ब्रेकिंग न्यूज़

  नारायणपुर : जिले के सभी उपार्जन केन्द्र में आज से शुरू हुई धान की खरीदी, 31 जनवरी तक होगी खरीदी

 पहले दिन धान खरीदी केंद्रो में 94 क्विंटल धान का हुआ उपार्जन 

       नारायणपुर : वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में नारायणपुर जिले के 9 उपार्जन केन्द्रों एड़का, छोटेडोंगर, धौड़ाई, नारायणपुर, बिजली, और बेनुर, झारा, बाकुलवाही और ओरछा में आज मंगलवार 01 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है। पहले दिन नारायणपुर जिले के एड़का धान उपार्जन केन्द्र में 94 क्विंटल खरीदा गया। ख़बर लिखे जाने तक शेष 8 धान खरीदी केन्द्रों की जानकारी नहीं मिल पायी है।

  कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने खरीदी के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहना चाहिए। 

      राज्य शासन द्वारा ग्रामीणों, कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर ज़िले के ग्राम बाकुलवाही में नवीन धान ख़रीदी खोला गया है। इसे शामिल कर ज़िले में नौ धान उपार्जन केन्द्रों हो गए है। ज़िले में धान की अनुमानित मात्रा 11500 मैट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित है।

इन उपार्जन केन्द्रों मंे एक दिसम्बर से 31 जनवरी 2021 तक एवं समर्थन मूल्य पर किसानों से मक्का की खरीदी भी एक दिसम्बर 2020 से 31 मई 2021 तक की जाएगी। राज्य सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय से जारी दिशा-निर्देशानुसार धान खरीफ वर्ष 2020-21 में छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। धान खरीदी की समस्त राशि का भुगतान किसानों के खाते में डिजिटल मोड से किया जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook