ब्रेकिंग न्यूज़

 जशपुरनगर : सिटोंगा के प्रेरणा स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा मनी तालाब के किनारे किया गया पौधरोपण

जशपुरनगर 15 जुलाई : कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देषन में जिले में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग जषपुर श्री डी. के. इजारदार के दिषा-निर्देष में ग्राम सिटोंगा के प्रेरणा स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने 10 वर्षीय पट्टे पर प्राप्त मनी तालाब के मेड़ में पौधरोपण किया गया। इनमें जामुन, आम, मुनगा, नाषपाती जैसे अनेक छाया एवं फलदार पौधे षामिल है। श्री इजारदार ने बताया कि वर्ष 2020 के वर्षा ऋतु के दौरान उनके विभाग द्वारा जिले के समस्त विकासखंडों में विभिन्न प्रजाति के 3050 पौधे का रोपण किया गया है। जिसके अंतर्गत विकासखंड पत्थलगांव में मत्स्य विभाग द्वारा डबरी एवं तालाब के किनारे मेड़ो पर 445 पौधे का रोपण किया गया है। इसी प्रकार फरसाबहार में 395, कुनकुरी में 320, दुलदुला में 340, कांसाबेल में 310, बगीचा में 360, जषपुर में 480 एवं विकासखंड मनोरा में 400 पौधे का रोपण किया गया है एवं अभी भी पौधरोपण अभियान सतत् जारी है।  

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook