्ग दर्शन भी मिला। 
 
Open photo

इससे पहले सभी श्रद्धालुओं ने सरयू नदी घाट पर आरती व पूजा की। और बाद में हनुमान गढ़ी मंदिर जाकर राम भक्त बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। 

Open photo
श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से भूटान राजदूत मेजर जनरल वेत्सोप नामग्याल, काउंसलर दोरजिक किंजांग, चीन गणराज्य (ताइवान) के भारत में राजदूत की सहायक प्रतिनिधि कुमारी त्साई जेन चुन, भारत में रोमानिया महावाणिज्य दूत विजय मेहता व टुवालु महावाणिज्य दूत डॉ. दीपक जैन, नेपाल से सार्क जर्नलिस्ट्स फोरम के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजु लामा और निर्वासित तिब्बत संसद स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल उपस्थित रहे। 

दर्शन करने वाले प्रवासी भारतीयों में: ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, भूटान, कनाडा, कोलंबिया, कंबोडिया, जॉर्जिया, गुयाना, केन्या, कजाकिस्तान, मलेशिया, मोजाम्बिक, मकाऊ, नाइजीरिया, नेपाल, नॉर्वे, रोमानिया, रवांडा, स्पेन, सिंगापुर, सिंट मार्टेन, चीन गणराज्य (ताइवान), ताजिकिस्तान, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, तुवालु, तिब्बत, युगांडा, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, उज्बेकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका इत्यादि देशों से रहे। सभी ने राम लला के दर्शन उत्साहपूर्वक किये। भोजन की व्यवस्था गोपाल गर्ग ने की।  

ज्ञात रहे पिछले वर्ष 23 अप्रैल 2023 को डॉ. जौली की पहल पर 156 देशों व 7 महाद्वीपों की नदियों व समुद्रो के जल से अयोध्या राम मंदिर जलाभिषेक किया गया था।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook