- Home
- Surajpur
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सूरजपुर : संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाडे द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र भटगांव अन्तर्गत लांजित क्षेत्र के वासियों के आवागमन सुविधा हेतु उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। विदित हो कि लांजित से पुतकी मार्ग पर स्थित बभनधरा नाला पर पुल निर्माण हेतु स्थानीय जनों द्वारा वर्षों से मांग किया जा रहा था। संसदीय सचिव राजवाड़े द्वारा किये गये जनसंपर्क के दौरान उक्त पुल के निर्माण हेतु स्थानीय लोगों को आषांवित किया गया था, जिसके परिपालन में राज्य शासन से लगभग 1 करोड़ 89 लाख रु. की लागत से उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का स्वीकृति संसदीय सचिव राजवाड़े के द्वारा कराया गया।