ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर : जिले में अवैध धान के परिवहन पर जिला प्रशासन गंभीर

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
संयुक्त टीम द्वारा झारखंड का 19 बोरी अवैध धान किया गया जप्त

जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन में  एवं कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही के दिशा निर्देश में विगत दिवस दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सपघरा के आश्रित ग्राम नोनपानी मे  झारखण्ड का 19 बोरी अवैध धान जप्त किया गया।

 उल्लेखनीय है कि जिले  में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए के जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है । जिले के सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट पर 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कच्चे रास्तो एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। राजस्व और पुलिस विभाग  की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रो एवं बिचौलियों, कोचियों पर विशेष निगरानी रखा जा रहा है। अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने के लिए गोदामों का भौतिक सत्यापन करने सहित छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook