- Home
- मुख्य समाचार
-
एजेंसी
नई दिल्ली : भारतीय मुद्रा पर महात्मा गांधी के साथ भगवान लक्ष्मी-गणेश की फोटो की मांग कर अरविंद केजरीवाल ने सियासी बयार को हवा दे दी है। गुजरात चुनाव से ठीक पहले इस मांग पर कांग्रेस से लेकर भाजपा तक हमलावर है। भाजपा जहां इसे केजरीवाल का हिंदुत्व पर यू-टर्न बता रही है तो कांग्रेस नेताओं ने भी विवाद को बढ़ा दिया है।
केजरीवाल की ओर से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के बाद नोटों पर छत्रपति शिवाजी और बाबा साहेब अंबेडकर की भी एंट्री हो गई है। भाजपा नेता नितीश राणे ने कहा है कि नोटों पर छत्रपति शिवाजी की तस्वीर होनी चाहिए। उन्होंने ऐसे नोट की फोटोशॉप तस्वीर भी पोस्ट की है।
कहां से शुरू हुआ विवाद
यह पूरा विवाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रेसवार्ता से शुरू हुआ। केजरीवाल ने मांग की कि भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी के साथ भगवान लक्ष्मी-गणेश की फोटो होनी चाहिए। अगर उनकी कृपा रही तो भारतीय अर्थव्यवथा मजबूत होगी और डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार होगा। इस दौरान उन्होंने इंडोनेशिया का उदाहरण भी पेश किया।
भाजपा-कांग्रेस ने बोला हमला
केजरीवाल के इस बयान के बाद नोटों पर राजनीति शुरू हो गई। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर इसे हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले अरविंद केजरीवाल का यू-टर्न बताया। इसके बाद कांग्रेस नेता सलमान सोज ने कहा, अगर नोटों पर भगवान गणेश व माता लक्ष्मी को शामिल करने से समृद्धि आएगी तो इसमें अल्लाह, जीसस व गुरु नानक को भी शामिल करना चाहिए।
अब शिवाजी और बाला साहेब की हुई एंट्री
इस विवाद को शुरू हुए एक दिन भी नहीं बीता था कि भाजपा नेता नितीश राणे इसमें कूद पड़े। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शिवाजी की तस्वीर लगा एक फोटोशॉप किया हुआ नोट पोस्ट किया। उस पर लिखा, यह परफेक्ट है। इसके बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मांग की कि भारतीय नोटों पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, मैं अरविंद केजरीवाल के बयान के खिलाफ नहीं हूं। भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी का भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान है और महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले हम उनसे प्रार्थना करते हैं। तो वह अपनी ओर से सही है। उन्होंने कहा, भारतीय मुद्रा संप्रभुता का प्रतिबिंब है। डॉ अम्बेडकर ने उस संप्रभुता को संवैधानिक दर्जा दिया।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि रोशनी का त्यौहार दीपावली सबके जीवन और घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से आलोकित करे।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे जीवन में त्यौहारों से नई उमंग और स्फूर्ति आती है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत बनती है। धार्मिक आस्था के साथ त्यौहार हमारी परम्परा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। इस दीपावली में हम स्नेह का दीपक जलाएं, जिसका प्रकाश हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : देवारी तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में एलईडी लाईप, रंग-बिरगें कपड़ों से आकर्षक साज-सज्जा की गई है। खास बात यह है कि इस साज-सज्जा में छत्तीसगढ़ के स्थानीय परंपराओं और प्रतीकों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।
मुख्य द्वार में एलईडी लाइट से शुभ देवारी तिहार लिखा हुआ और दोनों गेट में दिया का प्रतीक बनाया गया है, जो बहुत ही आकर्षक प्रतीत हो रहा है। वहीं प्रवेश द्वार के बाद छोटे-छोटे पेड़ पौधों को झालर लाइट से और रंग-बिरंगे कपड़ों से प्रवेश मार्ग को सजाया गया है। निवास के अंदर वाले गेट में भी एलईडी लाइट से बना दिया का प्रतीक भी मनमोहक दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को
इस वर्ष 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होने की वजह से मुख्यमंत्री निवास पर गोवर्धन पूजा का आयोजन 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे किया जाएगा।
-
एजेंसी
गुजरात : पीड़ित छात्र ने बताया कि आरोपियों ने उसे तीन ऑप्शन दिए। आरोपियों ने कहा कि वह या तो अपना प्राइवेट पार्ट काट दे, अपने कान काट दे या हॉस्टल की छत से छलांग लगा दे। गुजरात के राजकोट से एक दर्दनाक रैगिंग का मामला सामने आया है। यहां के निजी विश्वविद्यालय में 19 वर्षीय एक छात्र का नहाने का नग्न वीडियो बनाया। फिर पीड़ित छात्र से ब्लैकमेल करके पांच लोगों ने अप्राकृतिक यौन शोषण किया। उन्होंने छात्र के प्राइवेट पार्ट में सेनिटाइजर और शहद डाला। यही नहीं, इसके बाद उन्होंने टूथब्रश और पेंसिल तक डाल दी। इसके अलावा छात्र को उसका प्राइवेट पार्ट काटने की धमकी तक दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पांच छात्रों में से एक नाबालिग भी है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
तीन आरोपी छात्र हिरासत मेंपुलिस ने पांच में से तीन छात्रों को हिरासत में लिया है। आरोपियों में से एक नाबालिग है और उसे हिरासत में लिया जाना बाकी है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 अक्टूबर की पीड़ित के पिता ने कुवाड़वा रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जब उसका बेटा परिवार के सामने अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले लड़के ने अपनी बड़ी बहन से कहा कि उसे हॉस्टल में नहीं रहना। वह बहन से फूट-फूटकर रोने लगा। तब उसकी बहन को कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ। उसने तुरंत पिता को फोन करके इसकी खबर दी।
नहाते समय रिकॉर्ड किया नग्न वीडियो
इसके बाद छात्र से पिता और बहन दोनों मिलने पहुंचे। ऐसे में छात्र अपने परिजनों को देखते ही लिपटकर रोने लगा। फिर उसने खुद के साथ हुई घटना के बारे में बताया। छात्र ने बताया कि तीन तीन छात्रों ने पिछले महीने नहाते समय उसका नग्न वीडियो बनाया था। उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने उन लोगों का कहना नहीं माना तो वे वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देंगे।प्राइवेट पार्ट में लगाया सैनिटाइजर और शहदपीड़ित छात्र ने बताया कि आरोपियों ने उसे तीन ऑप्शन दिए। आरोपियों ने कहा कि वह या तो अपना प्राइवेट पार्ट काट दे, अपने कान काट दे या हॉस्टल की छत से छलांग लगा दे। यह सब सुन के छात्र डर गया और गिड़गिड़ाने लगा। तब छात्रों ने उसके आगे एक अन्य ऑप्शन दिया कि वह उन लोगों को उसके साथ गंदी हरकत करने दे। उसके बाद उन लोगों ने उसे मानसिक प्रताड़ित किया और उसका अप्राकृतिक यौन शोषण किया। पीड़ित छात्र ने बताया कि उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइजर लगाया गया। शहद और पाउडर भी लगाया। उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट में पेंसिल और टूथब्रश भी डाला। तीन घंटे तक वे छात्र उसे ऐसे ही परेशान करते रहे। फिलहाल, इस मामले में मामला दर्ज किया गया है और तीनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा गयाहै। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में दीपावली की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप आज धनतेरस पर अपने निवास के द्वार पर धान की झालर बांधने की रस्म पूरी की।दीपावली के दौरान खेतों में जब नयी फसल पककर तैयार हो जाती है, तब ग्रामीण धान की नर्म बालियों से कलात्मक झालर तैयार करते हैं। इनसे घरों की सजावट कर वे अपनी सुख और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें पूजन के लिए आमंत्रित करते हैं। ऐसा लोक विश्वास है कि उनका यह आमंत्रण उन चिड़ियों के माध्यम से देवी तक पहुंचता है, जो धान के दाने चुगने आंगन और द्वार पर उतरती हैं। इस तरह प्रदेश की लोक-संस्कृति अपनी खुशियों को प्रकृति के साथ बांटती है और उसे सहेजती है। छत्तीसगढ़ में बस्तर से लेकर सरगुजा तक धान की झालर घर के आंगन और द्वार पर लटकाए जाने की परंपरा है। जिसे पहटा अथवा पिंजरा भी कहा जाता है। -
एजेंसी
मध्य प्रदेश : के रीवा के पार बस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। 40 लोग घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। हादसे के वक्त कई मुसाफिर नींद में थे, जो हमेशा के लिए नींद में चले गए। चूंकि बस पीछे से ट्रॉले से टकराई थी तो कैबिन में बैठे लोग बुरी तरह इसमें फंस गए। उनकों निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। तभी रात करीब 11.30 बजे बस ट्रॉले से टकरा गई। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही सीधे ट्रॉले में जा घुसी। बस में सभी श्रमिक सवार थे, जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे।
इलाके के सीएमओ ने बताया है कि घायल यात्रियों को उपचार कराकर रात में 2 बसों में प्रयागराज भेजा गया है। मप्र के रीवा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायल यात्रियों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।
बताया गया कि बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गए थे। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। कई लोग हैं, जिनके हाथ-पैर इस हादसे में कट गए हैं। फिलहाल, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम ने भी घायलों को तुरंत इलाज करने को कहा है।
बताया जा रहा है कि दीपावली की खुशियां मनाने सिकंदराबाद से बस में सवार होकर यात्री अपने घर लखनऊ जा रहे थे। इस बीच पहले यात्री बस कटनी पहुंची। बस में लखनऊ के लिए कटनी से और सवारियों को भरा गया। इसके बाद बस सवारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस रीवा के सोहागी पहाड़ में पहुंची तो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। वह ट्रक गिट्टी से लोड था। बस के बोनट और आगे की सीट पर बैठे सभी यात्रियों की मौत हो गई।
रीवा जिला द्वारा हेल्पलाइन नंबर 831 970 6674 जारी किया गया है, जिनमें फोन कर घटना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 लोगों की मौके पर जबकि दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर तथा एक व्यक्ति की मौत संजय गांधी अस्पताल रीवा में हुई है। आठ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षा बलों और पुलिस के वीर शहीदों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उन पर पूरे देश को गर्व है।
-
एजेंसी
अरुणाचल : सैन्य उड़ानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। फिलहाल, हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है।
सैन्य उड़ानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। फिलहाल, हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है। सेना ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। घटना सिंगिंग गांव के पास हुई है। कुछ समय पहले ही तवांग में भी एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी।
जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी है कि अपर सियांग जिले में आज टूटिंग मुख्यालय से 25 किमी की दूरी पर सिंगिंग गांव में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल तक सड़क मार्ग नहीं है। सेना ने बचाव दल को रवाना कर दिया है।
लेफ्टिनेंट कर्नल अमरिंदर सिंह वालिया ने जानकारी दी, 'एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) जिले के दूर-दराज के इलाके मिगिंग में क्रैश हो गया है। तलाशी अभियान की शुरुआत कर दी गई है।' अपर सियांग जिले के उपायुक्त शाश्वत सौरभ ने बताया, 'हमने तलाशी शुरू कर दी है और बचान अभियान जारी है। दुर्घटनास्थल पर दल भेजे गए हैं। यात्रियों की संख्या और उनकी हालत को लेकर आगे की जानकारी उपलब्ध नहीं है।'तवांग में भी हुआ था हादसा5 अक्टूबर को राज्य के तवांग में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। खबरें आई कि नियमित उड़ान के दौरान हादसा हुआ था। हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांगि, इलाज के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव का निधन हो गया था।गोवा में नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त12 अक्टूबर को ही भारतीय नौसेना का मिग 29के लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था। नौसेना ने जानकारी दी थी कि विमान के पायलट सुरक्षित थे और हादसा तकनीकी खराबी की वीजह से हुआ था। नौसेना की तरफ से जारी बयान के अनुसार, 'गोवा से समुद्र के ऊपर नियमित उड़ान भर रहे MiG 29K में वापसी के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। पायलट सुरक्षित रूप से निकल गए और तेज खोजी और बचाव अभियान में वह मिल गए।' -
एजेंसी
झारखंड : बेटे को कमाने बाहर भेजे जाने से नाराज ससुर ने हत्या की नीयत से बहू के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और थाना पहुंच खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना गुरुवार शाम सोनुवा
सोनुवा संवाददाता बेटे को कमाने बाहर भेजे जाने से नाराज ससुर ने हत्या की नीयत से बहू के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और थाना पहुंच खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना गुरुवार शाम सोनुवा थाना क्षेत्र के नरंगासाई गांव में करीब सात बजे की बतायी जा रही है। पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया। वहीं, धारदार हथियार को भी जब्त कर लिया है।
गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती है पीड़ितापुलिस ने महिला को पहुंचाया अस्पताल इधर, सूचना मिलने के बाद सोनुवा पुलिस नरंगासाई गांव पहुंच गंभीर रूप से जख्मी बहू सरिता बोयपाई (26 वर्ष) को सोनुवा सीएचसी में भर्ती कराया। ससुर जयपाल बोयपाई (55 वर्ष) के हमले में सरिता बोयपाई के चेहरे व गर्दन पर गंभीर जख्म आये हैं।
बेटे को बाहर कमाने भेजने से था नाराजबलि चढ़ाने के लिए किया हमला आरोपी ससुर जयपाल बोयपाई ने बताया कि बहू सरिता ने उसके बेटे (सरिता के पति) को काम करने के लिए बाहर भेज दिया है, जिससे वह गुस्से में आकर बहू को बलि चढ़ाने के लिए गुरुवार शाम धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावर जयपाल बोयपाई को हिरासत में ले लिया है।
सोनुवा थाना प्रभारी सोहन लाल ने बताया कि बलि का मामला नहीं है। जयपाल ने गुस्से में आकर बहू पर जानलेवा हमला किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले की सत्यता का पता चल पायेगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
विधि-विधान से पूजा अर्चना और आरती कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीशिवरीनारायण : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ के शिवरीनारायण में अधिकारियों की समीक्षा बैठक और प्रेस कांफ्रेंस के बाद शिवरीनारायण के मंदिर में प्रभु नरनारायण के दर्शन के लिए पहुँचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
नरनारायण से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में विराजमान जगन्नाथ स्वामी के भी दर्शन किए। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत राम सुंदर दास, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
टेल एरिया तक पानी पहुंचाने बनाएं कार्ययोजना
पैरादान के लिए किसानों को अभी से करें प्रेरित
अवैध शराब, जुआ सट्टा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें
शिवरीनारायण में तेजी से हो रहा पर्यटन सुविधाओं का विकास
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण में ली अधिकारियों की बैठक
शिवरीनारायण : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट मुलाकात के दौरान शिवरीनारायण में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं के कामों की गुणवत्ता में सुधार किए जाने की जरूरत है। इस क्षेत्र के कुछ ग्रामों में शिकायत आई है। इसका समाधान होना चाहिए। अंचल के कुछ ग्रामों में डूबान क्षेत्रों के किसानों को मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिल सकी है। उन्होंने कलेक्टर को पहल कर किसानों को राशि दिलाने को कहा है। श्री बघेल ने सिंचाई परियोजना के अंतर्गत टेल एरिया के खेतों तक पानी पहुंचाने की ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा की शासकीय भूमि में अतिक्रमण की कार्रवाई ग्रामीणों की सहमति से किया जाए। यथासंभव बल का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। समझने से लोग समझ जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शासन की छोटी छोटी अनुदान राशि गरीबों के लिए महत्वपूर्ण है। इसे प्राप्त करने के लिए उन्हें दफ्तर के बार बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ने चाहिए। इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शासन द्वारा की गई घोषणाएं प्राथमिकता से और समय सीमा में पूर्ण करें। इसे लागू करने एवं अमल में लाने में विलंब नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि धान कटाई का मौसम शुरू होने वाला है। बड़ी मात्रा में पैरा खेत में रहेगा। इसे गौठान को दान करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। इस संबंध में जनजागरुकता के कार्यक्रम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रशासन को अब स्वावलंबी गौठान के अलावा नए गौठानों पर भी ध्यान देना चाहिए। श्री बघेल ने कहा कि यहां से बड़ी संख्या में लोग बाहर काम के लिए जाते हैं। यदि गौठान और रीपा गतिविधियां अच्छी तरह से संचालित हाेगीं, तो पलायन थमेगा, उन्हें अपने घर के आसपास ही काम मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण राज्य का प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार पर्याप्त सुविधाएं विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण के साथ साथ शहरी इलाकों की सड़कों की मरम्मत के लिए अभियान चलाने को कहा है। उन्होंने अवैध शराब, जुआ सट्टा, नशीली दवाइयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। श्री बघेल ने बैठक में स्कूल शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। न केवल शिक्षा विभाग बल्कि अन्य अफसर भी दौरे में स्कूलों का निरीक्षण करें। स्वामी आत्मानन्द स्कूलों के साथ अन्य स्कूलों की गुणवत्ता पर समान रूप से ध्यान देना है।
कमिश्नर डॉ संजय अलंग, आईजी रतनलाल डांगी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अंकित आनंद, प्रभारी सचिव श्री धनंजय देवांगन, कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, एसपी विजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ फरिहा आलम सिद्धिकी सहित जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
पामगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शिवरीनारायण में आयोजित कार्यक्रम में पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 23 करोड़ 90 लाख रूपये की लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। उन्होंने इन कार्यों में से 26 कार्यों जिनकी लागत 16 करोड़ 14 लाख 53 हजार रुपए है, के कार्यों का भूमिपूजन और 14 कार्यों जिनकी लागत 7 करोड़ 75 लाख 44 हजार रुपये है, का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने सहकारी बैंक में 4 कार्य जिनकी लागत राशि 5 करोड रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा 11 कार्य जिनकी लागत राशि 2.35 करोड़ रुपए, जल संसाधन संभाग जांजगीर, दो कार्य जिनकी लागत राशि 5.23 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एक कार्य जिनकी लागत राशि 2.43 करोड़ रुपए,लोक निर्माण विभाग, दो कार्य लागत राशि 4.54 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत 7 कार्य लागत राशि 81 लाख करोड़ रुपए, कुल 26 कार्य लागत राशि 16.14 करोड़ रुपए का भूमिपूजन किया।इसी तरह मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए एक कार्य लागत राशि 2.17 करोड़ रुपए, नगर पंचायत शिवरीनारायण हेतु दो कार्य लागत राशि 45 लाख करोड़, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हेतु दो कार्य लागत राशि 1.69 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत हेतु 7 कार्य लागत राशि 46 लाख रुपए, लोक निर्माण विभाग हेतु एक कार्य लागत राशि 1.21 करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल हेतु 1 कार्य 1.75 करोड़ रुपए मिलाकर कुल 14 कार्य जिनकी लागत राशि 7.75 करोड़ रुपए है, का लोकार्पण किया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
वर्मी कम्पोस्ट से बढ़ा चावल का स्वादजांजगीर-चांपा : ग्रामीण मंजुलता टंडन ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी के संरक्षण के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नरवा विलुप्त हो रहे थे, अब गर्मी के मौसम में भी पानी रहता है। वर्मी व जैविक खाद को बढ़ावा देने से धान का उत्पादन भी बढ़ गया और चावल का स्वाद भी। इसके साथ ही जमीन भी उपजाऊ हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष सभी से अपील की कि सभी 5 एकड़ वाले किसानों को अपने आसपास के गाँव के गौठान में पैरा दान करना चाहिए। इसे जलाना नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री ने मंजू टंडन सहित महिलाओं के लिए नाला बंधान ,फेंसिंग के कार्यों की स्वीकृति प्रदान करते हुए पैरादान की अपील का समर्थन किया और गांववालों से भी इसे बढ़ावा देने की अपील की।दिव्यांग रवि को मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की 3 लाख रुपए की सहायता राशि
ग्राम मिसदा के रवि शंकर साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि एक दुर्घटना में उसके एक पैर कट गए। अब दिव्यांग है। पहले उनकी हालत अच्छी थी मगर उपचार की वजह से कर्ज में डूब गया है और जिंदगी बहुत विषम परिस्थितियों से गुजर रही है। उसने मुख्यमंत्री को बताया कि वह पहले किराना दुकान भी चलाता था वह भी बंद हो गया। मुख्यमंत्री ने रवि की समस्या को सुनकर संवेदनशीलता दिखाते हुए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। रवि शंकर साहू ने इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत आभार भी जताया।डॉ खूबचंद बघेल विशेष स्वास्थ सहायता योजना से हुआ कुलदीप के अपेंडिक्स का ऑपरेशन
ग्रामीण युवा कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसने हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से घर के पास ही अपनी बीमारी का इलाज कराया। मुख्यमंत्री ने जब सभी को मंच से बताया कि डॉ खूबचंद बघेल विशेष सहायता योजना से भी अनेक बीमारियों के उपचार के लिए 5 लाख तक कि राशि दी जाती है तो युवा कुलदीप सिंह ने बताया कि उसने अपेंडिक्स का उपचार भी इस योजना से कराया है। मुख्यमंत्री ने इस योजना से सैकड़ों लोगों का उपचार होने की बात कही। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
राज्य सरकार के सलाहकार श्री गौरव द्विवेदी ने श्री बच्चन से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति पर की चर्चारायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की तरफ से राज्य सरकार के सलाहकार श्री गौरव द्विवेदी ने सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता दिया है। श्री द्विवेदी ने आज मुंबई में सिने अभिनेता श्री बच्चन से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने श्री बच्चन को छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाया और यहां की फिल्म नीति पर चर्चा की। श्री द्विवेदी ने उन्हें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनोन्मुखी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
डीएमएफ मद से बना है 2.17 करोड़ का अस्पताल भवनजांजगीर चांपा : ने आज भेंट-मुलाकात के दौरान पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। डीएमएफ मद के अंतर्गत 2.17 करोड़ की लागत से इस सर्वसुविधायुक्त अस्पताल भवन का निर्माण किया गया है। श्री बघेल ने लोकार्पण के बाद अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पदस्थ डॉक्टरों और स्टॉफ से मुलाकात कर मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। बताया गया कि इसके पहले संचालित अस्पताल भवन के पुराने और स्थानाभाव के कारण बहुत सी सुविधाएं मरीजों को नहीं मिल पा रहीं थी।फ्लोर के साथ एक मंजिल को मिलाकर 25 कमरे हैं। अंतःरोगी वार्ड के साथ केजुअल्टी और सुरक्षित प्रसव कराने की अच्छी सुविधा है। अस्पताल के भूतल में 5 ओपीडी रूम, 2 डॉक्टर रूम, 1 लेबर रूम, 1 प्री लेबर रूम, एक्स रे, डिजिटल एक्स रे, पैथोलॉजी, ऑपरेशन थियेटर, पंजीयन एवं प्रतीक्षा हाल उपलब्ध है। प्रथम मंजिल पर 16 सीटर पुरुष वार्ड, 18 सीटर महिला वार्ड, 1ओटी, 1 पोस्ट ओटी, 2 डॉक्टर चेंजिंग रूम, 1 डॉक्टर रूम और नर्स रूम शामिल हैं। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, एसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोनारगढ़ : भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोनारगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने टीआई स्वर्गीय श्री रुद्र प्रताप सिंह के शहादत पर उन्हें नमन किया। साथ ही उनकी पत्नी श्रीमती प्रतीक्षा सिंह को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री रुद्र प्रताप सिंह नागरिकों के प्राणों की रक्षा करते हुए नक्सली हमले के दौरान शहीद हुए हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
किसान संग्राम सिंह यादव ने सुनाई शासकीय योजनाओं से कैसे मिल रहा उन्हें लाभ
जेवरा : दीवाली का त्यौहार करीब है, लोग त्यौहार की तैयारी में जुटे हुए हैं। दीवाली त्यौहार अच्छे से मनाने के लिए पैसे की भी जरूरत पड़ती है। अगर पैसे की जरूरत शासन की योजनाओं से पूरी हो जाए तो खुशियां छा जाती हैं, इन्हीं खुशियों से भरा चेहरा किसान संग्राम यादव का है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम जेवरा के निवासी संग्राम यादव ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले तीसरी किस्त से खुश होकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि तीसरी किस्त की राशि बैंक खाते में आ जाने से दीवाली त्योहार की तैयारी पूरी हो गई है। बच्चों के लिए कपड़े, पटाखे और मिठाइयां आदि लेने में सहूलियत हो रही है।किसान ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव में 5 एकड़ जमीन में खेती करते हैं। उनको राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत 10000 की राशि पिछले दिनों प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर खेती किसानी में बहुत मुनाफा हो रहा है। शासन की मदद से उन्होंने अपने खेतों में सुगंधित धान और जैविक खेती का भी लाभ ले रहे हैं। उनके खेत में स्प्रिंकलर की सुविधा शासकीय योजनाओं के तहत प्रदान किया गया है। किसान यादव ने आगे बताया कि वह एक एकड़ में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत वृक्षारोपण करने का भी योजना बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा उनका ₹50000 का कर्जा माफ भी किया गया है। प्रतिवर्ष 150 क्विंटल से अधिक धान उत्पादन करने वाले किसान संग्राम सिंह मुख्यमंत्री की योजनाओं के लिए आभार जताया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोनारगढ़ : - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कोनारगढ़ के उप-स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
- यहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी से ओपीडी, आईपीडी एवं उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।- मुख्यमंत्री ने यहां इलाज कराने आए लोगों से भी बातचीत की।
- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आम का पौधा लगाया। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने भी आम का पौधा रोपण किया।
- उप-स्वास्थ्य केंद्र कोनारगढ़ के प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्री घनश्याम प्रसाद ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना 2012-2013 में हुई है।- अस्पताल में 03 कर्मचारी कार्यरत हैं। 2 बिस्तर युक्त उप-स्वास्थ्य केंद्र में 12 प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं, 41 प्रकार की दवाइयां और 7 प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधा है।
- अस्पताल में आवश्यकता अनुसार टेलीमेडिसिन के माध्यम से उच्च केंद्रों के डॉक्टरों से परामर्श की भी सुविधा है।
- अस्पताल में प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, लैब, फार्मेसी, ओपीडी रूम और मरीजों के काउंसलिंग कक्ष भी है। प्रतिमाह 15 से 20 डिलीवरी स्वास्थ्य केंद्र में होती है।
- इस स्वास्थ्य केंद्र से कोनारगढ़ गांव के 5048 हजार लोग लाभान्वित हो रहे है। साथ ही नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रसिद्ध इस अस्पताल में आसपास के खूंटीघाट, अरसमेट एवं रिसदा के लोग भी इलाज कराने आते है।
- अस्पताल में 7 साल से पदस्थ आरएचओ श्रीमती सुनीता ठाकुर नॉर्मल डिलीवरी कराने के कारण आसपास के गांव में प्रसिद्ध है।
- अस्पताल में बीमारियों के प्राथमिक उपचार के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम 11 लाख रुपए की लागत से जीर्णोद्धार हुए शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा आवास कोनारगढ़ का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पामगढ़ विधानसभा के ग्राम कोनारगढ़ में छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र में दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया।
उन्होंने पूर्व लोकसभा सांसद स्व.परसराम भारद्वाज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर भेंट-मुलाकात की शुरुआत की। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : मुख्यमंत्री ने ऐसी परिकल्पना की थी स्लम बस्तियों में निवासरत लोगों का इलाज उनके घर पर ही हो। इसी उद्देश्य के साथ लागू की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 31 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल द्वारा स्लम बस्तियों में पहुंचकर किया गया है। योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। इस योजना के माध्यम से अब तक 6 लाख 74 हजार 121 मरीजों को पैथालॉजी टेस्ट की सुविधा मुहैया कराने के साथ ही 26 लाख 10 हजार 277 से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवाएं दी गई हैं। योजना के तहत लाभान्वित मरीजों में दो लाख 52 हजार 263 श्रमिक भी हैं।छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक राज्य के 169 नगरीय निकायों की स्लम बस्तियों में 38 हजार 990 कैम्प लगाकर लोगों की निःशुल्क जांच व उपचार कर दवाईयां दी गई हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगरीय क्षेत्रों की तंग बस्तियों के एवं अन्य जरूरत मंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवायें उपलब्ध कराया जाए।
गौरतलब है कि राज्य के 14 नगर निगम क्षेत्रों की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के प्रथम चरण की शुरूआत 01 नवम्बर 2020 को हुई थी। इसके तहत 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा स्लम बस्तियों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार एवं दवा वितरण की शुरूआत की गई थी। 31 मार्च 2022 को इसका विस्तार पूरे राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्रों में किया गया तथा 60 और नई मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की गई। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सक्ती : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवनिर्मित सक्ती जिले के चंद्रपुर स्थित माता चंद्रहासिनी देवी दर्शन के लिए पहुँचे। वहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
- द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा साराडीह बैराज
मुख्यमंत्री द्वारा साराडीह बैराज के डूबान क्षेत्र प्रभावितों को वितरित की गई मुआवजा राशि
मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना
साराडीह में सामुदायिक भवन और ग्राम टूण्ड्री में पुलिस चौकी के निर्माण की घोषणा
डूबान क्षेत्र के गांवों में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु सर्वे के निर्देशचंद्रपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात के लिए नवगठित सक्ती जिले के चंद्रपुर विधानसभा में डभरा विकासखंड के ग्राम साराडीह पहुंचे। यहां उन्होंने महानदी के तट पर स्थित शिव मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम साराडीह में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कई अहम् घोषणाएं की। साराडीह बैराज में पर्यटन स्थल का विकास, साराडीह में सामुदायिक भवन का निर्माण, साराडीह में राम निषाद के घर से मांझा खोल तक सीसी रोड निर्माण, चंद्रपुर में नया थाना भवन का होगा निर्माण, चंद्रपुर में पर्यटन स्थल का विकास-मरीन ड्राइव का दिया जाएगा स्वरूप, ग्राम टूंड्री में पुलिस चौकी निर्माण, ग्राम सिरियागढ़ के शासकीय हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नत किया जाएगा। इसके अलावा सकराली में 33/11 केवी सब स्टेशन का निर्माण, ग्राम साराडीह में विद्युत लाइन विस्तार, डभरा शासकीय कॉलेज रोड का निर्माण करने की घोषणाएं की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने साराडीह बैराज के डूबान क्षेत्र के 12 प्रभावितों को 3 करोड़ 54 लाख 74 हजार रुपए की राशि का चेक वितरित किया।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रूप पहली बार मैं साराडीह आया हूं। प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं बनाई गई। ये योजनाएं जमीनी स्तर पर सही मायने में क्रियान्वित हो रही है कि नहीं, ये देखने जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों को लेकर मैं यहां आया हूं। हमारी सरकार किसानों की, गरीबों, मजदूरों की सरकार है। हमें सबसे पहले किसानों के ऋण माफी का फैसला लिया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को फसलों की सही कीमत मिल रही है।मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत कल तीसरी किश्त जारी होने पर खुशी व्यक्त किया। इस दौरान साराडीह के श्री कोमल जयसवाल ने बताया कि उसका एक लाख 70 हजार रुपए का ऋण माफ हुआ है। इस बार 460 कट्टा धान बेचा हूं। योजना से पहले मिले पैसे से ट्रैक्टर लिया हूं। दो साल हो गया है। किस्त भी पूरा पटा रहा हूं। पत्नी के लिए हार भी खरीदा हूं। श्री सुशील कुमार ने बताया कि डेढ़ एकड़ में मक्का लगाया था। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से आदान सहायता मिल रहा है। सौर सुजला योजना से सोलर पंप मिला, जिससे मक्का, मूंगफली और बरबट्टी तीन फसलों की खेती कर रहा हूं।
इस दौरान ग्राम सकराली के कृषक श्री नोहर बघेल ने बताया कि कल जारी किश्त में 13 हजार रूपए खाते में आए हैं। योजना से मिले पैसे से 55 हजार रूपए का ऋण भी पटा दिया हूं। पंप लगाकर दो फसली उपज का लाभ रहा हूं। बच्चे की शादी की और मोटर साइकिल लिया हूं, इसके लिए कोई ऋण भी नहीं लेना पड़ा। इसी तरह श्री आनंद गोस्वामी ने बताया कि मुझे राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की दो किश्त मिल चुकी है। इसका मुझे अच्छा लाभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनका गांव बाढ़ प्रभावित है। इस स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ऐसे सारे गांवों में जो बाढ़ डूबान क्षेत्र में आता है, वहां सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। उन्होंने कलेक्टर को ऐसे गांवों का सर्वे कर शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने के लिए निर्देशित किया।
भेंट-मुलाकात अभियान में ग्राम नवापारा के पशुपालक श्री गौरीशंकर यादव ने बताया कि उन्होंने 60 हजार रुपए का गोबर बेचा है, जिसमें से 30 हजार रुपए से गाय खरीदी है। वह पत्नी के लिए हार भी खरीदा है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल डभरा की छात्रा कु. डिंपल यादव ने फर्राटेदार अंग्रेजी में अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल को आत्मानंद स्कूल खोलने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बेहतर प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराने अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करवा रहे हैं ताकि प्रदेश के बच्चो के सपनों को उड़ान मिल सके। अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहने स्कूलों में छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई शुरू करने की पहल की है। संस्कृत में विपुल ज्ञान का भंडार है, उसका लाभ भी बच्चे उठा सकें, इसलिए हिंदी के साथ अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी और संस्कृत में भी पढ़ाई करवा रहे हैं। अगले साल 400 आत्मानंद स्कूल खोलने की योजना है। श्री राकेश कुमार ने बताया कि बेटी के दिल में छेद था। चिरायु योजना में ऑपरेशन हुआ। आज बेटी स्वस्थ है। लेकिन रूटीन जांच और दवाइयों में बहुत खर्च हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए श्री राकेश कुमार को तत्काल 50 हजार की राशि स्वेच्छानुदान से स्वीकृत किया। - द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सक्ती : बाराद्वार के कृषक गोलू बरेठ ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बताया कि 2010 में पावर प्लांट के नाम से अधिग्रहित की गई भूमि में अभी तक न तो उद्योग स्थापित हुआ और न ही मुआवजा मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि अन्य कई गांवों के किसानों से अधिग्रहित जमीन की वापसी कर दी गई है। इसी तरह ग्राम हरदी के किसान हजारी लाल चन्द्रा अपनी 41 डिसमिल जमीन का मैन्युअल में अपना नाम होने, ऋण पुस्तिका भी होने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि ऑनलाइन में उनकी जमीन किसी अन्य के नाम पर दिखा रहा है। कई बार अधिकारियों के पास जाने पर भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। भेंट मुलाकात में जानकी चौधरी ने वर्ष 2015-16 में जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजा नहीं मिलने की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। ग्राम छपोराडोमा के सखा राम साहू ने बंटवारा नहीं हो पाने से धान नहीं बेच पाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोगों की शिकायतों का निराकरण के निर्देश एसडीएम सक्ती और कलेक्टर को दिए। - द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
चंद्रपुर : 1. ग्राम मुक्ता के गौठान में समतलीकरण एवं मुरूमीकरण निर्माण कार्य की स्वीकृति।
2. ग्राम पंचायत मुक्ता से जनपद पंचायत मालखरौदा के आगे सीसी रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति।
3. ग्राम मुक्ता में सामुदायिक भवन की स्वीकृति, लागत 7 लाख रुपए
4. ग्राम जमगहन के खनती तालाब में सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य की घोषणा ।
5. ग्राम मुक्ता के मुक्तिधाम में अहाता और शेड निर्माण कार्य की घोषणा ।
6. ग्राम मुक्ता के मुड़ातालाब में तटबंध (दीवाल) निर्माण कार्य ।
7. ग्राम पंचायत मालखरोदा में मुख्यमार्ग कलमी, नहरपार से चिखली, छोटेकोट, सिघरा होते हुए बेल्हाडीह तक सड़क निर्माण की घोषणा
8. ग्राम पंचायत सिघरा में महिलाओं के प्रशिक्षण के लिए एन.आर.एल. एम डोम निर्माण कार्य की घोषणा ।
9. ग्राम पंचायत सारसडोल में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला को नवीन हाई स्कूल में उन्नयन की घोषणा ।
10. ग्राम जमगहन व सुलौनी में शासकीय हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा ।
11. ग्राम मुक्ता में नवीन हाई स्कूल की घोषणा ।
12. नगर पंचायत अडभार में मां अष्टभुजी देवी की नगरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा ।
13. मालखरौदा में युवा प्रशिक्षण केंद्र में अहाता निर्माण की घोषणा ।
14. खर्री गांव में पुल निर्माण की घोषणा । - द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवाचंद्रपुर : भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विधानसभा चंद्रपुर क्षेत्र के ग्राम साराडीह के नवाडीह के श्री बाबूलाल माली के घर पहुंचे।मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर श्री माली के परिवार ने उत्साह एवं आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। श्री माली के घर पहुंचकर श्री बघेल और अन्य अथिति जनों ने पारम्परिक भोजन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल को कांसे की थाली में पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन दाल, चावल, रोटी,लाल भाजी, मखना भाजी, चुनचुनिया भाजी, इडहर, झूनगा, मूनगा भाजी, पैरा फूटू, तोरई, जिमी कांदा, पोई भाजी , पनीर मटर, फूलगोभी मटर, पताल चटनी, लाई बड़ी, बिजोरी बड़ी, ठेठरी खुरमी, अरसा आदि व्यंजन परोसा गया। सादगीपूर्वक भोजन ग्रहण कर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री माली के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और स्नेह के साथ परोसे गए स्वादिष्ट भोजन के लिए उनको धन्यवाद दिया। उन्होंने परिवार वालो को उपहार भी प्रदान किया।इस दौरान राजस्व एवं प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक चंद्रपुर श्री राम कुमार यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पत्रिका दयाल सोनी, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, प्रदेश सचिव अनूसूचित जाति राईस किंग खुटे, जालिंधर यादव, पत्रकार अंशुमन शर्मा के साथ छत्तीसगढ़ की पारम्परिक भोजन किया।
- द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मुक्ता : मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात की शुरूआत करते हुए कहा कि मैं आप लोगों से यह जानकारी लेने आया हूँ कि आप लोगों को राज्य शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।
लोगों से पूछा-राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरे किस्त की राशि किन किनके खाते में आई है। अनेक किसानों ने खाते में राशि मिलने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कर्ज माफी, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राशन कार्ड की जानकारी ली।
भगत से पूछा-आपके पास कुल कितनी खेती है, कितना पैसा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मिला, पैसे का क्या उपयोग कर रहे है।किसान न्याय योजना से लाभान्वित
क्लीनिक से लाभान्वितमुख्यमंत्री सुपोषण योजना से लाभान्वित ग्राम मुक्ता की देव कुमारी गबेल ने बताया कि उनका नाती कुपोषित था,जिस कारण आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा रेडी टू ईट, गर्म भोजन दिया जा रहा था। हर महीने बच्चे का वजन भी बढ़ रहा था,और अभी वह स्वस्थ और सुपोषित है।उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात में राज्य शासन की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों से ली।
ग्राम मुक्ता के किसान श्री गजानंद गबेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका ढाई लाख रुपये का ऋण माफ हुआ। उन्होंने समर्थन मूल्य में धान की बिक्री किया। उनका 20 एकड़ जमीन है जिसमे खेती करते है और धान बेचने से राजीव गांधी किसान न्याय योजना से हुई आमदनी से पौने दो एकड़ खेत खरीदने के साथ अपनी पत्नी के लिए भी सामान खरीदा है।ग्राम चिखली निवासी किसान भगत राम चन्द्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका लगभग सवा लाख से अधिक का ऋण माफ हुआ है। उन्होंने भी 3 एकड़ में लगाये फसल का धान बेचा है और राशि मिलने से पत्नी के लिए साड़ी खरीदा है एवं बोर भी खुदवाया है।ग्राम जगमहन की पूजा खरे ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका गरीबी रेखा का राशन कार्ड बन जाने से उसके बेटे का एडमिशन स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी विद्यालय में हुआ है। उन्हें समय पर 35 किलो चावल, शक्कर, नमक भी मिल जाता है।