- Home
- Mahasamund
-
महासमुंद : कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में आज यहाँ कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होने विभिन्न विकास एवं निर्मार्ण लंबित आवेदन प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री जोगेंद्र कुमार नायक, डिप्टी कलेक्टर और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री गोयल ने बारी-बारी से विभागों के लंबित प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंनेे कहा कि खरीफ सीजन 2020 राजस्व विभाग के अमले ने गाॅव-गाॅव पहुॅचकर गिरदावरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उसका क्राॅस चेकिंग अनिवार्य रूप से करें। इस रिपोर्ट के माध्यम से किसानों की आॅनलाईन रकबा को दुरूस्त (मिलान) किया जा रहा है। इस कार्य को सावधानी के साथ पूरा कर लें। - महासमुंद : संचालक आयुष स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के लिए जिले में आयुर्वेद विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां की जा रही है।प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि विभाग से प्राप्त त्रिकूट चूर्ण काढ़ा का वितरण जिले के प्रमुख कार्यालयों एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अधीन जिला चिकित्सालय एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ए-सिम्टोमेटिक कोविड-19 धनात्मक रोगियों के लिए त्रिकूट चूर्ण का प्रति पैकेट 50 ग्राम के मान से कुल 03 हजार 854 पैकेट एवं 11 हजार 725 पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण 08 सितम्बर से 25 सितम्बर 2020 तक किया गया।इसी तरह आयुष काढ़ा का वितरण 14 सितम्बर से प्राप्त निर्देशानुसार आयुषदीप उपसमिति के मद में प्राप्त राशि से आयुष काढ़ा का प्रति पैकेट 50 ग्राम के मान से 04 हजार 500 पैकेट जिला आयुर्वेद कार्यालय में निर्मित कराया गया।जिसका वितरण जिले में संचालित होम आईसोलेशन कंट्रोल रूम, जिला चिकित्सालय के फीवर क्लीनिक एवं जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ए सिम्टोमेटिक कोविड-19 धनात्मक रोगियों को होम आईसोलेशन के लिए औषधि किट के साथ आयुष काढ़ा का किट एवं पॉम्पलेट 01 अक्टूबर 2020 से निरंतर निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।13 अक्टूबर तक एक हजार से अधिक आयुष काढ़ा पैकेट एवं पॉम्पलेट निःशुल्क वितरण किया गया है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
-
दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति एवं संस्था की प्रविष्टियां 15 अक्टूबर तक आमंत्रित
महासमुंद : दानवीर भामाशाह सम्मान 2020 के लिए दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति एवं संस्था की प्रविष्टियां 15 अक्टूबर 2020 तक जिला कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण को उपलब्ध करा सकते हैं। समाज कल्याण के उप संचालक ने बताया कि आवेदकों को प्रविष्टियां व्यक्ति एवं संस्था का पूर्ण परिचय, छत्तीसगढ में निवासरत् या कार्यरत् हो।
व्यक्ति या संस्था का पिछला कार्य उत्कृष्ट हो और वर्तमान में भी निरंतर सक्रिय हो ऐसे लोग प्रविष्टियां भेजें। पुरस्कार के ज्यूरी के सदस्यों की प्रविष्टियां मान्य नहीं होगी। दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किए गए कार्याें का विस्तृत विवरण होना चाहिए। अन्य पुुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण। उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशन, प्रख्यात व्यक्तियों, पत्र-पत्रिकाओं द्वारा की गई टिप्पणी।
निरंतर क्रियाशील एवं निर्विवाद होने के विषय में जिला कलेक्टर की अनुशंसा। चयन होने की दशा में पुरस्कार ग्रहण करने की लिखित सहमति एवं पासपोर्ट साईज 03 फोटोग्राफ संलग्न करना होगा। - महासमुंद : दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनू विश्विविद्यालय, के अंतर्गत महासमुंद स्थित वेटनरी पाॅलीटेक्निक में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं का दस्तावेज सत्यापन किया जा रहा है।इस वर्ष डिप्लोमा एन एनीमल हसबेेंड्री, द्विवर्षीय पाठ्यक्रम में अध्ययन के लिए 12वीं उत्तीर्ण छात्रों से आवेदन दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनू विश्विविद्यालय, दुर्ग द्वारा मंगाया गया था।
वेटनरी पाॅलिटेक्निक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिसमें छात्रों ने विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित पाॅलीटेक्निक महासमुंद, राजनांदगांव, जगदलपुर, सूरजपुर, के लिए आवेदन किया था। जिसमें पात्र उम्मीद्वारों का मेरिट लिस्ट तैयार किया गया।वेटनरी पाॅलीटेक्निक, महासमुंद में 100 सीट की उपलब्धता हैं। जिसमें श्रेणी व संवर्गवार आरक्षण नियमों के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के प्रथम चरण का कार्य 13 अक्टूबर से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक चलेगा। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए एक दिन में केवल 20 छात्रों का ही दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित उम्मीद्वारांे का नाॅन कान्टेक्ट थर्मामीटर द्वारा शरीरिक तापमान जांचकर, पल्स आक्सीमीटर से आॅक्सीजन लेवल चेक कर एवं हैंड सेनेटाईज करने के उपरांत ही संस्था मंे प्रवेश दिया जा रहा है।कोरोना के दौर में संक्रमण से बचने के लिए वेटनरी पाॅलीटेक्निक द्वारा पूर्व ही सारी तैयारी कोरोना बचाव, सोशल डिस्टेंसिग, मास्क, सेनेटाइजेशन से संबंधित निर्देश छात्रों को दिये जा रहे है तथा संस्था में सोशल डिस्टंेसिग व सेनेटाइजेशन की भी प्रतिदिन पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। काउसलिंग व दस्तावेज सत्यापन संस्था के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से सुचारू रूप से किया जा रहा है। - सामाजिक समरसता, समभाव, सौहार्द्र के लिए किया जाएगा सम्मान
महासमुंद : राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने सामाजिक समरसता तथा सभी वर्गों में समभाव, सौहार्द्र, समाज सेवा के स्थाई कार्य जैसे अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यों में भागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से अखिल भारतीय महाराजा अग्रसेन सम्मान की स्थापना की है। वर्ष 2020 के लिए एक व्यक्ति के चयन हेतु 15 अक्टूबर तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गयी है।
पुरस्कार के रूप में दो लाख रूपए और सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। चयन के लिए राज्य शासन द्वारा निर्णायक मंडल (जूरी) नियुक्त किया जाएगा। प्रविष्टि के साथ आवेदक का पूर्ण परिचय, सामाजिक समरसता तथा सभी वर्गों में समभाव, सौहार्द्र, समाज सेवा के स्थाई कार्य जैसे अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए किए गए कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी देनी होगी।
यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण देना होगा। सामाजिक, समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में सामाजिक, समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र, पत्रिकाओं, ग्रंथके माध्यम से उपलब्ध साहित्य की जानकारी भी दे सकतें हैं। चयन होने की दशा में सम्मान ग्रहण करने के बारे में व्यक्ति की लिखित सहमति जरूरी है।
यदि आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग, निगम, मंडल में सेवारत हो तो उसका स्पष्ट उल्लेख प्रविष्टि में किया जाए। प्रविष्टि कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से जमा करना होगा। सीधे विभाग को प्राप्त प्रविष्टि पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। - यतियतन लाल सम्मान के लिए 15 अक्टूबर तक प्रविष्टियाॅ आमंत्रित
महासमुंद : राज्य शासन ने अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में किये गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से राज्य स्तरीय यतियतन लाल सम्मान’ की स्थापना की है।वर्ष 2020 के लिए उक्त पुरस्कार प्राप्त करने के लिए राज्य के एक व्यक्ति एक संस्था के चयन के लिए 15 अक्टूबर 2020 तक प्रविष्टियाॅ आमंत्रित की गई है। इस पुरस्कार में दो लाख रूपये, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दी जायेगी।
चयन के लिए राज्य शासन द्वारा निर्णायक मंडल (जूरी) नियुक्त किया जाएगा। प्रविष्टि मे व्यक्ति,संस्था का पूर्ण परिचय, अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में किए गये अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव के लिए किए गए कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी संलग्न करना होगा। यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण भी देना होगा।
अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित छायाप्रति, अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र, पत्रिकाओं, ग्रंथ के माध्यम से उपलब्ध साहित्य की जानकारी भी दे सकते है। चयन होने की दशा में सम्मान ग्रहण करने के बारे में व्यक्ति की लिखित सहमति जरूरी है। यदि आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग, निगम,मंडल में सेवारत हो तो उसका भी स्पष्ट उल्लेख प्रविष्टि में करना होगा। प्रविष्टि कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से जमा करना होगा। सीधे विभाग को प्राप्त प्रविष्टि पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। - सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षिणिक क्षेत्र मे अभिनव प्रयास करने वाले व्यक्ति एवं संस्था से 15 अक्टूबर तक प्रविष्टियाॅ आमंत्रित
महासमुंद : राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में किये गये अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से राज्य स्तरीय ‘पण्डित रविशंकर शुक्ल सम्मान’ की स्थापना की है।वर्ष 2020 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के एक व्यक्ति, एक संस्था के चयन के लिए 15 अक्टूबर तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई है। इस पुरस्कार की राशि दो लाख रूपए निर्धारित है। इसके अलावा सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल (जूरी) द्वारा चयन व्यक्ति, संस्था का चयन किया जाएगा। व्यक्ति, संस्था का पूर्ण परिचय एवं सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्र में अभिनव प्रयत्नों के लिए किए गए कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी के साथ प्रविष्टि जमा करना होगा।
यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण, सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित फोटो प्रति, उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र, पत्रिकाओं, ग्रंथ के माध्यम से उपलब्ध साहित्य की छाया प्रति भी संलग्न कर सकते है।
चयन होने की दशा में सम्मान ग्रहण करने के बारे में व्यक्त्ति की लिखित सहमति एवं यदि आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग, निगम, मंडल में सेवारत हो तो प्रविष्टि में उसका स्पष्ट उल्लेख करने कहा गया है। प्रविष्टि कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से करनी होगी। सीधे विभाग को प्राप्त प्रविष्टि पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। - जिले आज अब तक 83 लोगों की जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज़िटिव आयी
अब तक 2500से ज़्यादा पॉज़िटिव स्वस्थ्य होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें
आज 150 से ज़्यादा क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए
महासमुंद : महासमुंद जिले में आज सोमवार को 990 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई । जिसमें 83 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है । आज की जाँच आरटीपीसीआर से 108, ट्रू नाट से 92और एंटीजन से 790टेस्ट किए गए ।
