- Home
- Jashpur
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत सन्ना विकासखण्ड के ग्राम रौनी निवासी मृतिका स्व. रूंगी बाई की आकाशीय बिजली से 12 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र रमेश हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुर : जिला प्रशासन द्वारा जशपुर के हॉकी खिलाड़ियों को विगत दिवस राउरकेला के बिरसामुण्डा स्टेडियम में हॉकी मैच दिखाया गया। और बच्चों ने उत्साह के साथ हॉकी का आनंद लिया गया। उल्लेखनीय है कि उडीसा के सुन्दरगढ़ जिले में राउरकेला सबसे बड़ा शहर जिसे भारतीय हॉकी का उद्धगम स्थान माना जाता है जहॉ से बड़ी सख्या में अन्तरराष्ट्रीय खिलाडी निकले है । -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
नगरवासियों को एक छत के नीचे मिलेगा महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पादजशपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्री राम पुकार सिंह ने शहर के लोगों को एक ही छत के नीचे स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद उपलब्ध कराने हेतु पत्थलगांव नगर में सी-मार्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने संचालनकर्ता महिला स्व सहायता समूह को बधाई देते हुए अच्छे से कार्य करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय करने के उद्देश्य से सी मार्ट की स्थापना की गई है।