ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा : धान उपार्जन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

 
बेमेतरा : कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान के मार्गदर्शन मे आज शाम जिला पंचायत सभाकक्ष मे धान उपार्जन केन्द्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी के रुप मे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, तकनिकी सहायक मनरेगा, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी, उप अभियंता जनपद पंचायत की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि आप सभी को अपने मोबाईन में एप्लीकेशन का डाउनलोड कर चेक लिस्ट का सत्यापन करना है। साथ ही खरीदी प्रारंभ होने से प्रति शनिवार को एप के माध्यम से खरीदी की जानकारी भी एंट्री करनी होगी। प्रत्येक शनिवार को स्टॉक का भौतिक सत्यापन करेंगे जिसमें धान के स्टॉक, बारदाना की कमी की जानकारी के साथ आगामी सप्ताह हेतु बारदाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करना है कमी की स्थिति होने पर तत्काल सूचित करना है।

          बैठक मे यह भी बताया गया कि उपार्जन केंद्र में धान का स्टेक विगत वर्षानुसार मोटा, पतला, सरना तीनों के लिए नया पुराना बारदाना के लिए स्टेक बनाया जाना है साथ ही एचडीपीई (प्लास्टिक बैग) के लिए स्टेक बनाना है। धान का स्टेक चबूतरो पे ही कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। धान की खरीदी गुणवत्तायुक्त हो इसके लिए आवश्यक है धान को ढेर कराकर ही खरीदी किया जाये। समितियों को प्रारंभिक व्यवस्था हेतु उपार्जन केंद्र के लिए राशि प्रदाय की गई है उसका उपयोग आवश्यकतानुसार करें। धान खरीदी में टोकन औसत किसानों की संख्या को देखते हुए जारी कराया जाना है जिसमें भी 80 प्रतिशत छोटे किसान एवं 20 प्रतिशत बड़े किसान के मान से टोकन जारी कराया जाना है। धान का स्टेक सबसे पहले प्रदाय की स्थिति को देखते हुए पहले किसान बारदाना, फिर प्लास्टिक बारदाना, फिर पुराने एवं नये बारदाने का बनाना सुनिश्चित करेंगे। 

धान की खरीदी में किसानों की पूरी सुविधा का ध्यान रखा जाये उन्हें धान बेचने के समय अच्छा महसूस होना चाहिए। धान की खरीदी औसतन करनी है जिसमें सिलाई, छल्ली लगाई, और स्टेकिंग का कार्य सूर्यास्त से पहले हो जाये खरीदी और परिवहन सूर्यास्त के पश्चात् न किया जाये। किसानों की सुविधा के लिए बैठक व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रुप से रखें। धान का स्टेक बिना डनेज के किसी भी स्थिति मे न किया जावे। विपरीप परिस्थिति मे चबुतरे मे ही किया जा सकेगा। बैठक मे खाद्य अधिकारी श्री राजेश जायसवाल, जिला विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया, सहायक संचालक कृषि विभाग श्री राकेश शर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी जी.के. मिश्रा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के सहायक नोडल अधिकारी अरविन्द वर्मा उपस्थित थे।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook