ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुन्द : कलेक्टर ने महिला समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों की गुणवत्ता देख महिलाओं की सराहना की

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
अधिकारी कर्मचारियों ने स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री जमकर खरीदी की

महासमुंद : कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में  महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्रियां जो विशेष तौर से होली पर्व के लिए लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। कलेक्टर ने महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों की गुणवत्ता देखकर उनकी सराहना करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वे होली पर्व के लिए महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों की खरीदी करंे। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों सहित जन चौपाल में आए दूर-दराज के ग्रामीणों, नागरिकों ने स्व सहायता समूह की निर्मित सामग्रियां जमकर खरीदी।

कलेक्टर को महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वे हर्बल गुलाल सहित अन्य सामग्रियां निर्मित करती है। विशेष तौर पर होली पर्व के अवसर पर उनके द्वारा प्राकृतिक रूप से निर्मित गुलाल बनाए गए है। इनमें सभी रंग जैसे हल्दी, मेंहदी, बेसन, सेम पत्ती, लाल भाजी, पलास, जलेबी रंग, पोई भाजी से गुलाल निर्मित की गई है। इसके अलावा वे आम, कटहल, नींबू, लहसून, जिमीकंद, मिर्च के आचार, बड़ी, पापड़, अरसा, तिल लड्डू, कड़ी लड्डु, खुर्मी, फिनॉयल, डिटर्जेंट, साबुन, शैम्पू, हैण्डवॉश, फेसवॉश, ऑवला जूस, बेल शरबत, एलईडी बल्ब, झाडू, बांस से निर्मित टोकरी, सुपा, सजावटी सामग्री सहित अन्य उपयोगी सामग्री बनाते है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वे अब तक हजारों रूपयों की निर्मित सामग्रियों की बिक्री कर चुके हैं। आज कलेक्ट्रेट परिसर में महासमुंद विकासखण्ड के जय माता दी स्व सहायता समूह डोकरपाली, दुर्गा महिला स्व सहायता समूह भोरिंग एवं संजीवनी विक्रय केन्द्र महासमुंद की महिलाओं ने स्टॉल लगाए थे। बतादें कि राज्य शासन द्वारा महिला स्व सहायता समूह को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए प्रशिक्षण, बैंकों से रियायत दर पर ऋण की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook