- Home
- टॉप स्टोरी
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
33 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन-लोकार्पण
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 17 दिसम्बर को सुबह 11 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर आधारित फिल्म लॉन्च करेंगे, इसके साथ ही 3396.75 लाख रूपए लागत के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। इसमें 30 करोड़ 13 लाख 73 हजार रूपए की लागत के 12 कार्यों का भूमिपूजन और 3 करोड़ 83 लाख 2 हजार रूपए के दो विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा उनमें रायपुर में संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा स्मारक एवं संग्रहालय भवन निर्माण लागत 4 करोड़ 86 लाख 76 हजार रूपए, दुर्ग जिले ग्राम परसदा (कुम्हारी) में अनुसूचित जाति (प्रयास) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सह कोचिंग के भवन निर्माण लागत 9 करोड़ 41 लाख 15 हजार रूपए का भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा 152.97-152.97 लाख रूपए की लागत से बेमेतरा जिले के साजा, मुंगेली जिले के मझगांव, लोरमी में अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, मुंगेली जिले में ही बालक छात्रावास बरमपुर और अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास लोरमी, रायपुर जिले के मंदिर हसौद और दुर्ग के भिलाई में अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, 162.76 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या आश्रम लोरमी, 191.51 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 50 सीटर प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास फास्टरपुर जिला मुंगेली और कबीरधाम जिले में 162.76 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 50 सीटर अनुसूचित जाति कन्या आश्रम डबराभांठ का भी भूमिपूजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बेमेतरा जिले के साजा और राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में 191.51-191.51 लाख रूपए की लागत से निर्मित 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : उनके साथ में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर उपस्थिति हैं। प्रेसवार्ता : महासमुन्द आज जिले की चारों विधानसभा में भेंट-मुलाकात संपन्न हो गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता से योजनाओं की जानकारी लेना है। शासन की योजनाओं के फीडबैक के लिए भी भेंट-मुलाकात किया जा रहा है।
आधे से अधिक लगभग 50 विधानसभा में भेंट-मुलाकात संपन्न हो चुका है। सभी योजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही हैं। प्रेसवार्ता : महासमुन्द सार्वजनिक वितरण प्रणाली का क्रियान्वयन अच्छी तरह हो रहा है। योजनाओं से आय में वृद्धि हो रही है। हाट बाजार क्लीनिक योजना का संचालन भी बेहतर हो रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतर काम देखने को मिला है।यहाँ देखे विडियो :-
50 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी अब तक हो चुकी है। धान खरीदी सुव्यवस्थित चल रही है। अभी तक कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। हमारी सरकार ने 110 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है पुराने प्रकरण का निराकरण हो रहा है। खासकर जमीन संबंधी निर्देश दिए हैं। बंदोबस्त त्रुटि के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया है। महासमुंद जिले में मेडिकल कॉलेज बड़ी उपलब्धि है। घोषणाएं भी जिले के लिए की गई है, ओवरब्रिज भी उपलब्धि है।प्रेसवार्ता : महासमुन्द इस दौरान बायपास रोड और नगर निगम बनाने की मांग रखी गई। करनी पावर प्लांट के विरोध में लोग बैठे हैं। उसके निराकरण के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साइबर थाने खोलने की योजना है, अभी तीन जगह में शुरू हो गया है।वो दिन भी आएगा, जब आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में छत्तीसगढ़ी बोली में सिलेबस बनेगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज देर शाम महासमुंद क्षेत्र में 136 करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। महासमुंद सर्किट हाऊस में आयोजि इस कार्यक्रम में 30 करोड़ 7 लाख 37 हजार रुपए के 26 विकास कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास और 106 करोड़ 12 लाख 28 हजार रुपए के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्री विनोद चंद्राकर भी उपस्थित थे।
भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, और नवीन कार्य शामिल हैं। लोकार्पण कार्यों में स्विंगपूल, प्रवेश द्वार सिरपुर, मिनी स्टेडियम फ़ारेस्ट ग्राउंड, मांगलिक भवन, चौपटी एवं बाज़ार निर्माण, आदि शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने आज प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सिरपुर और ग्राम शेर में आम जनता से भेंट-मुलाकात की और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : 1. ग्राम सिरपुर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की स्थापना की जायेगी ।
2. सिरपुर क्षेत्र के ग्राम पासिद में हाई स्कूल की स्थापना की जायेगी।
3. तुमगांव में उप तहसील की स्थापना की जायेगी।
4. तुमगांव से महासमुंद सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति दी जायेगी।
5. तुमगांव में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू की जायेगी।
6. महासमुंद शहर के बाहर बस स्टैण्ड बनाया जायेगा।
7. बावनकेरा से रामाडबरी तक सड़क निर्माण। भेंट-मुलाकात : महासमुन्द विधानसभा, सिरपुर
श्री ओगरे के पिता का आकस्मिक देहांत हो गया है। इस साल वे धान नहीं बेच पा रहे हैं। वारिस के रूप पंजीयन नही हो पा रहा है।इस पर उन्हें आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजीयन होगा, धान भी बिकेगा। भेंट-मुलाकात : महासमुन्द विधानसभा, सिरपुरवीडियो/फोटो भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को पता चला कि उमेश कुमार साहू के दिल में छेद है और इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है, इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बेहतर इलाज करवाने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिया।भेंट-मुलाकात : महासमुन्द विधानसभा, सिरपुरयहाँ देखे विडियो:-
(वीडियो) श्री ओगरे के पिता का आकस्मिक देहांत हो गया है। इस साल वे धान नहीं बेच पा रहे हैं। वारिस के रूप पंजीयन नही हो पा रहा है।इस पर उन्हें आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजीयन होगा, धान भी बिकेगा। भेंट-मुलाकात : महासमुन्द विधानसभा, सिरपुर
(वीडियो) सुरेश साहू राजीव युवा मितान क्लब से हैं, उन्होंने बताया कि पच्चीस हजार रुपए आए हैं। उन्होंने योजना की तारीफ की और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए बधाई दी -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सुबह, दोपहर और संध्याकाल शिवभक्तों को मंदिर में मिलता है अलग–अलग खुशबुओं का एहसास
महासमुंद : मुख्यमंत्री ने आज सिरपुर स्थित गंधेश्वर नाथ मंदिर में विधिवत पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की । मुख्यमंत्री का शंखध्वनि एवं मंत्रोच्चार के साथ मंदिर द्वार पर स्वागत किया गया। उन्होंने गंधेश्वर नाथ मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ चर्चा की और मंदिर के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गंधेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में कदंब के पौधे का भी रोपण किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण से महानदी के सुंदर तट का अवलोकन भी किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित प्राचीन मूर्तियों को भी देखा। मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।
शिव आशीर्वाद की खुशबू से परिपूर्ण गंधेश्वर नाथ मंदिर
सिरपुर स्थित गंगेश्वर नाथ मंदिर का अपने आप में ऐतिहासिक पुरातात्विक और आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस मंदिर में शिवभक्तों को भगवान शिव के शिवलिंग से सुबह, दोपहर और संध्याकाल में अलग-अलग खुशबुओं का एहसास मिलता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह की पूजा के वक्त शिवलिंग से चंदन की खुशबू आती है । वहीं दोपहर में केसर की सुगंध मिलती है और संध्या पूजन के समय गुलाब की खुशबू का एहसास होता है । इसी वजह से भगवान शिव के इस मंदिर का नाम गंधेश्वर नाथ मंदिर पड़ा है। श्रावण मास में मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है दूर-दूर से लोग शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।
गंधेश्वर नाथ मंदिर का है ऐतिहासिक, पुरातात्विक और पौराणिक महत्व
सिरपुर को प्राचीन दक्षिण कौशल की राजधानी कहा जाता है। मंदिर की प्राचीनता का प्रत्यक्ष उदाहरण यहां की स्थापत्य कला में स्पष्ट नजर आता है। मंदिर के गर्भगृह के सामने स्थापित चार स्तंभों पर पाली भाषा व ब्राह्मी लिपि में अभिलेख अंकित है। जानकारों का कहना है की इन अभिलेखों में भगवान शिव की स्तुति व शिव पार्वती विवाह के प्रसंग उत्कीर्ण किए गए हैं। वर्तमान में मंदिर प्रांगण में सिरपुर क्षेत्र में उत्खनन द्वारा प्राप्त पुरातात्विक महत्व की प्राचीन मूर्तियों को स्थापित किया गया है। इन मूर्तियों में भगवान नटराज की नृत्य में मूर्ति विशेष है। पौराणिक मान्यता है कि बाणासुर नमक महान शिव भक्त यहां निवास करता था, जिसने यहां भगवान शिव की घोर तपस्या की। इसके फलस्वरूप भगवान शिव ने उसे यहां दर्शन दिए।
हिंदू,बौद्ध व जैन संस्कृतियों का संगम है सिरपुर
महानदी के तट पर स्थित प्राचीन गंधेश्वर नाथ मंदिर न सिर्फ भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष है बल्कि यहां पर हिंदू, बौद्ध और जैन संस्कृतियों का अद्भुत संगम दिखाई देता है। मंदिर प्रांगण में सिरपुर क्षेत्र में प्राप्त पुरातत्विक मूर्तियां रखी गई है। जिनमें त्रिदेव ब्रह्मा–विष्णु–महेश, नवग्रह, भगवान बुद्ध की भूमि स्पर्श मुद्रा में मूर्ति और साथ ही साथ जैन धर्म से मुड़ी से जुड़ी मूर्ति भी दिखाई देती है।
अद्भुत है मंदिर से महानदी तट का नजारा
गंधेश्वरनाथ मंदिर महानदी के तट पर स्थित है। मंदिर से महानदी का बहुत ही सुंदर और नयनाभिराम दृश्य दिखाई देता है। महानदी के तट का यह नजारा मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से भी और महत्वपूर्ण बना देता है। मुख्यमंत्री ने आज मंदिर प्रांगण से महानदी तट के सुंदर दृश्य का अवलोकन किया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
चण्डी मंदिर बागबाहरा और खल्लारी मंदिर पर्यटन स्थल के रूप में होंगे विकसित
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा का 30 बिस्तर से 50 बिस्तर में होगा उन्नयन
आईटीआई बागबाहरा में 2 नए ट्रेड की स्वीकृति
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मरारकसीबहरा में ग्रामीणों से की सीधे बात-चीतमहासमुंद : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज 14 दिसम्बर को महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मरारकसीबहरा पहुंचे। उन्होंने वहां आम जनता से सीधे बात-चीत कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने भी शासकीय योजनाओं से मिल रहे भरपूर लाभ के बारे में बताया और राज्य सरकार की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान में कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा संचालित ”राजीव गांधी किसान न्याय योजना” की चौथी किस्त की राशि 31 मार्च के पहले किसानों को मिल जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें किसान, मजदूर, आदिवासी सहित गरीब व कमजोर आदि वर्ग के लोगों के हित को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने इस तारतम्य में ग्राम सुराजी योजना के तहत् नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना, वनोपज संग्रहण तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना आदि के बारे में उल्लेख करते हुए लोगों को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान स्थानीय जनतिनिधियों और ग्रामीणों के आग्रह पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा को 30 वितस्तर से 50 बिस्तर में उन्नयन और आई.टी.आई. बागबाहरा 2 नये ट्रेड-इलेक्ट्रिशियन तथा फिटर प्रारंभ करने की घोषणा की गई। इसी तरह चण्डी मंदिर बागबाहरा और खल्लारी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने तथा ग्राम कुलिया में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा ग्राम एम.के.बाहरा में हाईस्कूल तथा ग्राम मुनगासेर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की गई। साथ ही कमरौद से चरौदा मार्ग एवं पुल-पुलिया और खोपली से सोनापुटी मार्ग एवं पुल-पुलिया के निर्माण की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम मरारकसीबहरा में किसानों से कहा कि किसका-किसका कर्ज माफ हुआ है। इस पर एक स्वर में सहमति जताते हुए वहां उपस्थित सभी किसानों ने ”हां” में जवाब दिया। इस दौरान ग्राम कामरौद निवासी किसान श्री जितेंद्र साहू ने बताया कि मेरा ढाई लाख रूपए का कर्ज माफ हुआ है। इसके साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पूरा लाभ मिल रहा है। इनसे हुई आय से डेढ़ एकड़ खेती-जमीन खरीदा है और मकान भी बनाया हूं। इसी तरह ग्राम चुरकी निवासी श्री ओमप्रकाश साहू ने बताया कि वे 2 एकड़ जमीन के मालिक है, 40 हजार का ऋण था जो माफ हो गया है। ग्राम एम.के.बाहरा निवासी श्रीमती तुमेेश्वरी साहू ने बताया कि समूह का नाम जय मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह है। उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं के तहत् विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से पर्याप्त आमदनी होने लगी है, जिसका लाभ समूह के सभी सदस्यों को मिल रहा है। इसी तरह ग्राम पचेड़ा निवासी श्री चमन लाल साहू, सावित्रिपुर की सुश्री सजनी मिश्रा तथा श्रीमती प्रेमलता बघेल, श्री दयाराम चंद्राकर आदि ने भी शासन के विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभ के बारे में अवगत कराया।मुख्यमंत्री ने मरारकसीबहरा में किसान श्री ध्रुव के घर किया भोजन
मुख्यमंत्री श्री बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान महासमंुद जिले के खल्लारी विधान सभा के ग्राम एम.के.बाहरा निवासी आदिवासी किसान श्री यादराम धु्रव के घर बड़े ही चाव से भोजन किया। उन्हें भोजन में गौठानों की बाड़ी की लालभाजी तथा मुनगाभाजी, तिवरा भाजी के अलावा जिमीकांदा की सब्जी और सील से पीसे टमाटर चटनी फुलकांस की थाली में परोसा गया था। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में लोगों ने बताया कि अब रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहींमुख्यमंत्री ने की योजनाओं से आ रहे सामाजिक परिवर्तन का अध्ययन कराने की घोषणा कीमुख्यमंत्री ने बगारपाली भेंट-मुलाकात में की अनेक घोषणाएंकोमाखान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने और शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना की घोषणागड़बेड़ा-सिंधुपाली-परसापाली मार्ग और पुल-पुलिया निर्माण की स्वीकृतिहनुमानडीह जलाशय और ठाकुरदिया जलाशय की होगी मरम्मतशासकीय महाविद्यालय बागबाहरा में बनेगा ओपन स्टेडियममहासमुंद : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा के ग्राम-बगारपाली में भेंट मुलाकात में लोगों से संवाद के दौरान कहा कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में लोगों ने उन्हें बताया है कि अब उन्हें रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की वजह से पलायन रुका है।मुख्यमंत्री ने बताया की जांजगीर में एक मजदूर साथी ने बताया की गांव में गौठान खुलने से उन्हें रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ी। आज बगारपाली में हेमलता ने बताया की पहले काम के लिए उसे पलायन करना पड़ता था। मगर अब गौठान में काम मिल रहा है। अभी सरायपाली में भी मुझे एक व्यक्ति ने ऐसा ही संस्मरण सुनाया था। जशपुर में भी पलायन में कमी आने की बात सामने आई थी। इससे यही समझ में आता है कि योजनाओं से लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरी है। ये बहुत अच्छा संकेत है। मुख्यमंत्री ने योजनाओं से आ रहे सामाजिक परिवर्तन का कमेटी द्वारा अध्ययन कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है की आज लोगों को काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा। भूमिहीन मजदूरों को भी हम 7 हजार रुपए दे रहे हैं। ये भी भूमिहीन श्रमिकों के लिए एक बड़ा सहारा बना है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक ब्लॉक में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना कर रही है, जिसके लिए शासकीय भूमि और दो करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में सुगमता से पहुंच के लिए अप्रोच रोड भी बनाएंगे और आधे दर बिजली की उपलब्धता भी की जाएगी ताकि गांव के बच्चों को भी स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से पलायन रुकेगा, देश में ऐसी योजना कहीं और नहीं है। मुुख्यमंत्री ने नौजवानों को इस योजना का हिस्सा बनकर आर्थिक रूप से सशक्त होने की बात कही।पैरादान की अपीलमुख्यमंत्री ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेने और क्षेत्रवासियों से मिलने आए हैं। उन्होंने नरवा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि बड़े सिंचाई प्रोजेक्ट में किसानों के खेत डूब जाते हैं, इसलिए हम छोटे-छोटे स्ट्रक्चर बना रहे हैं। जिसके जरिए पानी रोकते हैं। इससे सतह पर पानी मिल जाता है, साथ ही जल स्तर बढ़ता है। पानी रोकने से जमीन में नमी बनी रहती है। आज जरूरी है कि सभी नरवा में पानी रोका जाए ताकि किसान के साथ पशु-पक्षी को पीने के लिए पानी मिले। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गोबर के साथ गोमूत्र की भी खरीदी कर रही है। हम गौमाता की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों से पैरादान करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा के लिए चारा की भी आवश्यकता होगी इसलिए आप सभी पैरादान जरूर करें।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में श्रीमती हेमलता ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौठान बनने से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। लोगों को स्थानीय स्तर पर ही काम मिलने से गांवों से पलायन रुका है। हेमलता की मांग पर मुख्यमंत्री ने उनकी बेटी वर्षा कुमारी ठाकुर की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके इसलिए छात्रावास की व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिए।
श्रीमती नरबाई के बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा
नयापारा कला की श्रीमती नरबाई बघेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हो गई और उन्हें कोरोना मुआवजा नहीं मिला है, जिसे गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने श्रीमती नरबाई के बच्चों को पढ़ाने के लिए एक लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। ग्राम घोंच निवासी दिव्यांग लाभार्थी ने बताया कि गांव में हाट बाजार क्लिनिक की गाड़ी आती है। मुफ्त में इलाज होता है, दवाई भी मुफ्त मिलती है, जांच का भी पैसा नहीं लगता है। हितग्राही ठाकुर राम को साढ़े 3 एकड़ का वन अधिकार पट्टा मिला है, पट्टा मिलने से शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। श्री किशोर सोनवानी ने बताया कि उन्होंने घरेलू उपयोग के लिए लगाए गए धान में वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग किया है। जिससे उत्पादन अच्छा हुआ और फसल में किसी भी प्रकार की बीमारी की शिकायत नहीं आयी। मुख्यमंत्री ने श्री किशोर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि रासायनिक खाद से भूमि की उर्वरता खत्म हो रही है। हम सभी को धरती माता की सेवा करनी है इसलिए अधिक से अधिक वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करना है।
चंद्रभान साहू का 85 हजार रुपये का कर्ज हुआ माफ
श्रीमती नंदिनी ने छत्तीसगढ़िया ओपलम्पिक को लेकर बात की, उन्होंने कबड्डी में संभाग स्तर पर जीत दर्ज की है, अपने ससुराल में जाने के बाद कबड्डी खेलना शुरू किया है। उन्होंने बताया कि एक 60 साल की महिला गेड़ी में फर्स्ट आई है महासमुंद में। उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने नंदिनी की तारीफ़ की। लेखराम दीवान ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे राजीव युवा मितान क्लब के समन्वयक हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजनों के बारे में जानकारी दी। किसान चंद्रभान साहू ने बताया कि 85 हजार रुपये का कर्ज माफ हुआ है। योजना के लाभ से मिले पैसे से छोटी बेटी की शादी की और एक गाड़ी भी ले ली है। बेटा आईटीआई में पढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं कीघोंच में उप स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र नर्रा का पीएचसी में उन्नयन
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में बगारपाली तालाब के सौंदर्यीकरण, ग्राम पंचायत बगारपाली के लिये नये भवन के निर्माण, कोमाखान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू करने, ग्राम कोमाखान में शहीद वीर नारायण सिंह जी की प्रतिमा स्थापित करने, गड़बेड़ा-सिंधुपाली-परसापाली मार्ग और पुल-पुलिया निर्माण की स्वीकृति, हनुमानडीह जलाशय और ठाकुरदिया जलाशय के शीर्ष कार्य मरम्मत, नहरों की रिमॉडलिंग, लाइनिंग और मरम्मत कार्य की स्वीकृति की घोषणा की।
इसी प्रकार उन्होंने शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा में ओपन स्टेडियम, उप स्वास्थ्य केन्द्र नर्रा का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन, बगारपाली से तेंदुकोना पक्की सड़क निर्माण, कौहाकूड़ा से खुसरूपाली सड़क निर्माण, बगारपाली में राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन, खुसरूपाली में मंगल भवन, कौहाकूड़ा हाई स्कूल का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जहान सिंह के नाम पर करने और घोंच में उप स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा की।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : किसान चंद्रभान साहू ने बताया कि 85 हजार रुपये का कर्ज माफ हुआ है। योजना के लाभ से मिले पैसे से छोटी बेटी की शादी की और एक गाड़ी भी ले ली है। बेटा आईटीआई कॉलेज में पढ़ रहा है।उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा- चंद्रभान जी ने खेती से बेटी की शादी की है और बच्चों को पढ़ा रहे हैं, यह बहुत खुशी की बात है।यहाँ देखे विडियो :-(वीडियो) किसान जयराम वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी 3.5 एकड़ की खेती है। उन्हें राजीव किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है। भेंट-मुलाकात : खल्लारी विधानसभा, ग्राम-बगारपाली राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से लाभान्वित हितग्राही श्री पटेल ने बताया कि वे हल्दी, मिर्ची बेचकर अपना गुजारा करते हैं। अब इस योजना के तहत राशि सीधे खाते में आ रही है।
मुख्यमंत्री ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि आप बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। इसी तरह से परिवार आगे बढ़ता है। भेंट-मुलाकात : खल्लारी विधानसभा, ग्राम-बगारपाली मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े नाला प्रोजेक्ट में किसानों के खेत डूब जाते हैं। हम छोटे-छोटे स्ट्रक्चर बना रहे हैं। इसके जरिए पानी रोक-रोक कर लाते हैं। इससे सतह पर पानी मिल जाता है साथ ही जल स्तर बढ़ता है।
पानी रोकने से जमीन में नमी बनी रहती है। आज जरूरी है कि सभी नरवा में पानी रोका जाए ताकि किसान के साथ पशु-पक्षी को पीने के लिए पानी मिले। उन्होंने कहा कि हरिशंकर परसाई ने कहा है कि पूरी दुनिया में गाय दूध देने काम करती है, अकेले हिंदुस्तान में गाय वोट देने का काम करती है। हमने गाय की सेवा का कार्य किया है। हम गोमूत्र खरीद रहे हैं, गोबर खरीद रहे हैं।
गोबर और गोमूत्र खरीदने से जो तो दुधारू गाय नहीं है उन्हें भी लोग रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरवा की सेवा करना है । गोबर बेचना है तो उसे बांधकर रखना होगा, चारा खिलाना पड़ेगा, इसलिए आप सभी से निवेदन है कि पैरादान जरूर करें। ग्रामीण हेमलता ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौठान बनने से रोजगार के अवसर बढ़े हैं, गांवों से पलायन रुका है, क्योंकि लोगों को काम मिल रहा है।
हेमलता की मांग पर मुख्यमंत्री ने बेटी वर्षा कुमारी ठाकुर की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके इसलिए छात्रावास की व्यवस्था के लिए घोषणा की। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : विधानसभा - बसना एवं जिला - महासमुंदगोपालपुर. बसना को अनुविभागीय कार्यालय का दर्जा।. शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर भवन का उन्नयन।. ग्राम मेमरा हाईस्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन।. ग्राम लाखागढ़ से राजा सवइय्या कला तक सड़क निर्माण।. देवगांव जलाशय नहर जिर्नोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य ।. पिथौरा नगर पंचायत में गौरव पथ निर्माण।. बाघ नदी में एनीकट निर्माण।. ग्राम पंचायत भोकलूडीह में नवीन प्राथमिक स्कूल भवन की घोषणा।. ग्राम पंचायत के सरपंच को वन अधिकार पत्र के लिए अतिशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश।. बसना में बाजार स्थल में चबूतरा शेड का निर्माण।पिरदा
. पिरदा में महाविद्यालय हेतु नया भवन निर्माण कराया जायेगा।. ग्राम पिरदा में उप तहसील खोली जायेगी।. ग्राम पंचायत सांकरा एवं पिरदा का नगर पंचायत में उन्नयन किया जायेगा।. सांकरा परस्रावानी मार्ग से रिखा दादर तक सड़क निर्माण कराया जायेगा।. कुडेकेल नाला में नवीन पुल का निर्माण कराया जायेगा।. ग्राम सांकरा और पिरदा में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला जायेगा ।. नगर पंचायत बसना में गौरव पथ का निर्माण किया जायेगा।बसना. अघरिया समाज को ग्राम पैता में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रूपए मंजूर किए।. कलार समाज को कन्या छात्रावास के लिए जमीन होने पर 20 लाख रूपए।. फुलझर में तेली समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए।. ब्राम्हण समाज पिथौरा के लिए 20 लाख रूपए।. मसीह समाज जगदीशपुर के लिए 20 लाख रूपए।. मुस्लिम समाज बसना के लिए 15 लाख रूपए।. सरपंच ग्राम किसनपुर की मांग पर विकास कार्यों के लिए 15 लाख रूपए।. पिथौरा में मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल हेतु फेंसिंग और जमात खाना के लिए 10 लाख रूपए।. ब्राम्हण समाज बसना के लिए 10 लाख रूपए।. कैथोलिक चर्च और मेनोनाइट चर्च के ट्रस्ट के लिए 10 लाख रूपए स्वीकृत किए। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर होंगे कई आयोजन
जनता के नाम संदेश देंगे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
गौठानों, प्राथमिक सहकारी सोसायटी, धान खरीदी केंन्द्रो में दी जाएगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 04 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 17 दिसंबर को शासन द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन राज्य के सभी गौठानों, सहकारी सोसायटी परिसरों, धान खरीदी केंद्रों, तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्रों, वनोपज प्रबंधन समितियों के कार्यालय स्थलों, सभी जिलों में संचालित हाट-बाजारों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी जाएंगी। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राज्य की जनता के नाम संदेश भी देंगे।
छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के आयोजन की जो रूपरेखा तैयार की गई है, उसके अनुसार राज्य के सभी गौठानों में 17 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे किसानों, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों के सदस्यों, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित किया जाएगा एवं शासन द्वारा विगत 04 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।दोपहर 3 बजे प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर, धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को आमंत्रित करके शासन की कृषि संबंधी प्रमुख योजनाओं जैसे कि ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना इत्यादि की जानकारी उन्हें दी जाएगी। प्रदेश के वन क्षेत्रों में इसी दिन सुबह 11 बजे तेंदुपत्ता संग्रहण केन्द्रों एवं वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालय स्थलों पर भी किसानों एवं मजदूरों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सभी जिलों में संचालित हाट बाजार स्थलों में भी लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी जाएंगी।नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर सुबह 11 बजे से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वार्ड के निवासियों को आमंत्रित करते हुए शासन की 4 वर्षों की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 17 दिसंबर 2018 को कामकाज शुरू किया था। सरकार बनने के दो घंटे के भीतर ही ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने, किसानों का कर्ज माफ करने, सिंचाई कर माफ करने जैसे वादे शासन ने पूरे कर दिए। सरकार ने उस वर्ष 2500 रुपए क्विंटल की दर से 80.37 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की थी। इसके बाद राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत करते हुए किसानों को फसलों पर इनपुट सब्सिडी देने की व्यवस्था की गई। इस योजना के लागू होने के बाद हर साल किसानों की संख्या, खेती के रकबे और धान खरीदी की मात्रा में बढ़ोतरी होती गई। वर्ष 2019-20 में 84 लाख मीटरिक टन, 2020-21 में 92 लाख मीटरिक टन, 2021-22 में 98 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हुई। इस साल 110 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत चार सालों में अब तक 16,401 करोड़ 45 लाख रुपए की इनपुट सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का दायरा बढ़ाते हुए अब इसमें खरीफ की सभी फसलों, उद्यानिकी फसलों, वृक्षारोपण और कोदो-कुटकी-रागी को भी शामिल कर लिया गया है। अपने कार्यकाल की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने 17 लाख 82 हजार किसानों पर बकाया 9270 करोड़ रुपए का कृषि ऋण माफ कर दिया था। इसी तरह 17 लाख से अधिक किसानों पर वर्षों से बकाया 244 करोड़ 18 लाख रुपए का सिंचाई कर भी दो घंटे के भीतर माफ कर दिया। इसके बाद वर्ष 2018 से जून 2021 तक का 80 करोड़ रुपए का और बकायासिंचाई कर भी माफ कर दिया गया। इसी तरह सरकार ने अपना एक और वादा पूरा करते हुए बस्तर के लोहंडीगुड़ा में 1707 किसानों की 4200 एकड़ अधिग्रहित भूमि लौटा दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा देते हुए सुराजी गांव योजना की शुरुआत की, इसके अंतर्गत संचालित नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का आधार बना। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लक्ष्य को भी हासिल किया। न्याय योजनाओं की श्रृंखला की शुरुआत करते हुए राज्य में गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसी योजनाएं भी लागू की गईं। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 2 रुपए किलो में गोबर और 4 रुपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना। राज्य में सुराजी गांव योजना के गरवा घटक के तहत निर्मित 9 हजार 619 से अधिक गौठानों में गोधन न्याय योजना के साथ-साथ आजीविका मूलक गतिविधियों की भी शुरुआत की गई, इससे हजारों की संख्या में महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों को रोजगार मिला। रीपा योजना की शुरुआत करते हुए 300 गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में उन्नत किया जा रहा है। वन क्षेत्रों के निवासियों को उनके अधिकार दिलाने के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण दर 2500 रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 4000 रुपए मानक बोरा कर दी गई। इसी तरह समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या 07 से बढ़ाकर 65 कर दी गई। वनक्षेत्रों में लघु वनोपजों के संग्रहण के साथ-साथ उनके वैल्यू एडीशन और प्रसंस्करण के माध्यम से भी सैकड़ों की संख्या में रोजगार के नये अवसरों का निर्माण किया गया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: ग्राम पिरदा,विधानसभा-बसना जिला महासमुंद
महासमुंद : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाक़ात के दौरान बसना के ग्राम पिरदा निवासी आदिवासी किसान श्री राजेश सिदार के घर पहुंचकर भोजन किया। श्री सिदार के घर मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यंजनों से भरपूर छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया।मुख्यमंत्री को किसान श्री सिदार के यहाँ कांसे की थाली में लाल भाजी, टमाटर चटनी, हाथ से पिसा मूंग दाल का बड़ा एवं छत्तीसगढ़िया व्यंजन परोसा गया। इस दौरान गृह मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, बसना विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह एवं उनके साथ श्री राजेश सिदार ने भी भोजन किया।
यहां मुख्यमंत्री श्री बघेल को छोटी बच्ची ने भोजन परोसा इस पर मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उसे थैंक्यू कहा। भोजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने किसान श्री केदार के परिवार के सभी लोगों से मुलाकात की और उन्हें उपहार भेंट किया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत चार क़िस्त में राशि दी गई, किसानों को राशि सीधे अकाउंट में दिया गया ।17 को शपथ लिये थे, चार साल होने में तीन चार दिन बचे हैं। उन्होंने कहा कि शपथ के बाद सीधे मंत्रालय गए, बैठक लेकर कर्ज माफी और समर्थन मूल्य का निर्णय लिया।
हमने पहले निर्णय में 19 लाख किसानों के 9 हजार 50 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। भले ही केंद्र सरकार मदद करे या न करे पर जो वादा हमने किया, उसे पूरा करने का कार्य भी कर रहे हैं।किसानों के जरूरत के अनुसार भी उन्हें राशि दे रहे हैं, जिनका उपयोग त्यौहार, शादी आदि में हो रहे हैं।
भेंट-मुलाकात : विधानसभा बसना, ग्राम गोपालपुर
यहाँ देखे विडियो :-(वीडियो) कपूरचंद यादव ग्राम गोपालपुर ने मुख्यमंत्री से कहा कि कभी नहीं सोचा था कि गोबर 2 रुपये किलो में विक्रय होगा, उसने बताया कि अब तक 50 क्विंटल से ज्यादा गोबर बेच लिया हूँ।
भेंट-मुलाकात : विधानसभा बसना, ग्राम गोपालपुर हाट बाजार क्लिनिक योजना से लाभान्वित श्री कबीर साहू खैरखूँटा ने बताया कि योजना का लाभ मिल रहा है, हर शुक्रवार को बाजार में गाड़ी आती है। ब्लड टेस्ट, दवाइयां और डॉक्टरी सलाह निःशुल्क मिल रहा है।भेंट-मुलाकात : विधानसभा बसना, ग्राम गोपालपुर घसियाराम यादव ने कहा कि राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की 2 क़िस्त मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है, हम मजदूर को सात हजार दे रहे हैं।विधानसभा बसना, ग्राम गोपालपुर(वीडियो) मुख्यमंत्री से बात करते हुए गौठान समिति के अध्यक्ष ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट 17 हजार क्विंटल बनाया गया है, एक लाख 70 हजार का विक्रय किया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
भेंट-मुलाकात : विधानसभा बसना, ग्राम गोपालपुर
महासमुंद : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए बसना-विधानसभा के पिथौरा तहसील के ग्राम गोपालपुर पहुंचे। उनके साथ गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू,बसना विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, सरायपाली विधायक श्री किस्मत लाल नंद भी उपस्थित हैं।मुख्यमंत्री श्री बघेल का ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मुख्यमंत्री बसना विधानसभा क्षेत्र में परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 13 दिसंबर को महासमुंद जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे।मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.05 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गोपालपुर हेलीपेड से दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पिथौरा तहसील के ग्राम पिरदा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2.35 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम पिरदा से शाम 4.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा हाई स्कूल मैदान बसना के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 4.35 बजे बसना में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे तथा शाम 5 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करने के बाद रात्रि 8 बजे रायपुर लौट आएंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति का लाभ जशपुर जिले को भी मिल रहा हैफिल्म की सूटींग होने से जशपुर के स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिल रहें हैंजिले के 24 बच्चों का फिल्म मुनुरेन के लिए चयन किया गया हैजशपुर की इतिहास में पहली बार हिन्दी फिल्म की शूटिंग हो रही है
जशपुर : छत्तीसगढ़ में हिन्दी फिल्म को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में पहली फिल्म नीति लागू किया गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री गौरव द्विवेदी ने आज जशपुर के हॉकी स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर फिल्म नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर और इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित थे।
श्री गौरव द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सोच और मंशा अनुसार छत्तीसगढ़ में भी फिल्मो को बढ़ावा देने के लिए फिल्म नीति लागू किया गया इसी कड़ी में जशपुर जिले में फिल्म की शूटिंग की जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के विकास के लिए सब्सिडी की घोषणा की छत्तीसगढ़ में बनी छत्तीसगढ़ फिल्मों के लिए 33 प्रतिशत सब्सिडी देगी सरकार इसी प्रकार दूसरी भाषाओं की फिल्म के लिए और यहां के लोकेशन में बनती है तो 25 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान रखा गया है।
मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री गौरव द्विवेदी ने बताया कि जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य से बहुत ही सुन्दर जिला और यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं साथ ही फिल्म मुनुरैन शूटिंग के लिए अच्छी जगह इसी कारण यहां पर भी फिल्म की शूटींग करने के लिए अनुमति दिया गया। उन्होंने बताया कि जशपुर में फिल्मों की शूटींग करने सीआईडी के कलाकार श्री आदित्य श्रीवास्तव और उषा जाधव, आकांक्षा पिंगले डारेक्टर अविनाश दास एवं कनिका वर्मा और प्रोड्यूसर अनीस रंजन शामिल हैं। श्री गौरव द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों को भी इससे रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि कोई भी फिल्म की सूटींग किसी जगह होती है तो पूरा यूनिट आता है उनके रहने खाने भोजन एवं अन्य चीजों की जरूरत पड़ती इसका प्रत्यक्ष लाभ यहां के स्थानीय लोगों को मिलेगा साथ ही जिस सीन भिड़ दिखाने की आवश्यकता रहती है तो बहुत ज्यादा मात्रा में लोगों की आवश्यकता पड़ती है। इससे जशपुर के स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि बॉलीवुड में छत्तीसगढ़ का नाम और काम को भी पहचान जा सके उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति के कारण ही बालीवुड के फिल्म निर्देशक आकर्षित हो रहे और छत्तीसगढ़ के विभिन्न सुंदर और प्राकृतिक सौंदर्य जगहों पर सूटिंग करने आर रहे उन्होंने बता की विगत माह फिल्म के जाने माने अभिनेता श्री अक्षय कुमार ने रायगढ़ में अपनी सूटिंग पूरी की आगे भी बड़े बड़े कलाकार जशपुर में शुटिंग करने जशपुर आएंगे।
कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने बताया कि जशपुर जिले के बच्चों का भी फिल्म के लिए आडिसन लिया गया इनमें 3 बच्चियां मुख्य किरदार में हैं और 20 से ज्यादा बच्चों का चयन किया गया है साथ की कार्यशाला के माध्यम से भी फिल्म के संबंध में जानकारी दी जा रही जशपुर जिले के युवाओं को जिनको फिल्म में जाने की विशेष रूचि है। उन बच्चों को बढ़ावा दिया जा रहा है और आडिसन के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जशपुर की इतिहास में पहली बार हिन्दी फिल्म की शूटिंग हो रही है । -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर साझा की जानकारी
रायपुर : जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक सितंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में होगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है। जी-20 समूह की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने समूह की बैठक देश के अलग-अलग राज्यों और प्रदेश में कराने की बात कही थी, ताकि समूह के दूसरे देश भारत की संस्कृति और लोककला से परिचित हों। अब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से साझा की गई जानकारी के अनुसार जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में सितंबर 2023 में होनी है। इस बैठक की तैयारी के संबंध प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आगंतुकों को विश्व स्तरीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
एक वर्ष में 12 हजार से अधिक प्रशिक्षु हुए लाभान्वित
नवा रायपुर में स्थापित है इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च संस्थान
रायपुर : छत्तीसगढ़ में वाहन चालन कौशल में वृद्धि और सुरक्षित यातायात के लिए नवा रायपुर में संचालित इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च संस्थान काफी मददगार साबित हो रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गत वर्ष 9 दिसम्बर 2021 को परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ हुआ था। संस्थान में अब तक एक वर्ष की अवधि में 12 हजार से अधिक प्रशिक्षु वाहन चालन तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े हुए नियमों का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
परिवहन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में संचालित इंस्टिट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च संस्थान में आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 20 एकड के क्षेत्रफल में विशेष ड्राइविंग ट्रैन से ड्राइविंग प्रशिक्षण देने की योजना कार्यान्वित हुई। उल्लेखनीय है कि 9 दिसंबर 2022 इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च, नवा रायपुर सीजी का पहला स्थापना दिवस है। परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का एक संयुक्त उद्यम नवा रायपुर में 19 करोड़ के कुल निवेश के साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी मोड के तहत स्थापित किया गया है। अत्याधुनिक, वैज्ञानिक रूप से डिजाइन किया गया ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल बेहतर रोजगार के लिए सड़क सुरक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए यह संस्थान स्थापित है।इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में राष्ट्रव्यापी मृत्यु दर में 16.8 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई यानी 133201 से 155622 हो गई। छत्तीसगढ़ राज्य में भी मृत्यु दर में वृद्धि देखी गई और वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में 5375 मौतें हुईं। दुर्घटनाओं की संख्या सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की तुलना में लगभग 3 गुना थी। सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए आईडीटीआर छत्तीसगढ़ जैसी मॉडल ड्राइविंग प्रशिक्षण सुविधा की सख्त जरूरत थी और इसकी स्थापना की गई।विजन जीरो दुर्घटनाओं के साथ, सड़क सुरक्षा शिक्षा के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक आईडीटीआर ने अपना संचालन शुरू किया और नौसिखियों और अनुभवी ड्राइवरों दोनों को प्रशिक्षण प्रदान किया। आईडीटीआर ने अपने संचालन के पहले वर्ष में लगभग 12000 ड्राइवरों को प्रशिक्षित किया है। 72 प्रतिशत दुर्घटनाएं अनुभवी ड्राइवरों द्वारा की जाती हैं और इस प्रकार परिवहन विभाग द्वारा भारी वाहन चालक को प्रशिक्षित करने के लिए एक निर्देश जारी किए गए थे, जिनके पास सड़क यात्रा पर अधिकतम जोखिम है।संस्थान के रिफ्रेशर प्रशिक्षण में भाग लेने वाले 10 हजार से अधिक भारी मोटर वाहन चालकों को रक्षात्मक ड्राइविंग तकनीकों, खतरनाक परिस्थितियों में ड्राइविंग, सड़क संकेत और सिग्नल, प्राथमिक चिकित्सा और सड़क दुर्घटनाओं की स्थितियों को संभालने, एचआईवी एड्स पर जागरूकता और सबसे महत्वपूर्ण रूप से नए मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों तथा जुर्माना और दंड पर शिक्षित किया गया। स्कूल, कॉलेज जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बस ड्राइवरों को प्रशिक्षित करने के लिए स्कूल बस ड्राइवरों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। राज्य भर में 01 हजार 151 स्कूल बस चालकों को शिक्षित किया गया।आईडीटीआर 100 से अधिक नौसिखिए शिक्षार्थियों में वैज्ञानिक रूप से डिजाइन किए गए ट्रैक पर प्रशिक्षित होने के लिए विशेष रुचि दिखाई और आईडीटीआर में ड्राइविंग सबक लिया और ड्राइविंग के पहलुओं को सीखा जैसे मिरर सिग्नल मैनूवर, पोजिशन स्पीड लुक, सुरक्षित दूरी रखने का 3 सेकंड सिद्धांत, रिवर्सिंग और पार्किंग तकनीक। इसी तरह महिला प्रशिक्षुओं ने आईडीटीआर में प्रशिक्षण में विशेष रुचि व्यक्त की और 60 प्रतिशत से अधिक प्रशिक्षु आईडीटीआर में ड्राइविंग प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं थीं। वैज्ञानिक रूप से डिजाइन की गई सिमुलेशन तकनीक स्मार्ट क्लासरूम और दिलचस्प ऑडियो वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से ड्राइविंग सुरक्षा सुविधाओं की प्रस्तुतियां समझने में आसान हैं।सचिव परिवहन श्री एस. प्रकाश, आयुक्त परिवहन श्री दीपांशु काबरा और अध्यक्ष लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा श्री संजय शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संस्थान का सुव्यवस्थित संचालन, संयुक्त संचालक श्री अमित गुप्ता एवं टीम द्वारा किया जा रहा है। दिन-प्रतिदिन के यातायात प्रबंधन और दबाव स्थितियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए आईडीटीआर में प्रवर्तन अधिकारियों और यातायात पुलिस के लिए विशेष कार्यशालाएं और प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। एमवी अधिनियम, सड़क नियमों और विनियमों पर तकनीकी प्रशिक्षण के अलावा, इन प्रशिक्षुओं ने संचार, बॉडी लैंग्वेज, तनाव प्रबंधन और प्रेरणा जैसे कौशल के निर्माण पर कक्षाएं लीं गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 378 से अधिक ट्रैफिक कांस्टेबल एवं अधिकारियो ने भाग लिया।आईडीटीआर द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में न केवल राज्य के साथ-साथ देश भर के प्रशिक्षु भी भाग ले रहे हैं। इस तारतम्य में देश भर के 55 प्रशिक्षुओं ने ड्राइविंग कौशल और वाहन की तकनीकी जानकारी बढ़ाने के लिए 10 दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया। विशेष प्रशिक्षण के अलावा आईडीटीआर छत्तीसगढ़ में खनन प्रशिक्षण शुरू करने जा रहा है और उसे परिवहन सुविधा केंद्र का दर्जा भी सौंपा गया है यानी आईडीटीआर से संपर्क करने वाला एक साथ लर्निंग लाइसेंस और प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। आईडीटीआर युवाओं को सड़क नियमों और विनियमों के बारे में जागरूक करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में कई सड़क सुरक्षा संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।आईडीटीआर प्रमुख उद्देश्य के रूप में अनुसंधान गतिविधियों के संचालन पर केंद्रित है और यातायात उल्लंघन और उनके व्यवहार के प्रति ड्राइवरों के व्यवहार का अध्ययन कर रहा है। सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सड़क उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया पर अनुसंधान भी प्रगति पर है। आईडीटीआर के माध्यम से सड़क सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने, लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति संवेदनशील बनाने और इस तरह कौशल विकास और रोजगार दोनों को बढ़ाते हुए दुर्घटनाओं को कम करने में काफी मदद मिलेगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
प्रदेश के आधे से अधिक गौठान स्वयं के संसाधनों से खरीद रहे हैं गोबर
मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में योजना की 57वीं किस्त के रूप में किया 7.83 करोड़ रूपए का ऑनलाईन अंतरण
गोबर विक्रेता पशुपालकों, ग्रामीणों को योजना की शुरूआत से अब तक 188.45 करोड़ रूपए का भुगतान
’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ में प्रदेश के युवाओं और महिलाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका
आने वाले समय में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौठानों द्वारा खुद की जमा पूंजी से गोबर खरीदना गोधन न्याय योजना की बड़ी सफलता है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के आधे से अधिक गौठान स्वयं के संसाधनों से गोबर की खरीदी कर रहे हैं। राज्य शासन को इन गौठानों को गोबर खरीदने के लिए राशि देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4.62 करोड़ रुपए की राशि में से 4270 स्वावलंबी गौठानों द्वारा 2.88 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया तथा कृषि विभाग द्वारा 1.74 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। पिछले पखवाड़े में गोबर खरीदी के लिए प्रदेश के स्वावलंबी गौठनों ने कृषि विभाग की तुलना में अधिक राशि का भुगतान किया है। स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक अपने संसाधनों से 29.61 करोड़ रूपए की राशि से गोबर की खरीदी की गई है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के अंतरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में हितग्राहियों को 7 करोड़ 83 लाख रूपए का ऑनलाईन भुगतान किया। इस राशि में 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक गौठानों में गोबर विक्रेता पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 62 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की। इसी प्रकार गौठान समितियों को एक करोड़ 28 लाख रुपए तथा महिला समूहों के खाते में एक करोड़ 93 लाख रूपए की लाभांश राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.कमलप्रीत सिंह, गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ. अय्याज तम्बोली, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन संचालक श्री अवनीश शरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री गौरव कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
अधिक से अधिक गौठानों को उपलब्ध कराएं बेलर मशीनमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ में प्रदेश के युवाओं और महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। गौठानों में विकसित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की गतिविधियों में युवाओं और महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। इससे युवाओं और महिलाओं को रोजगार और आमदनी का अच्छा जरिया मिलेगा। श्री बघेल ने कहा कि गौठानों में किसान स्वयं पैरादान कर रहे हैं। पैरादान के लिए किसानों को और अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। जब गौठानों में पशुओं के लिए चारा और पानी की व्यवस्था होगी, तो पशु खेती और सड़कों के बजाय गौठानों में रहेंगे। उन्होंने प्रदेश के अधिक से अधिक गौठानों में पैरा के बंडल बनाने के लिए बेलर मशीन उपलब्ध कराने के प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में ऐसे उत्पाद प्राथमिकता के आधार पर तैयार किए जाएं, जिनकी शासन को जरूरत है या जिनके मार्केट में अच्छी मांग है।
मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में बताया कि राजिम विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान एक महिला ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट के लिए उपयोग में आने वाली बोरियों में उन्होंने प्रिंटिंग का काम कर 4 लाख रूपए की कमाई की है। उन्होंने कहा कि अच्छे उत्पादों को तैयार करने के लिए युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के जरिए आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में एक मजबूत अर्थव्यवस्था खड़ी होगी, जो देश और दुनिया के लिए उदाहरण होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि लगातार बढ़ रही है। लोग गौठानों से जुड़ रहे हैं, गोबर और वर्मी कम्पोस्ट का महत्व समझ रहे हैं। भेंट-मुलाकात के दौरान कुछ गौठान समितियों ने स्वयं की राशि से आर्थिक गतिविधियों के लिए शेड बनाने की मांग की।
कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में 11 हजार 252 गौठानों को स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 9 हजार 619 गौठान निर्मित किए गए हैं, इनमें से ग्रामीण क्षेत्रो में 8440 गौठान निर्मित किए गए हैं। इन गौठानों में से 4270 गौठान स्वावलंबी हो गए हैं। गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन और वितरण का काम विभिन्न विभागों के समन्वय से किया जा रहा है। आने वाले समय में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन छत्तीसगढ़ में एक बड़ा अभियान बनेगा। उन्होंने कहा कि रीपा की गतिविधियों को युवाओं को जोड़कर और अधिक बढ़ाया जाएगा।गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ. अय्याज तम्बोली ने बताया कि गोबर खरीदी के एवज में गोधन न्याय योजना शुरू होने के बाद से अब तक 188.45 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों और महिला स्व सहायता समूहों को लाभांश की राशि के रूप में 170.05 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक गौठानों में 19.82 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है। इसमें से 16.24 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है। डॉ. तम्बोली ने बताया कि गौठानों में अब तक पैरादान से 2.25 लाख क्ंिवटल पैरा मिला है।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : - मुख्यमंत्री ने कहा भेंट-मुलाक़ात का उद्देश्य शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन देखना और फ़ीडबैक लेना है।
- योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर हो रहा है या नहीं इसे देख रहा हूं। योजनाओं की जानकारी ले रहा हूं, समीक्षा कर रहा हूं।
- आम जनता की आय में वृद्धि करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। पिछले चार साल से हम अभियान में लगे हुए हैं, हमने रीपा की शुरूआत की है, निर्माण कार्यों अब तेजी से चलेगा।
- उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य प्रमुख लक्ष्य है, संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की गई है।
- धान ख़रीदी अच्छी तरह से चल रही है, बारदाने की कमी नहीं है।
- जिलों को बनाने, स्थापित करने में समय लगता है। केवल घोषणा से काम नहीं चलता। चुनाव के पहले शायद घोषणा नहीं हो पाएगी।
- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सरायपाली में अपर कलेक्टर कार्यालय खोलने की घोषणा की।
-प्रेस क्लब के लिए 20 लाख की राशि मंजूरी की, सरायपाली में बनेगा प्रेस क्लब के लिए भवन।
- उन्होंने कहा कि बंधुआ मजदूरों को वापस लाने की कार्यवाही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर की जा रही है, यदि जबरन पलायन हो रहा है तो हम कार्रवाई भी कर रहे हैं। पलायन में कमी आ रही है।- शासन की योजनाओं से लोग लाभांवित हो रहे हैं। लोगों को बेहतर रोजगार मिल रहा है।
- बेहतर रोजगार मिलने से पलायन घटा है। सरकार की नीतियों एवं गतिविधियों के कारण बस्तर में नक्सली गतिविधि कम हुई है।
- बस्तर में नक्सली गतिविधियों पर कमी आई है।
- हमने 14 हज़ार शिक्षकों की भर्ती की। शिक्षकों की भर्ती का काम हो रहा है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के शपथ-ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
सरायपाली में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11.20 बजे से 11.40 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना‘ के तहत हितग्राहियों को राशि का अंतरण करेंगे। साथ ही वे पूर्वान्ह 11.45 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल इससे पहले महासमुंद जिले में भेंट-मुलाकात अभियान के तहत प्रवास के दौरान 8 दिसंबर को सरायपाली में सवेरे 9 बजे से अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेस-वार्ता लेंगे। वे इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके पश्चात् सरायपाली से पूर्वान्ह 10.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौट आएंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बच्चे के बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश ने अधिकारियों को दिए निर्देशभेंट-मुलाकात कार्यक्रम से लोगों को मिल रहा है तत्काल लाभ
महासमुंद : हर पिता अपने बच्चे की खुशी के लिए आसमान से तारे तोड़ लाने की क्षमता रखता है. पंडरीपाली के रहने वाले नरेन्द्र साहू भी अपने बच्चे 8 साल के बच्चे विवान के लिए ऐसा ही करना चाहते हैं, लेकिन वो ऐसा कर नहीं पा रहे. वजह है विवान की सेरीब्रल पाल्सी नाम की जन्मजात बीमारी.विवान खुद से चल फिर नहीं सकता है, ऐसे में पेशे से मजदूर पिता नरेन्द्र को ज्यादातर समय उसके साथ रहना पड़ता है और विवान की बीमारी के लिए बार-बार अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता है.विवान को और बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए नरेन्द्र सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे. कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री की नजर विवान पर पड़ी और उन्होने विवान के पिता से बात की. नरेन्द्र ने विवान के बारे में मुख्यमंत्री को बताया. विवान के बारे में जानकर मुख्यमंत्री ने उसके इलाज के लिए तुरंत ही कलेक्टर को निर्देश दिया और हरसंभव मदद करने की बात कही.
विवान के इलाज के संबंध में मदद करने के लिए कलेक्टर ने जिले के सीएमएचओ और सरायपाली एसडीएम को विवान के पिता से मिलकर सारी जानकारी एकत्र करने और विवान की स्वास्थ्य जांच कराकर तत्काल बेहतर इलाज शुरू करने के निर्देश दिए हैं. -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
भेंट-मुलाकात, बलौदा
भेंट मुलाक़ात में पहुँचे मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दी सौग़ात, अब बढ़ेंगी सुविधाएँ
महासमुंद : मुख्यमंत्री श्री बघेल की एक मंज़ूरी से जल्द ही सरायपाली को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलने वाली है। आज सरायपाली वासियों से भेंट मुलाक़ात करने पहुँचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शिशुपाल पर्वत को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने की घोषणा की। उनके घोषणा करते ही उपस्थित स्थानीय ज़नो ने ज़ोरदार तालियाँ बजाकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। अब इस पहाड़ पर ट्रैकिंग, पर्यटकों के लिए कई मूल भूत सुविधाओं को स्थापित करने का रास्ता खुल गया है। अंग्रेजो के जमाने से इलाक़े की पहचान रहे इस पहाड़ को पर्यटन के लिए विकसित करने से सरायपाली को नई पहचान मिलेगी। छतीसगढ़ में पर्यटन से स्थानीय स्तर पर रोज़गार को बढ़ावा देने की नीति से यहाँ के युवाओं के लिए आमदनी के नए अवसर बनेंगे। राज्य ही नहीं दूसरे प्रदेशों से भी पर्यटकों के आने से स्थानीय लोगों को भी अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों से लोगों को अवगत कराने का मौक़ा मिलेगा।
अभी भी सरायपाली का शिशुपाल पर्वत ट्रैकिंग का नया प्वाइंट बना हुआ है। शनिवार और रविवार को यहां पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ होती है। बताया जाता है कि इसी पहाड़ के ऊपर किसी समय राजा शिशुपाल का महल हुआ करता था। जब राजा को अंग्रेजो ने घेर लिया तब राजा ने अपने घोड़े की आंख पर पट्टी बांधकर पहाड़ से छलांग लगा दी थी। इसी कारण इस पहाड़ को शिशुपाल पर्वत और यहां के झरने को घोड़ाधार जलप्रपात कहा जाता है। ये राजधानी रायपुर से करीब 157 किमी की दूरी पर और सरायपाली से 30 किमी की दूरी पर स्थित पर्यटन स्थल शिशुपाल पर्वत स्थित है। समुद्र तल से शिशुपाल पर्वत की ऊंचाई करीब 900 फीट है। शिशुपाल पर्वत के ऊपर पहुंचने पर बड़ा सा मैदान है, जहां से बारिश के दिनों में पानी घोड़ाधार जलप्रपात के रूप में करीब 1100 फीट नीचे गिरता है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हाट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के सभी विकास खंडों में मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान किया। इसके साथ-साथ वीवीआईपी दौरे के लिए भी मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान किया गया।
मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले के महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली के हाट बाजारों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला स्वास्थ्य समिति की मदद से गरीब एवं आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा इसके साथ-साथ जटिल रोगों की पहचान कर उन्हें रिफर भी किया जाएगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से खून की जांच, शुगर, बीपी आदि की जांच कर दवाइयों का भी वितरण किया जाएगा। -
एजेंसी
दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम आ चुके है. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर ली है. आप ने बीजेपी को पछाड़ते हुए इस बार के चुनाव में जीत हासिल कर ली है. कुल 250 सीटों के लिए हुए इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर ली है. अभितक आप ने 132 सीटें जीत ली है. इसी के साथ यह साफ हो गया है कि दिल्ली नगर निकाय अब आम आदमी पार्टी के पास है. हालांकि भारतीय जनता पार्टी अभी तक सैंकड़ा पूरा नहीं कर पायी है. बीजेपी अभी भी 104 सीटें ही जीत सकी है वहीं, कांग्रेस ने 9 सीट जीती है.
अबुल फजल से कांग्रेस उम्मीदवार अरिबा खान ने जीत हासिल की है. उनके पिता आसिफ खान चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों से बदसलूकी के आरोप में जेल में बंद हैं. कांग्रेस ने जाकिर नगर सीट भी अपने कब्जे में कर ली है. दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूरबस्ती में भाजपा ने तीनों सीटें सरस्वती विहार, पश्चिम विहार और रानी बाग जीत ली हैं.
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार… दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को जिताया है. हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है."
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली से कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को उखाड़ा था, अब एमसीडी से भाजपा की 15 साल की सत्ता को उखाड़ दिया. इसका मतलब है कि लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते हैं. लोग बिजली, सफाई, इंफ्रास्ट्रक्चर को वोट देते हैं.
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा महासमुंद जिले के सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं...
1. शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित किया जायेगा।
2. बलौदा कॉलेज परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण करवाया जायेगा।
3. भदरा तालाब का गहरीकरण करवाया जायेगा।
4. बलौदा में ग्रामीण हाट बाजार का उन्नयन किया जायेगा।
5. सुरंगी नदी पर एनीकेट निर्माण करवाया जायेगा।
6. सरायपाली में अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा।
7. सरायपाली नगर में हर घर में नल जल पहुंचाया जायेगा।
यशोबंती साहू ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनके जमीन पर लगे धान को एक कोटवार काट ले जाता है...
यशोबंती साहू ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनके जमीन पर लगे धान को एक कोटवार काट ले जाता है, बसना तहसीलदार ने उसका पट्टा बना दिया है। सभी जगह शिकायत कर चुकी हूं।
उनकी शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को मामले की जांच करने के निर्देश दिए और कहा कि तहसीलदार गलत है तो निलंबित करें और कोटवार दोषी है तो बर्खास्त करें।
पद्मलोचन रावत ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है...
पद्मलोचन रावत ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाणपत्र बनवाने के निर्देश अधिकारी को दिए।
शंकरलाल भोई ने तीसरे बच्चे के जाति प्रमाणपत्र न बन पाने की तकलीफ़ बताई...
शंकरलाल भोई ने तीसरे बच्चे के जाति प्रमाणपत्र न बन पाने की तकलीफ़ बताई, बताया कि उस रिकॉर्ड से दो बच्चों का बना है लेकिन तीसरे बच्चे का नहीं।
इस पर मुख्यमंत्री ने एसडीएम के प्रति नाराजगी जताते हुए कलेक्टर को जांच कर दो दिन में जाति प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश दिए।
देवराज बारिक ने बताया कि 56 क्विंटल गोबर बेचा है और 10 हजार रूपए मिले हैं। इन पैसों को बच्चों की पढ़ाई में खर्च कर रहा हूँ...
देवराज बारिक ने बताया कि 56 क्विंटल गोबर बेचा है और 10 हजार रूपए मिले हैं। इन पैसों को बच्चों की पढ़ाई में खर्च कर रहा हूँ।
संतराम अंचल ग्राम तिसड़ी ने भेंट-मुलाकात में बताया कि 1 लाख का कर्ज माफ हो गया है...
संतराम अंचल ग्राम तिसड़ी ने भेंट-मुलाकात में बताया कि 1 लाख का कर्ज माफ हो गया है। न्याय योजना से तीन किस्त में पैसा मिला है, मैने पैसे को खेती में लगाया है और बच्चों की पढ़ाई में खर्च किया हूं।
रेखा ने मुख्यमंत्री को बताया कि राशनकार्ड बना है। मैं टेंगनापाली में रहती हूं, राशन समय से मिल रहा है...
रेखा ने मुख्यमंत्री को बताया कि राशनकार्ड बना है। मैं टेंगनापाली में रहती हूं, राशन समय से मिल रहा है।
रेखा ने मुख्यमंत्री से गौठान में पानी की सुविधा और फेंसिंग की मांग की। जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने तत्काल बोर कराने की घोषणा की।