ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर : कलेक्टर और एसपी ने तीरंदाजी खेल अकादमी का निरीक्षण किया

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा


रणजीता स्टेडियम में बने भवन को तीरंदाजी खेल अकादमी के लिए तैयार किया जा रहा है

91 लाख 98 हजार 400 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है

जशपुर : कलेक्टर श्री महादेव कावरे और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने आज जशपुर विकासखंड के रणजीता स्टेडियम में तीरंदाजी खेल अकादमी के लिए बनाये जा रहे भवन के सुधिकरण कार्य निरीक्षण करके निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
No description available.

ताकि बच्चों को उक्त भवन में तीरंदाजी खेल का अभ्यास कराया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि जशपुर जिले के बच्चों को तीरंदाजी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए तीरंदाजी खेल अकादमी तैयार किया जा रहा है।
No description available.
 
इस अवसर पर शिक्षा विभाग, पीडब्लूडी, आर.ई.एस.विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। तीरंदाजी खेल अकादमी तैयार करने के लिए 91 लाख 98 हजार 400 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook