जशपुरनगर : जिले में अब तक 494.6 मिमी वर्षा
जशपुरनगर 15 जुलाई :जशपुर जिले में अब तक 494.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षां की तुलना में 15 जुलाई तक औसत वर्षा 285.8 मिमी हुई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जशपुर तहसील में 614.2 मिमी, मनोरा में 350.4 मिमी, कुनकुरी में 493.3 मिमी, दुलदुला में 785 मिमी, फरसाबहार में 442.3 मिमी, बगीचा में 391.4 मिमी, कांसाबेल में 380.9 मिमी एवं पत्थलगांव में 499.4 मिमी वर्षा हो चुकी है।
Leave A Comment