ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा : आजादी का अमृत महोत्सव- हमर संस्कृति हमर विरासत के थीम पर देवरबीजा मे कार्यक्रम आयोजित

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

No description available.

 
बेमेतरा : बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेरला के ऐतिहासिक ग्राम देवरबीजा मे आज शुक्रवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ ‘‘अमृत महोत्सव’’ के अवसर पर ‘‘हमर संस्कृति हमर विरासत’’ के थीम पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे 1947 में अब तक के पुरातात्विक धरोहर/75 वर्ष से अधिक, राज्य के पुराने शासकीय भवनों का दस्तावेजीकरण/फोटोग्राफ आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष बेरला श्रीमती हीरा बाई वर्मा द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रुप सदस्य राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य श्री टी.आर. साहू, जनपद पंचायत बेरला उपाध्यक्ष श्री नवाज मुंशी खान, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री कमल सिंह वर्मा एवं जनपद पंचायत बेरला सदस्य श्रीमती केशर राजेश सोरी उपस्थित थे। इसके अलावा कार्यक्रम मे सरपंच देवरबीजा श्रीमती सुनीता नोहर देवांगन, सचिव श्री चिन्ता राम निषाद एवं पंचगण सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।  

        कार्यक्रम की शुरुआत मे उपस्थित अतिथियों ने देवरबीजा के पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक प्राचीन सीता देवी मंदिर का दर्शन कर पूजा अर्चना की। कार्यक्रम मे जनपद पंचायत अध्यक्ष बेरला श्रीमती हीरा बाई वर्मा ने कहा कि आज का दिन देवरबीजा के लिए अभूतपूर्व दिन है, इस अवसर पर हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान करने का शुभ अवसर मिला। बेमेतरा जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्म व कर्मभूमि रही है। हमारे भारत की विरासत कई शताब्दियों पहले की है, यह विशाल और जीवंत है। हमने अपने संस्कृति और परंपरा को शुरु से ही महत्व दिया है। और इसे अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए खुबशुरती से संरक्षित किया है।

         छ.ग.राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री टी.आर.साहू ने कहा कि भारत एक सांस्कृतिक रुप से समृद्ध देश है यहां विभिन्न धर्म, जाति, समूहों के लोग साथ रहते हैं, जिनकी अपनी मूल कहानी और अनूठी परंपराओं और संस्कृति का अपना समूह है। आज का यह समारोह हमारे प्रियजनों से मिलने, शुभकामनाएं देने और सकारात्मक उर्जा लाने का एक शानदार तरीका है। इस दौरान छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पण्डवानी गायन की प्रस्तुति की गई।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook