क्वारेंटाईन सेंटर में 1070 को रखा गया है, पुरूष 938 एवं 132 महिलाएं शामिल है
जशपुरनगर 16 जुलाई 2020 : कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देशन में जशपुर जिले में विभिन्न विकासखंडों में लगभग 699 क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। क्वारेंटाईन सेंटर में लगभग 1070 श्रमिकों, मजदूरों यात्रियों को रखा गया है। जिसमें पुरूषों की संख्या 938 एवं महिलाओं की संख्या 132 शामिल है। इनमें जशपुर विकासखंड के 58 क्वारेंटाईन सेंटर में 67 लोगों को रखा गया हैं। इसी प्रकार मनोरा के 57 क्वारेंटाईन सेंटर में 26 लोगों को, दुलदुला विकासखंड के 90 क्वारेंटाईन सेंटर में 55 लोगों को, कुनकुरी विकासखंड के 153 क्वांरेंटाईन सेंटर में 133 लोगों को, फरसाबहार विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 338 लोगों को कासांबेल विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 159 लोगों को, पत्थलगांव विकासखंड के 128 क्वारेंटाईन सेंटर में 126 लोगों को एवं बगीचा विकासखंड के 103 क्वारेंटाईन सेंटर में 166 लोगों को रखा गया है।
कलेक्टर श्री कावरे के निर्देश पर एसडीएम, जनपद सीईओ और नगरीय निकाय के अधिकारियों द्वारा क्वारेंटाईन सेंटर में पानी, बिजली, शौचालय, भोजन के साथ बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं मॉनिटरिंग कराई जा रही है। इसके बाद 14 दिनों के क्वारेंटाईन अवधि में उन्हें रखा जा रहा है। इस दौरान मेडिकल टीम के द्वारा उनकी सतत् निगरानी की जा रही है।
Leave A Comment