ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर : जिला अस्पताल सहित अन्य समस्त इकाइयों द्वारा जन्म मृत्यु के घटनाओं का नेशनल पोर्टल पर  किया जा रहा है ऑनलाईन पंजीयन

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा


कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप रजिस्ट्रार को  उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर होने वाली संस्थागत जन्म-मृत्यु का तत्काल पोर्टल पर पंजीयन करने के दिए निर्देश

जशपुर : कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जिले में नागरिक पंजीयन प्रणाली के तहत  जिला अस्पताल सहित, समस्त नगरीय निकायों,  सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, ग्राम पंचायतों में  हुए जन्म-मृत्यु के घटनाओं का  भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय  द्वारा संचालित  नेशनल पोर्टल पर आॅनलाईन पंजीयन किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री कावरे ने इसी परिपेक्ष्य के द्वितीय चरण में जिले के समस्त उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप रजिस्ट्रार को आदेशित किया है कि उप  स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर  होने वाली संस्थागत जन्म मृत्यु एवं मृत जन्म की घटनाओं का मैनुअल या हस्त लिखित पंजीयन बंद करते हुए उक्त राष्ट्रीय पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन कर पोर्टल से ही प्राप्त प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाए। जन्म मृत्यु का पंजीयन करना  संबंधित अधिकारियों का पदेन दायित्व होगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोर्टल पर कार्य करने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों के यूजर आईडी, पासवर्ड,  निर्देश, खंड चिक्तिसा अधिकारी एवं रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यालय को प्रेषित किया जा रहा है। 
 
कलेक्टर श्री कावरे ने संबंधित अधिकारियों को  संस्थागत जन्म, मृत्यु, मृत जन्म की घटनाओं का राष्ट्रीय पोर्टल सीआरएसओआरजीआईडॉटजीओव्हीडॉटईन में तत्काल पंजीयन कराने के लिए निर्देशित किया है।

 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook