जशपुर : जिले में अब तक 1435 मिमी वर्षा
जशपुर : जशपुर जिले में अब तक 1435 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 20 अक्टूबर तक औसत वर्षा 1017.7 मिमी हुई है। बीते 24 घंटे में जिले मेें 0.0 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जशपुर तहसील में 1702.8 मिमी, मनोरा में 1444.4 मिमी, कुनकुरी में 1601.5 मिमी, दुलदुला में 1674.6 मिमी, फरसाबहार में 1187.8 मिमी, बगीचा में 1253.1 मिमी, कांसाबेल में 1250.4 मिमी एवं पत्थलगांव में 1365.5 मिमी वर्षा हो चुकी है।
Leave A Comment