ब्रेकिंग न्यूज़

 हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन, 3 दिन का राजकीय शोक
शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। वीरभद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, आज सुबह करीब 3:40 पर शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांल ली।
 
बताया जा रहा है कि वीरभद्र सिंह, पिछले दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे। तो वहीं, अब पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्‍य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है।

हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'श्री वीरभद्र सिंह जी का लंबा राजनीतिक जीवन था।
 
उनके पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य के लोगों की सेवा की। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।'

राहुल और प्रियंका गांधी ने भी जताया दुख पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी दुख व्यक्त किया। उन्होंने वीरभद्र सिंह को बड़ा नेता बताया। राहुल गांधी ने कहा, 'उनके द्वारा लोगों और कांग्रेस पार्टी की सेवा एक अतलनीय उदाहरण है।

उसके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं। हम उसे मिस करेंगे।' वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा, 'राजनीति में विशालकाय पर्वतों सा कद रखने वाले व देवभूमि हिमाचल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर श्री वीरभद्र सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें। 

विनम्र श्रद्धांजलि' तीन दिन का घोषित हुआ राजकीय शोक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के सम्मान में 8 जुलाई से 10 जुलाई तक तीन दिनों का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है।
 
आपको बता दें कि वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 डॉक्टर जनक राज ने बताया कि सोमवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था और यहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। 23 अप्रैल से चल रहा था इलाज मंगलवार को वीरभद्र सिंह की स्थिति नाजुक जरूर थी लेकिन स्थिर थी, लेकिन आज सुबह उनका देहांत हो गया।

 इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में वीरभद्र सिंह का 23 अप्रैल से इलाज चल रहा था। बता दें, वीरभद्र सिंह 13 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें मोहाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि 23 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन शिमला पहुंचने पर उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद फिर से उन्हें इंदिरा गांधी मेडकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook