ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर : मण्डी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 के लिए उड़नदस्ता एवं आर्ब्जवर नियुक्त

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
जशपुर : छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा मण्डी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती 2021 परीक्षा 28 नवम्बर 2021 दिन रविवार  पूर्वान्ह 10 बजे से 1.15 बजे तक किया जावेगा। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर ने परीक्षा के सुचारू संचालन, परीक्षा केन्द्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अनुचित साधनों के रोकथाम तथा परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता दल एवं आर्ब्जवर  निुयक्त किया है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बालेश्वर राम, प्रभारी तहसीलदार जशपुर श्री विकास जिंदल,  प्रभारी तहसीलदार श्री सहोदर राम पैंकरा उड़नदस्ता में शामिल है।

इसी परीक्षा केन्द्र शासकीय रामभजन राय एनईएपी.जी कॉलेज जशपुर के लिए  उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग श्री जी.एस.तंवर,   शासकीय कन्या महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  श्री के लिए सहायक मत्स्य अधिकारी श्री जे.के. पैंकरा,  शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए सहायक संचालक रेशम श्री मनीष पवार,  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  जशपुर  के लिए सहायक संचालक कृषि  श्री कवच भगत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  गम्हरिया के लिए सहायक संचालक उद्यानिकी श्री आर.एस.तंवर,  शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया के लिए जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ भुवनेश्वर प्रसाद, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर के लिए कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अजय शर्मा एवं संत जेवियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर के लिए महा प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर श्री एम.एस. पैंकरा को आर्ब्जवर नियुक्त किया गया है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook