ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर : कलेक्टर ने किया घोलेंग में महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित किए जा रहे प्लेसमेंट यूनिट का निरीक्षण

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
महिलाओं से ली उनके कार्यो के सम्बंध में जानकारी

कलेक्टर ने  विभिन्न संस्थानों, उद्योगों, विनिर्माण इकाईयों में लोगो को रोजगार प्रदान करने के लिए प्लेसमेंट यूनिट  से संपर्क करने के दिये निर्देश

महिलाओं को आगे भी मेहनत करने के लिए किया प्रोत्साहित
No description available.

जशपुर : कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जशपुर विकासखण्ड  के घोलेंग में महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित किए जा रहे प्लेसमेंट यूनिट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि, एनआरएलएम के  जिला मिशन प्रबंधक, जनपद सीईओ श्री प्रेम सिंह मरकाम
 
No description available.
सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने महिलाओं से उनके कार्यो के सम्बंध में जानकारी ली। महिलाओं ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा अब तक कुल 50 लोगो का सुपरवाईजर, नर्स, ड्राइवर, डाटा एंट्री ऑपरेटर्स, इलेक्ट्रिशियन सहित अन्य कार्यो के लिए रोजगार दिलाने के लिए पंजीयन किया गया है जिन्हें विभिन्न इकाईयों में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
No description available.
 
कलेक्टर श्री कावरे ने सभी अधिकारियों को विविध उद्योगों, संस्थानों में रोजगार प्रदान कराने के लिए  प्लेसमेंट यूनिट से संपर्क करने के निर्देश दिए। जिससे महिलाओं को आमदनी प्राप्त हो। इस हेतु प्लेसमेंट यूनिट केंद्र के संपर्क नंबर   7803955314, 8959 43044 एवं 7999293625 पर संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने महिलाओं को उनके कार्य के लिए बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए शुभकामनाएं दी।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook