ब्रेकिंग न्यूज़

 श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव पूरे छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को आयोजित होंगे

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

 
जनवरी : छत्तीसगढ शासन के सांस्कृतिक विभाग के निर्देशानुसार आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित “श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव“ के मद्देनजर राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उक्त आयोजन जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किया जाना है।
 
संस्कृति एवं राजभाषा के साथ पंजीकृत क्रियाशील 4700 मानस मंडलियाँ हैं। राज्य शासन के घोषणा अनुरूप इन सभी मानस मंडलियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक मंडलियों को 5000 रुपए राशि प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है। उक्त निर्णय अनुरूप जिलेवार मानस मंडलियों की सूची एवं तदानुसार धनराशि का आबंटन संचालनालय, संस्कृति एवं राजभाषा द्वारा सीधे प्रत्येक कलेक्टरों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उक्त राशि का मानस मंडलियों के बीच वितरण तत्काल किए जाने एवं 22 जनवरी 2024 को राज्य भर के भव्य आयोजनों में इन मानस मंडलियों को पूरे उत्सुकता के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित करने कहा है।
 
प्रत्येक विकासखण्ड स्तर में कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में 22 जनवरी को दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान एवं लाइटिंग की व्यवस्था करने, मंदिर प्रांगण में क्षेत्र की 5 मानस मंडलियों के मानस गायन का कार्यक्रम आयोजित करने, ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक जिला मुख्यालय में कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में आयोजित करने, प्रत्येक विकासखण्ड में पंजीकृत 05 मानस गायन दलों के लिए प्रोत्साहन राशि 5000 रुपए के मान से संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजन हेतु राशि एक लाख रुपए के मान से तथा संभाग मुख्यालय में पंजीकृत प्रत्येक संभाग से 5-5 मानस गायन दलों के लिए प्रोत्साहन राशि 5000 रुपए के मान से प्रदान किए जायेंगे।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook