ब्रेकिंग न्यूज़

नारायणपुर : शासन की योजनाओं से सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता किसान
कर्जमाफी योजना से जिले के किसानों का 18 करोड़ रुपया हुआ माफ

राजीव गांधी किसान न्याय योजनाः जिले के 3600 से ज्यादा किसानों के खातों में 8 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान

गोधन न्याय योजनाः 1538 पशुपालकों को 6 लाख से अधिक का भुगतान 

किसानों ने महसूस की अपनी सरकार

नारायणपुर : खेती-किसानी छत्तीसगढ़ का आधार है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खेती को लाभ का व्यावसाय बनाने के प्रयास सरकार बनते ही प्रारंभ किये थे।
 
सरकार बनते ही किसानों की कर्जमाफी, 2500 रुपया प्रति क्विंटल में धान खरीदी, सिंचाई कर माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सिंचाई क्षमता में वृद्धि, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर खेती का सिंचित रकबा बढ़ाना, किसानों के लिए किये गये प्रयासों के बदौलत ही आज छत्तीसगढ़ का किसान सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और किसान इस सरकार को अपनी सरकार महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री की मंशा एवं कोशिश है कि उत्पादन लागत न्यूनतम हो और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।
 
किसानों के विश्वास और खुशहाली का छत्तीसगढ़ है, जहां मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कृतसंकल्पित होकर किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।
 
कोरोनाकाल के बावजूद किसानों की समस्याओं को सुनने मुख्यमंत्री राज्य के किसी भी कोने में किसानों के बीच पहुँच जाते हैं। दरअसल हमारा छत्तीसगढ़ गांवों का प्रदेश है, यहाँ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान है। मुख्यमंत्री स्वयं किसान परिवार से संबंध रखते हैं और किसानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर वे हमेशा से बेहद संवेदनशील रहे हैं।
 
यही कारण है कि प्रदेश के किसानों ने बीते कुछ वर्षों में सफलता के कीर्तिमान गढ़े हैं और अब किसान कल्याण और कृषि उत्पादन में प्रदेश का नाम देश के अग्रणी राज्यों में शुमार किया जाने लगा है।
 
इस समय समूचा विश्व कोरोना की महामारी को झेल रहा है। इसका प्रभाव हमारे रोज़मर्रा के जीवन पर भी पड़ा है और समाज के सभी वर्ग इससे प्रभावित हुए हैं। अर्थव्यवस्था के लिए बेहद चुनौती का समय होने के बाद भी किसानों के हितों पर कोई आँच न आए, इसका ध्यान मुख्यमंत्री द्वारा बखूबी रखा जा रहा है।
 
कोरोना काल के समय किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विभिन्न योजनाओं की राशि का ऑनलाइन अंतरण करते रहे हैं। वास्तव में किसानों के हितों की रक्षा के लिये मुख्यमंत्री सदैव संकल्पित रहे हैं और यह उनकी नीतियों में भी निरंतर प्रतिबिंबित होती है। उनकी सरकार की प्राथमिकता किसान का हित है और वे हर परिस्थिति में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। 

कर्जमाफी योजना से जिले के किसानों का करोड़ों रुपया हुआ माफ
 
पूरे प्रदेश में किसानों के सहकारी एवं सार्वजनिक बैंकों के अल्पकालीन कृषि ऋण माफी करने के निर्णय से लाखों किसान लाभान्वित हुए। प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसानों के लिए व्यापक ऋण माफी योजना पर अमल उपरांत जिले के 4102 किसानों के 18 करोड़ से अधिक का कर्ज माफ किया गया।

राजीव गांधी किसान न्याय योजनाः
जिले के 3600 से ज्यादा किसानों के खातों में 8 करोड़ से अधिक राशि हुआ ट्रांसफर 
राज्य सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने, फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने और कृषि रकबे में वृद्धि करने के उद्देश्य से राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुवात पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर की गई। इस योजना के जरिये किसानों को आदान सहायता के रूप में राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
 
नारायणपुर जिले के 3600 से अधिक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 3 किश्तों में 8 करोड़ से अधिक रूपये का भुगतान किया गया। न्याय योजना से किसानों में आई समृद्धि से वे अपने कृषि कार्य का विस्तार कर रहे हैं। किसानों के परिवारों मे खुशी का माहौल है। कोरोना संक्रमण काल में भी किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। 

गोधन न्याय योजनाः 1538 पशुपालक हितग्राहियों को मिला 6 लाख से अधिक रुपये
 राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सुराजी गांव योजना लागू की गई है। देश दुनियां में पहली बार गोबर की खरीदी के लिए गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ की सरकार ने शुरू की। सरकार के इस साहसिक कदम ने पशुपालकों को आर्थिक संबल दिया। गांवों में गौठान और रोका-छेका की व्यवस्था ने दूसरी और तीसरी फसल की राह खोल दी।
 
गोधन न्याय योजना के माध्यम से जिले के गौठानों के माध्यम से गोबर खरीदी की जा रही है। जिले में अब तक 1538 पशुपालक हितग्राहियों से 3236.59 क्विंटल गोबर की खरीदी कर 6 लाख 47 हजार रूपये का भुगतान किया जा चुका है। 

सिंचाई कर माफ कर किसानों को दिया तोहफाः  
राज्य सरकार ने जिले के 1133 किसानों के 7 लाख 79 हजार रूपये का सिंचाई कर माफ कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती भी प्रदान की है। सरकार के इन फैसलों में यह साफ झलकता है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को न सिर्फ किसानों की चिंता है बल्कि एक किसान परिवार से होने के कारण किसानों की इन तकलीफों को भी वे बेहतर तरीके से जानते हैं।
 
वे एक किसान पुत्र होने के कारण किसानों की वास्तविक तकलीफों को श्री बघेल बेहतर तरीके से समझते हैं। सरकार के इस कदम ने किसानों के लिए आर्थिक मंदी के इस दौर में एक नया रास्ता खोल दिया है। किसान के लिए आज बाजार बड़ा और व्यापक होता दिख रहा है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook