ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर ने सुनी जवानों की समस्यायें...

 TNIS- एच. पी. जोशी 

 
पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर ने किया जिला पुलिस बल नारायणपुर का वार्षिक निरीक्षण, ली दरबार जवानों की समस्यायें सुनी और निराकरण का दिया आश्वासन, आदर्श पुलिसिंग के लिये जवानों को किया प्रेरित
 
No description available.

नारायणपुर : आज दिनांक 22.03.2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक श्री बालाजी राव (भापुसे), कांकेर रेंज, कांकेर द्वारा जिला नारायणपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के तहत् सर्वप्रथम पुलिस उप महानिरीक्षक ने रक्षित केन्द्र, नारायणपुर में परेड़ की सलामी ली उसके बाद परेड निरीक्षण, किट निरीक्षण और रक्षित केन्द्र कार्यालय का निरीक्षण किया तत्पश्चात् जवानों द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। रक्षित केन्द्र कार्यालय निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन दस्तावेजों और आर्म्स/एम्युनेशन के गुणवत्तापूर्ण रखरखाव और संधारण के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। रक्षित केन्द्र, नारायणपुर निरीक्षण के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक श्री बालाजी राव, (भापुसे) ने डीआरजी ग्रेट हॉल, नारायणपुर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का दरबार लेकर जवानों की समस्यायें सुनी तथा समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिये। इस दौरान पुलिस विभाग को आदर्श पुलिस के रूप में स्थापित करने पर जोर देते हुए अनुशासन को सर्वोच्च आदर्श बनाने हेतु प्रेरित किया। अधिकारी/कर्मचारियों को खुशहाल परिवार एवं खुशहाल भविष्य के लिये बचत की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के लिये योजना बनाकर उचित पहल करने की समझाईश दी गई। पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई। नक्सल ऑपरेशन को दृष्टिगत रखते हुए जिले में तैनात केन्द्रीय बल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने कहा गया। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर जाकर समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया एवं शाखा प्रभारियों को कार्यक्षमता में वृद्धि तथा गुणात्मक सुधार हेतु दिशा-निर्देश भी दिये। 

श्री सदानंद कुमार (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर द्वारा बचत की प्रवृत्ति हेतु अधिकारी/कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक श्री बालाजी राव (भापुसे) के साथ श्री एसपी श्री सदानंद कुमार (भापुसे), एएसपी श्री अक्षय कुमार (भापुसे), एएसपी श्री नीरज चंद्राकर, डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकूर, डीएसपी श्री लौकेश बंसल, डीएसपी श्री रितेश श्रीवास्तव, डीएसपी श्री अरविंद कुजूर, डीएसपी श्री विनय कुमार, आरआई श्री दीपक साव, निरीक्षक श्री तोप सिंह नवरंग, निरीक्षक श्री मालिक राम, निरीक्षक श्री आकाश मशीह सहित लगभग 200 अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook