ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा : समर्थन मुल्य पर धान खरीदी 01 दिसम्बर से

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
बेमेतरा : शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार धान खरीदी 01 दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 और मक्का खरीदी 01 दिसंबर से 31 मई 2022 तक संभावित हैं। विगत वर्ष 587672 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। इस वर्ष 670534 मे.टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 144769 किसानों का पंजीयन किया गया है एवं 171208.78 हेक्टे. रकबा शामिल है।
 
धान खरीदी की तैयारी पूरी किए जाने एवं सभी व्यवस्थाओं को चूस्त-दुरुस्त करने हेतु प्रत्येक उपार्जन केन्द्र हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया जा चुका है, जिनके द्वारा उपार्जन केन्द्रों को सुव्यवस्थित करने का कार्य कराया जा रहा है, सही गुणवत्ता एवं सही किसानों का धान खरीदी किए जाने हेतु निगरानी समिति का गठन किया गया है। जिसमें प्रत्येक उपार्जन केन्द्रों में स्थानीय सरपंच, समिति प्रबंधक, उपार्जन केन्द्र हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी है, साथ ही जिला प्रभारी मंत्री जी द्वारा नामांकित दो प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे है। 

साथ ही कोचियों/बिचौलियों के द्वारा धान की बिकी अन्य किसानों के नाम से न कर पाये, इस हेतु जांच दल का गठन विकासखंड स्तरीय किया गया है, जिनके द्वारा सतत् निरीक्षण कर जांच कर, कार्यवाही किया जा रहा है।
 
प्रत्येक किसान को समय पर टोकन मिल सकें इस हेतु संबंधित समिति के कुल किसान व रकबे को देखते हुए छोटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर धान खरीदी के निर्देश दिए गए है। इस वर्ष बारदानें की कम पूर्ति को देखते हुए शासन द्वारा लगभग 25 प्रतिशत किसानों के बारदानें से धान खरीदी किए जाने के निर्देश दिए गए है। सभी किसान भाइयों से अनुरोध है कि वे अपना धान अच्छे से सुखाकर साफ-सुथरा, मानक स्तर का बनाकर ही टोकन जारी कराते हुए अपने निर्धारित दिवस में धान बिकी हेतु समिति में जावें।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook