जशपुर : 8 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुर : कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में आरबीसी 6-4 के तहत् 08 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिसके तहत् कुंआ में डूबने से विकासखंड जशपुर के ग्राम लोदाम निवासी राम सुन्दर भगत, पिता श्री धनीराम की मृत्यु 03 मई 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री धनीराम को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार आकाशीय बिजली से विकासखंड जशपुर के ग्राम लोदाम निवासी पाण्डो देवी, पति श्री श्याम सुन्दर की मृत्यु 28 जुलाई 2020 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री श्याम सुन्दर सिंह के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Leave A Comment