सर्वाधिक महासमुंद विकासखण्ड से 38,बसना विकासखण्ड 19 की जाँच रिपोर्ट में कोरोना पॉज़िटिव पाए गए। वही सरायपाली विकासखण्ड से 14, पिथौरा से 11 और बागबाहरा विकासखंड से एक कोरोना पॉज़िटिव आए है।ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि जिले में अब तक कुल 3477कोरोना पॉज़िटिव आए जिनमें से 2564 स्वस्थ्य होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें। आज 152 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए। आज की तारीख़ में जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 869है। - 05 अक्टूबर से शुरू हुए कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान में लोगांे के घरों में जाकर लक्षण वाले मरीजों की जानकारी एकत्र कर उन्हें जांच कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इस ओर सरकार ने 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान की अवधि आगामी तीन दिवस और बढ़ा कर 15 अक्टूबर 2020 तक कर दी है
महासमुंद : कोरोना सामुदायिक सघन सर्वे अभियान के परिणाम दिखने लगे हैं। जिले में रविवार 11 अक्टूबर 2020 तक लक्षण सहित उच्च् जोखिम वाले कुल 1,25 मरीज मिले हैं, जिन्हें खुद के पॉजिटिव होने का अंदेशा ही नहीं था। अनजाने में वे अन्य लोगों तक भी संक्रमण पहुंचा सकते थे।
राज्य शासन के निर्देश पर जिले में पांच अक्टूबर से कोरोना सामुदायिक सघन सर्वे अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पहले 12 अक्टूबर 2020 तक सर्वे किया गया। सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर. के. परदल ने बताया कि शासन के निर्देश पर अब कोरोना सामुदायिक सघन सर्वे अभियान की अवधि बढ़ा दी गई है, जिससे अब यह आगामी 15 अक्टूबर 2020 तक जारी रहेगा। सोमवार को इस अभियान का आठवां दिन रहा। इस सर्वे के माध्यम से कई संक्रमित प्रकरणों का पता चला है, जो खुद को संदिग्ध भी नहीं मान रहे थे।
आम लोगों की तरह घर से बाहर बाजार, आॅफिस व सार्वजनिक जगहों पर आवागमन कर रहे थे। इनके जरिए कोरोना वायरस के संक्रमण फैलाव का खतरा बना हुआ था। ऐसे लक्षण सहित और उच्च जोखिम वाले 3,528 संदिग्ध मरीजों का पता लगाकर उनकी जांच की गई, जिसमें 1,17 रैपिड एन्टीजन टेस्ट यानी त्वरित जांच और आरटीपीसीआर टेस्ट के 08 मिला कर कुल 1,25 मरीजों को कोविड-19 का धनात्मक पाया गया। कोविड-19 की नियमावली के तहत उनके वर्तमान स्वास्थ्य के आधार पर उपचार की व्यवस्था की गई है।
कोरोना वायरस नियंत्रण एवं रोकथाम दल के जिला नोडल अधिकारी डाॅ. अनिरूद्ध कसार ने बताया कि रविवार 11 अक्टूबर 2020 तक सर्वे दल 2,21,929 घरों तक पहुंच चुका है। लेकिन, आने वाले दिनों में भी सर्वे के माध्यम से कई संक्रमितों का पता चलने की संभावना को देखते हुए शासन स्तर से कोरोना सघन सर्वे अभियान को आगामी तीन दिवस तक और संचालित किए जाने के निर्देश मिले हैं।
इससे कोरोना वायरस यानी कोविड-19 के प्रसार रोकने में मदद मिलेगी। इस ओर जिला स्वास्थ्य ने आमजन से पुनः अपील की है कि जिन्हें सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण हैं, वे निःसंकोच अपनी कोविड-19 जांच अवश्य कराएं। ताकि, कोविड-19 की चेन को तोड़ा जा सके और अन्य लोगों में संक्रमण न फैले।
विदित हो कि जिला स्वास्थ्य द्वारा निशुल्क जांच के लिए क्षेत्रवासियों के नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में रैपिड एन्टीजन टेस्ट मतलब कोविड-19 के त्वरित परीक्षण की व्यवस्था की गई है। धनात्मक प्रकरणों को आइसोलेट कर उपचार करने के लिए प्रकरण अनुसार कोविड केयर सेन्टर्स, डेडिकेटेड कोविड अस्पताल एवं होम आइसोलशन की सेवा-सुविधाएं प्रदाय की जा रही हैं। चिकित्सकीय परामर्श में दवा सेवन एवं उचित देख-भाल से इसका उपचार संभव है। - महासमुंद : दृष्टि दोष से लेकर वृद्धावस्था में होने वाली मोतियाबिन्द की बीमारी तक की परेशानियांे के लिए अब पटरी पार के स्थानीय मरीजों में जागरूकता देखने मिल रही है।जिला स्वास्थ्य से मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में विश्व दृष्टि दिवस पर नेत्र विकारों के विषय पर दी गई जानकारी उपरांत यहां लोगों में रूचि बढ़ी है और लोग परामर्श एवं उपचार लेने के लिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा की ओर रुख करने लगे हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनिमेष राय ने बताया कि चिकित्सक अलविया अराबा दास, नेत्र सहायक अधिकारी श्रीमती मिलन भदौरिया सहित संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों का दल रोजाना यहां आने वाले मरीजों को दृष्टि दोष, कम नजर आना, ग्लकोमा, काॅर्नियल, अंधापन आदि नेत्र विकारों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर रहा है।साथ ही लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में भी बताया जाता है। जिससे स्थानीय आमजन में जागरूकता बढ़ी है। - महासमुंद : जिले में कोविड-19 के ऐसे धनात्मक प्रकरण जिनमें सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण नहीं हैं। ऐसे लोगों के लिए होम आइसोलेशन में रह कर उपचार लेने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। होम आइसोलेशन के जिला नोडल अधिकारी श्री संदीप ताम्रकार से मिली जानकारी के मुताबिक 11 अक्टूबर 2020 तक एक हजार 344 मरीजों को होम आइसोलेट किया जा चुका है, वहीं इनमें से एक हजार 77 की छृट्टी भी हो चुकी है।वही कुल 66 होम आइसोलेटेड मरीजों के रिफर होने के बाद अब केवल 201 मरीज ही एक्टिव बचे हैं। श्री ताम्रकार ने होम आइसोलशन में उपचाररत मरीजों से अपील की है कि वे अपने स्वास्थ्य संबंधी दैनिक रिपोर्ट के बारे में होम आइसोलेशन के कंट्रोल रूम को अनिवार्य रूप से अवगत कराते रहें। जिसमें मुख्य रूप से शरीर का तापमान एवं ऑक्सीजन की मात्रा सहित अन्य आवश्यक जानकारियां है।
इस संबंध में होम आइसालेशन कंट्रोल रूम में कार्यभार सम्हाल रहे डाॅ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि होम आइसोलेशन के मरीजों को डिस्चार्ज सर्टिफिकेट के लिए चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।क्योंकि होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम आपको आपके होम आइसोलेशन प्रपत्र के पंजीकृत दूरभाष नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी होम आइसोलेशन पूरा होने या छुट्टी हो जाने के आशय का प्रमाणिक सर्टिफिकेट जारी करता है।इसके लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि होम आइसोलेशन में जाने के पहले दिन से आगामी दस दिनों तक आप एक्टिव होम आइसोलेशन में रहेंगे और उसके बाद भी अगले सात दिनों तक आपको सेल्फ होम आइसोलेशन में रहना होगा।इस दौरान आपके द्वारा भेजी गई जानकारी व रिपोर्ट के आधार पर परीक्षण किया जाएगा। जिन मरीजों में लक्षण नहीं पाए जाएंगे और स्वास्थ होने के प्रमाण पुष्ट होंगे उन्हें होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम द्वारा उनके दूरभाष नंबर पर ही व्हाट्सएप के जरिए सफलतापूर्वक आइसोलशन अवधि पूर्ण कर छुट्टी किए जाने का प्रमाणिक दस्तावेज भेज दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि जिले में बिना लक्षण वाले ऐसे धनात्मक मरीज, जिनके घरों में मरीज के रहवास के लिए पृथक कक्ष एवं शौंचालय की व्यवस्था है और यदि वे होम आइसोलेशन के प्रपत्र में मांगी जाने वाली सरलतम जानकारी को पूर्ण कर अनुमति के लिए विधिवत आवेदन करते हैं।तब पात्र पाए जाने पर उन्हें होम आइसोलशन में रह कर उपचार लेने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जिनके पास इस तरह की व्यवस्था नहीं है वे कोविड केयर सेन्टर्स या डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में भी उपचार ले सकते हैं। -
महासमुंद : कृषि विभाग के उप संचालक श्री एस.आर. डोंगरे ने उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का उल्लंघन करने पर झलप के मनोहर किराना स्टोर्स एवं सांई टेªडर्स का उर्वरक लायसेंस निरस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि संबंधित दुकानदार लंबे समय से उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे तथा टाॅप-20 उर्वरक क्रेताओं की सूची में कृषकों को अत्यधिक मात्रा में यूरिया का विक्रय भी किया था।
इसी तरह जिले के अन्य प्रतिष्ठानों बागबाहरा के श्री हरि कृषि केन्द्र, पिथौरा के शिवम टेªडर्स, सरायपाली के राजेश अग्रवाल, ओम फर्टिलाइजर, अग्रवाल टेªडर्स का लायसेंस पूर्व में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का उल्लंघन करने के कारण 21 दिवस के लिए निलंबित किया गया था। कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 का उल्लंघन करने के कारण महासमुंद विकासखंड के 09, बागबाहरा के 11, पिथौरा के 09, बसना के 08 एवं सरायपाली के 09 कुल 46 कीटनाशी प्रतिष्ठानों को कारण बताओं नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है।
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जवाब संतोषप्रद नहीं दिए जाने की स्थिति में संबंधित फर्म के लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह जिले में छापामार कार्यवाही लगातार चलती रहेगी जिससे कृषकों को सही दवा प्राप्त हो सके।
-
रक्तदानदाताओं ने कहा इससे मिलती है मानसिक संतुष्टि
महासमुंद : एक अक्टूबर 2020 को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस से शुरू हुए रक्तदान पखवाड़े के आठवें दिन गुरूवार को जिला चिकित्सालय में वृहद स्तर पर रक्तदान हुआ। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. एन.के. मंडपे से मिली जानकारी के मुताबिक इस रक्तदान शिविर में जिले की मां चंड़ी रक्तदान सेवा समिति, बागबाहरा के जागरूक दानदाता शामिल हुए साथ बड़ी संख्या में स्थानीय आमजन ने भी भाग लिया।
कुल तीन दर्जन से अधिक रक्तदानदाताओं का परीक्षण किया गया। जिसके उपरांत 29 रक्तदातदाताओं से 29 यूनिट रक्तदान लिया गया। खासबात रही कि समिति के मां चंड़ी रक्तदान समिति के अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ने बताया कि उन्हें जिला ही नहीं अपितु समीप के ओडिशा राज्य के ऐसे मरीज जो कोविड धनात्मक होने के बाद उपचार ले रहे हैं, परिचित या डोनर उपलब्ध नहीं होने से उन्होंने भी दूरभाष के माध्यम से मदद मांगी और स्थानीय वुवकों के साथ इस बार युवतियों ने भी रक्तदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
उल्लेखनीय है कि स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़े में यह क्रम आगामी सप्ताह भर इसी तरह जारी रहेगा। रक्तदानदाताओं से एकत्र किए जा रक्त को फ्रीजर्स में सुरक्षित रखा जा रहा है। जिसे आवश्यकता होने पर जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
डाॅ. मंडपे ने आमजन की ओर अपील जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण काल में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की आवश्यकता बढ़ी हैं जिसे देखते हुए जनहित मे युवाओं को सामने आकर रक्तदान करना चाहिए। ब्लड बैंक के अधिकारी डाॅ. विपिन बिहारी अग्रवाल ने बताया कि जिला चिकित्सालय में संक्रमण सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।
प्रत्येक प्रकरण में केवल दो-दो की संख्या में ही दानदाताओं से रक्त लिया जा रहा है। साथ ही भवन परिसर में पर्याप्त स्थान होने से सोशल डिस्टनसिंग भी बराबर बनी रहती है। ऐसे में रक्तदान करने वाले आने वालों को कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा भी नहीं है।रक्तदान करने वाली युवती कु. निर्मला ठाकुर कहती हैं कि चिकित्सकीय सलाह पर मैं हर तीन से चार महीनों में रक्तदान करती हूं। यह मेरा छठा सुखद अनुभव रहा। इस बार बागबाहरा से महासमुंद आने के लिए कोई परिजन साथ नहीं मिल पाया तो मैं अपनी सहेली के साथ ही आ गई।वे कहती हैं कि इससे रक्त में आयरन की मात्रा भी ठीक बनी रहती है और यह स्ट्रोक या हार्ट-अटैक का खतरा भी कम करता है। लेकिन, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि हर महीने रक्तदान किया जाए। वही मुझे रक्तदान से आत्म संतुष्टि मिलती यह कहना बगबाहरा के रहने वाले समिति के उपाध्यक्ष श्री संतोष सेन और सचिव पूनम साहू का है ।उनका मानना है कि ब्लड डोनेट करने से उन्हें मानसिक संतुष्टि मिलती है। उनके अनुसार आपके द्वारा किए गए रक्त से कम से कम एक से दो लोगों को नया जीवन मिलता है तो कम से कम एक बार रक्तदान करके देखिए, इससे खुशी का अहसास होता है।साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी कारगर है। रक्तदान से हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है। रक्तदान से उन्हें आत्म संतुष्टि मिली। -
महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने महासमुंद तहसील के नगर पंचायत तुमगाँव का वार्ड न. 15 क्षेत्र कंटेनमेंट ज़ोन से मुक्त कर दिया गया है । इस क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) पाॅजिटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। अब इसे कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। इस आशय के आदेश आज कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जारी कर दिए है ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आज शुक्रवार 9 अक्टूबर 2020 को प्रतिवेदित किया गया कि छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कंटेनमेंट संबंधी दिशा-निर्देश के तहत इन कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में 14 दिनों की अवधि पूर्ण हो चुकी है एवं उपरोक्त कंटेनमेंट जोन में विगत 14 दिनों से कोई भी धनात्मक मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है।
साथ ही धनात्मक मरीजों के सम्पर्क में आने वाले कुल 8 व्यक्तियों का सैम्पल जांच नकारात्मक (निगेटिव) प्राप्त हुआ है एवं सक्रिय सर्विलेंस सर्वे प्रपत्र के अनुसार किसी भी प्रकार के कोविड-19 से संबंधित धनात्मक प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ। इस कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने उक्त वार्ड और ग्राम को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है। -
महासमुंद : महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत सिरपुर में स्थानीय लोगों की सहुलियत के लिए अब एटीएम के स्थान पर बैंक करेस्पाॅडेंड (वीसी) नियुक्त किया है। वीसी श्री संतोष पुरी गोस्वामी ग्राम पंचायत सिरपुर में धु्रव समाज मंदिर में बैठने की व्यवस्था की गई हैं।
ये बैंक करेस्पाॅडेंड प्रातः 08ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। जो बैंक खाताधारी जिनका आधार लिंक है वह अपनी जरूरत की राशि इनके जरिए निकाल सकते हैं। श्री संतोष पुरी गोस्वामी का मोबाईल नम्बर बैंक द्वारा जारी किया गया हैं। इनका मोबाईल नम्बर 99779-95640 है।
लीड बैंक अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि चूंकि ग्राम पंचायत सिरपुर मेें एटीएम की सुविधा नहीं होने के कारण और लोगों की रोजमर्रा की जरूरत की राशि जो उनके बैंक खातों में है, उसे निकालने के लिए यह सहुलियत प्रदान की गई हैं।
स्थानीय ग्राम वासियों ने कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल को एटीएम स्थापित करने का अनुरोध किया गया था। कलेक्टर के निर्देश पर तत्कालीक तौर पर जनता की सहुलियत के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक (भारत सरकार, राज्य शासन एवं भारतीय स्टेट बैंक का संयुक्त उपक्रम ) के द्वारा यह व्यवस्था की गई है। - प्रातः 08ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक रहेंगे उपलब्ध
महासमुंद : महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत सिरपुर में स्थानीय लोगों की सहुलियत के लिए अब एटीएम के स्थान पर बैंक करेस्पाॅडेंड (वीसी) नियुक्त किया है। वीसी श्री संतोष पुरी गोस्वामी ग्राम पंचायत सिरपुर में धु्रव समाज मंदिर में बैठने की व्यवस्था की गई हैं।
ये बैंक करेस्पाॅडेंड प्रातः 08ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। जो बैंक खाताधारी जिनका आधार लिंक है वह अपनी जरूरत की राशि इनके जरिए निकाल सकते हैं। श्री संतोष पुरी गोस्वामी का मोबाईल नम्बर बैंक द्वारा जारी किया गया हैं। इनका मोबाईल नम्बर 99779-95640 है।
लीड बैंक अधिकारी अरूण कुमार मित्रा ने बताया कि चूंकि ग्राम पंचायत सिरपुर मेें एटीएम की सुविधा नहीं होने के कारण और लोगों की रोजमर्रा की जरूरत की राशि जो उनके बैंक खातों में है, उसे निकालने के लिए यह सहुलियत प्रदान की गई हैं। स्थानीय ग्राम वासियों ने कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल को एटीएम स्थापित करने का अनुरोध किया गया था।
कलेक्टर के निर्देश पर तत्कालीक तौर पर जनता की सहुलियत के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक (भारत सरकार, राज्य शासन एवं भारतीय स्टेट बैंक का संयुक्त उपक्रम ) के द्वारा यह व्यवस्था की गई है। -
महासमुंद : समग्र शिक्षा के वार्षिक कार्य योजना 2019-20 के तहत सर्व शिक्षा अभियान राजीव गांधी शिक्षा मिशन के अंतर्गत पूर्व सत्र् 2012-13 एवं सत्र् 2014-15 में स्वीकृत विकासखंड महासमुंद में 35, बागबाहरा 30, पिथौरा 32, बसना 30 एवं विकासखंड सरायपाली में 33 इस प्रकार कुल 160 अतिरिक्त कक्षों मे पूर्ण कार्य का मूल्यांकन के आधार पर भुगतान एवं अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराने के लिए राज्य कार्यालय से दो करोड़ 92लाख 25 हजार रूपए जिला परियोजना कार्यालय राजीव गांधी शिक्षा मिशन महासमुंद को प्राप्त हुआ है।
निर्माण एजेसी ग्राम पंचायत को कार्यादेश जिला कार्यालय से जारी किया गया था । जिसमेें सत्र् 2012-13 के लिए प्रथम किश्त एक लाख 37 हजार500 रूपए तथा सत्र् 2014-15 के लिए प्रथम किश्त 94हजार रूपए निर्माण एजेसी ग्राम पंचायत के खाता में अंतरित किया गया था।कार्यादेशानुसार कार्य स्थल में सूचना फलक पर कार्य प्रारंभ दिनांक, कार्य पूर्णता दिनांक, मजदूरी दर सहित फोटोग्राफ्स अतिरिक्त कक्ष निर्माण का कम से कम 03 फोटोग्राफ्स, रैम्प एवं हैण्डरिल का फोटोग्राफ्स, बिजली फिटिंग का फोटोग्राफ्स, बाला कांसेप्ट/वाटर हार्वेेस्टिंग का फोटोग्राफ्स, निर्माण स्थल परिसर में 05 फलदार अथवा छायादार पौधों का फोटोग्राफ्स, उपयंत्री का मुल्यांकन पत्रक, पूर्णता प्रमाण पत्र पूरा भरा हुआ व सील सहित हस्ताक्षरीत हो एवं पूर्व में जारी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा मूल्यांकन के आधार पर मांग पत्र, बैंक पास-बुक प्रथम पेज का फोटोकाॅपि (बैंक का नाम, खाता क्रमांक व आई.एफ.एस.सी. कोड स्पष्ट अंकित हो), निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव व मुल्यांकनकर्ता, उपयंत्री एस.डी.ओ. (आर.ई.एस.) का सील सहित उपरोक्त सभी फोटोग्राफ्स एवं प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर पश्चात् अपने विकासंखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के माध्यम से जिला कार्यालय में शीघ्र प्रेषित करने को कहा गया है। अपूर्ण निर्माण (प्रगतिरत्) कार्य निर्माण स्तर का फोटोग्राफ्स जारी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र, मांग पत्र, उपयंत्री से मूल्यांकन पत्रक विकासखंड स्त्रोत केन्द्र कार्यालय के माध्यम से जिला कार्यालय मे प्रस्तुत करेंगे।
विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वक को सूची सहित कार्यालयीन पत्र प्रेषित कर तथा दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित कर निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत से उपरोक्त जानकारी मंगाया गया था। किन्तु आज पर्यंत केवल शासकीय प्राथमिक शाला गढ़गांव एवं उच्च प्राथमिक शाला नागौड़ी विकासखंड बसना से उपरोक्त सम्पूर्ण जानकारी जिला कार्यालय को प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर शासकीय प्राथमिक शाला गढ़गांव के अतिरिक्त कक्ष के लिए दो लाख 72 हजार 465रूपये तथा उच्च प्राथमिक शाला नागौड़ी के लिए दो लाख 12हजार 997रूपये संबंधित ग्राम पंचायत के खाता में कुल रूपये चार लाख 85हजार 462 रुपये 8अक्टूबर 2020 को जारी किया गया है। वित्तीय सत्रांत 31 मार्च 2021 को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जावे। ताकी राशि खाते में अंतरित किया जा सके। - महासमुंद : सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने बताया कि सरायपाली अनुविभाग के अंतर्गत सहकारी समितियों के द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का समर्पण किया गया हैं। इन ग्राम पंचायतो में शासन के निर्देशानुसार एवं कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है।जिसके अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। समितियों द्वारा समर्पित शासकीय उचित मूल्य दुकान मोहका, संतपाली, छान्दनपुर, केवटापाली, बड़े टेमरी, दुधीपाली में शासन के निर्देशानुसार शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन करने के लिए 13 अगस्त 2020 को विज्ञापन जारी किया गया था।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अनुविभाग सरायपाली अंतर्गत ग्राम पंचायत खोगसा, सराईपाली, विरसिंगपाली में शासन के निर्देशानुसार नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन करने के लिए विज्ञापन जारी हुआ था। सरायपाली विकासखंड के इन सभी ग्राम पंचायतों के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण इन ग्राम पंचायतों के लिए आवेदन के लिए समय सीमा की पुनः वृद्धि की गई है।
इन ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत विकासखंड में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों, अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से जो उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए ईच्छुक है।
ऐसे समितियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजांे के साथ आमंत्रित किए गए हैं। ईच्छुक संस्था विहित प्रारूप एक में अपना आवेदन पत्र विज्ञप्ति जारी होने के दिनांक से 15 दिवस के भीतर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पिथौरा में कार्यालयीन अवधि में प्रस्तुत कर सकते है। इन ग्राम पंचायतों एवं नवीन ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकान की आबंटन की कार्रवाई छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी।क्रमांक/43/860/हेमनाथ -
लोकवाणी की 11वीं कड़ी का प्रसारण 11 अक्टूबर
महासमुंद : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 11वीं कड़ी का प्रसारण 11 अक्टूबर रविवार को सुबह 10ः30 बजे से 11ः00 बजे तक होगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘नवा छत्तीसगढ़,हमर विकास, मोर कहानी ’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से किया जाएगा। - आॅफलाईन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तक
महासमुंद : मानव संसाधन विकास मंत्रालय, शालेय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत राज्य के कक्षा 08वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सत्र 2020-21 में इस योजना से संबंधित राष्ट्रीय प्रतिभा खेाज परीक्षा स्टेज-1 एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण प्ररिषद्, रायपुर द्वारा 13 दिसम्बर 2020 दिन रविवार को प्रस्तावित हैं। परीक्षा हेतु इससे संबंधित विद्यालयों में आॅफलाईन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2020 तक है।
परीक्षा आवेदन पत्र एवं प्रवेश पत्र का प्रारूप सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया हैं। इस सम्बंध मे अधिक जानकारी के लिए परीक्षा केन्द्र प्राचार्य, शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुन्द से संपर्क कर सकते है। - चिकित्सकों से लेकर स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय तक सभी को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए कहा गया
महासमुंद : कोविड काल में आमजन को चिकित्सकीय सेवाएं प्रदाय करने वाले स्वास्थ्य अमले को स्वयं की सेहत का ख्याल रखने के लिए वक्त निकालना मुश्किल होता है। ऐेसे में, जिला स्वास्थ्य में मैदानी अमले के रूप में संवेदनशील क्षेत्रों में काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को चुस्त-दुरूस्थ रखने के लिए सरकार ने उनके स्वास्थ्य की टोह लेनी भी शुरू कर दी है।
इस ओर, राज्य शासन से मिले निर्देशानुसार स्वास्थ्य अमले का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार ने बताया कि दिनांक 02 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2020 तक जिले में फिट हेल्थ वर्कर कैम्पेन क्रियान्वित रहेगा। जिसमें जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखण्डों के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक व उप-स्वास्थ्य केंद्रों तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सभी अधिकारी-कर्मचारियों की एन.सी.डी. यानी गैर संचारी रोग संबंधी स्क्रीनिंग की जाएगी और उनके शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को परख कर अनियमित रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसे विकारों के लिए जांच एवं उपचार की चिकित्सकीय सेवाएं प्रदाय की जाएगीं। इसके लिए ऑनलाइन माॅनीटरिंग सिस्टम के जरिए प्रतिदिन की जांच-पड़ताल का पूरा ब्योरा भी रखा जाएगा।
तत्संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर. के. परदल ने स्वास्थ्यकर्मियों में मितानिन से लेकर सैम्पल एकत्र करने वाले लैब तकनीशियन एवं क्लीनिकल यानी नैदानिकी चिकित्सा सेवाओं में संलग्न चिकित्सकों से लेकर स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय तक सभी को निर्धारित समयावधि में स्वास्थ्य जांच कराने के लिए कहा है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रामक दौर में गांव-गांव आमजन के घरों में जाकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय कर रहे स्वास्थ्य अमले को ही संक्रमण होने की संभावना सबसे अधिक होती है। ऐसे में, उन्हें सेहतमंद रहने के लिए उचित खान-पान और दिनचर्या का पालन करते रहने के साथ-साथ सेवा प्रदाय करने के दौरान मास्क, हैंड रब सैनिटाइजर इत्यादि का इस्तेमाल करते रहने की सलाह भी दी जा रही है। -
महासमुंद : आंख किसी व्यक्ति के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है और अगर वही नहीं है तो व्यक्ति का जीवन किसी काम का नहीं। ऐसे लोगों की मदद के लिए अधिक से अधिक नेत्रदान कराने के लिए आई बैंक और तमाम सामाजिक संस्थाओं की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
अक्तूबर के दूसरे बृहस्पतिवार को हर साल विश्व दृष्टि दिवस भी मनाया जाता है। इसका मकसद आंखों की बीमारियों और समस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक करना है। अक्टूबर माह के आज दूसरे गुरुवार को जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने विश्व दृष्टि दिवस मनाया।
वर्ष 2020 में इस बार कोविड-19 की सुरक्षा नियमावली के अनुरूप जिला मुख्यालय स्थित शासकीय चिकित्सालय सहित सभी विकासखण्डों में सोशल डिस्टेन्सिंग में मौके पर उपस्थित होकर कई आयोजन हुए और ऑनलाइन गतिविधियों में मीडिया, सोशल मीडिया, व्हाट्एप और फेसबुक के माध्यम से भी जागरूकता संदेश प्रेषित किया गया।
इस दौरान जन-सामान्य को दृष्टि की सुरक्षा, दृष्टिहीनता के कारण व बचाव के तरीके सुझाए गए। बताया गया कि अधिकांश बीमारियों का पता आंखों की जांच के साथ ही लगाया जाना शुरू हो जाता है। यदि किसी की आंखें कमजोर हो जाती हैं तो सही समय पर सही नंबर के चश्मे का उपयोग करने से आंखों को भविष्य में और कमजोर होने से बचाया जा सकता है।
साथ ही शासन द्वारा विद्यालयनीय छात्र-छात्राओं को निर्धारित मापदण्ड अनुसार निशुल्क चश्मा वितरण किए जाने के संबंध में भी पूरी जानकारी दी गई। आयोजन में नोडल अधिकारी डाॅ. मंजुषा सेन, नेत्र सहायक अधिकारी श्री एस.के. सिंह, श्री अवधेश यादव सहित नर्सिंग एवं पैरामैडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। - सर्वे के तीसरे दिन 339 की हुई कोविड जांच, 8 लोगों की पॉज़िटिव रिपोर्ट आयी
महासमुंद : जिले में कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिये सोमवार 05 अक्टूबर 2020 से कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान शुरू किया गया है। जो आगामी 12 अक्टूबर जक निरंतर जारी रहेगा।अभियान के दूसरे दिन बुधवार 07 अक्टूबर को जिला स्वास्थ्य के कोरोना वायरस नियंत्रण एवं रोकथाम दल ने कुल 45 हजार 338 परिवारों के घरों में दस्तक दी। यहां, 407 लक्षण सहित और 88 उच्च जोखिम वाले संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई। इनमें 339 संदिग्ध मरीजों की बुधवार को ही जांच कर ली गई।
एकीकृत रोग निगरानी शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें 255 परीक्षण रैपिड एन्टीजन से हुए और 84 की जांच आरटीपीसीआर प्रणाली से की गई। जांच किए गए प्रकरणों में मात्र 08 मामले ही ऐसे मिले, जिनकी रिपोर्ट कोविड पॉज़िटिव जाँच रिपोर्ट पाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर. के. परदल ने बताया कि मरीजों को उनके हालिया स्वास्थ्य और कोविड-19 के तहत शासन से मिली निर्देर्शिका के अनुरूप होम आइसोलशन, कोविड केयर सेन्टर्स या डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती की उपचार लेने की चिकित्सकीय सेवाएं प्रदाय की जा रही हैं।
डिस्ट्रिक्स सर्विलेन्स ऑफिसर डाॅ. छत्रपाल चंद्राकर ने बताया कि कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के लिए गठित टीम घर-घर जाकर सर्दी, खांसी या बुखार व कोविड-19 से सम्बंधित लक्षण वाले मरीजों से जानकारी एकत्र कर उन्हें जांच एवं उपचार लेने के लिए प्रेरित कर रही है। इस कार्य में जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकार्यकर्ता सहित संलग्न कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कोरोना वायरस नियंत्रण एवं रोकथाम दल के जिला नोडल अधिकारी डाॅ. अनिरूद्ध कसार के अनुसार सर्वे टीम के द्वारा उच्च जोखिम वाले-60 वर्ष से अधिक आयु के लोग, 05 वर्ष के कम आयु के बच्चे, गर्भवती माताओं एवं उच्च रक्तचाप, मधुमेह से ग्रसित मरीज, कैंसर या किडनी रोग, टी.बी., सिकल सेल, एड्स जैसे रोगों से पीड़ित लोगों की पहचान की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि यह अभियान आगामी 12 अक्टूबर 2020 तक इसी क्रम में जारी रहेगा। इस ओर जिला स्वास्थ्य ने आमजन से सर्वे अभियान में सहयोग करने के साथ-साथ सोशल डिसटेंसिंग का पालन करने एवं मास्क लगा कर सुरक्षा व बचाव अभ्यास बनाए रखने की अपील की है। - जिले के ग्राहक, दुकानदार से लेकर संस्थाएं और सरकारी विभाग भी करेंगे डिजिटल लेनदेन
चिल्हर की समस्या से भी निजात मिलेगी
महासमुन्द : देश के आकांक्षी जिलो में शामिल छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिला में अब पूरा ट्रांजक्शन डिजिटली होगा। चिल्हर की समस्या भी दूर होगी। जिले के लीड बैंक अधिकारी श्री अरूण मित्रा ने बताया कि आकाक्षी जिलों में शामिल महासमुद जिले में सेविंग खाता वाले ৪,25000 से अधिक और करेंट एकाउण्ट वाले तकरीबन 5300 बैंक खाताधारक है।
श्री मिश्रा ने बताया कि जिले में 30 से अधिक बैंक संचालित है। उन्हें बैंकों द्वारा डिजिटल सुविधाएं दी जा चुकी हैं। ये लोग डिजिटली भुगतान में सक्षम है यानि कि ये खाताधारी राशि का लेनदेन डिजिटल माध्यम के जरिए कर रहे हैं। इन्हें बैंको द्वारा एटीएम, डेबिट कार्ड, रूपे कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल एप, क्यूआर कोड, पीओएस मशीन आदि डिजिटल सुविधा को दी जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि महासमुन्द जिले को शत्-प्रतिशत डिजिटल एनेबल्ड बनाने का लक्ष्य है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने और डिजिटलीकरण के माध्यम से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश के प्रत्येक राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश से एक-एक जिले को 100 फीसदी डिजिटल एनेबल्ड बनाने का विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से महासमुन्द जिले का चयन किया गया है। यह जिला देश के 117 आकांक्षी जिलो में शामिल हैं।
डिजिटलीकरण में चूक या ठगी होने का डर लोगों के मन से निकालने के लिए और निदान करने के लिए बैंकों द्वारा जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। जागरुकता कार्यक्रम के जरिए बैंक खाताधारकों और व्यवसायियों को यह भी बताया जा रहा है कि कौन-कौन से डिजिटल मापदण्ड है और किस तरह से इनका उपयोग करने से उनकी बैंक राशि सुरक्षित रहेगी। जागरूकता के लिए बैंकिंग सिस्टम से जुड़े बैंक सखी, कार्यकर्ताओं व एनजीओ, महिला समूह, एसएसवी ग्रुप को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
लीड बैंक अधिकारी ने बताया कि जिले को डिजिटल एनेबल्ड बनाने का कार्य अक्टूबर 2020 के आखिरी तक पूरा किया जाना था। लेकिन कोरोना काल के चलते इसकी तारीख आगे बढ़ाकर 31 मार्च 2021 तक कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जिले की सभी बैंको को निर्देश है कि अपने सभी ग्राहकों को डिजिटल सुविधा दें।
दुकानदार, इंडस्ट्रीज, स्कूल, अस्पताल आदि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल्स मशीन) या क्यूआर कोड उपलब्ध कराएं। बैंकों द्वारा ये सभी डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासन की हितग्राही मूलक योजना संचालित करने वाले सरकारी विभागों में भी डिजिटल माध्यम अपनाया जा रहा है। - महासमुंद : जिले में कोविड-19 के उपचार के लिए तीन तरह की उपचार सेवाओं की सुविधा है। इनमें लक्षण रहित, लक्षण वाले और गंभीर मरीजों को उनके स्वास्थ्य एवं कोविड-19 की नियमावली के अनुरूप चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इन दिनों घर में रह कर उपचार लेने वाले यानी होम आइसोलेटेड मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।
वहीं, होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को नियमावली के तहत रोजाना अपने तापमान सहित उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर जैसी अनिवार्य जानकारी होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम (मो. 82693-79405 या दूरभाष क्र. 07723-222100, 222101) की ओर व्हाट्सऐप या ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए भेजे जाने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
होम आइसोलशन कंट्रोल रूम से मरीजों का निरंतर संपर्क बना रहे और अपेक्षाकृत अधिक रफ्तार से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से होम आइसोलेशन के जिला नोडल अधिकारी श्री संदीप ताम्रकार ने आमजन से अपील की है कि वे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी समय पर प्रदाय करते रहें। जिला स्वास्थ्य से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार 07 अक्टूबर 2020 को शाम 05 बजे तक जिले में कुल 1,236 मरीजों को होम आसोलेशन में रहने की अनुमति दी गई।
जिनमें से अब तक कुल 825 ने होम आइसोलेशन की अवधि भी पूरी कर ली है। अब केवल 366 होम आइसोलेट प्रकरण ही एक्टिव बचे हैं। आंकलन में यह बात स्पष्ट हो रही है कि रोजाना औसतन जितने नवीन प्रकरण सामने आ रहे हैं। उसकी तुलना में जल्द स्वास्थ्य हाने वालों की संख्या पहले से कई गुना अधिक बढ़ गई है।