ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर : कलेक्टर ने मनोरा विकास खण्ड के घाघरा में दोना पत्तल निर्माण, एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
महिलाओं से उनके कार्यो एवं हुए आमदनी के सम्बंध में ली जानकारी

स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों को जल जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक करने के दिए निर्देश
No description available.

जशपुर : कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज मनोरा विकासखण्ड के घाघरा में महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्माण किये जा रहे दोना पत्तल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर  इस अवसर पर उपसंचालक कृषि, एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक, जनपद सीईओ श्री अनिल तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
No description available.

कलेक्टर ने दोना पत्तल निर्माण कर रहे सूरज स्व सहायता समूह की महिलाओ से उनके कार्यो , मशीनों की उपलब्धता एवं अब तक हुए आमदनी की सम्बंध में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा अब तक कुल 5000 रुपये का दोना पत्तल का विक्रय किया गया है। कलेक्टर ने महिलाओं के उत्पादों को विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए अच्छे से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसी प्रकार उन्होंने घाघरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण कर केंद्र में किये जा रहे टीका कार्य के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने लक्षणग्रस्त लोगो का अनिवार्य रुप से कोविड टेस्ट करने की बात कही। कलेक्टर ने  केंद्र में बरसात के समय जल जनित रोगों से बचाव के लिए ग्रामीण लोगो को जागरूक करने के निर्देश दिए।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook