ब्रेकिंग न्यूज़

कोरिया : ’रेडियोवार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल की नारी शक्ति के साथ बातचीत का प्रसारण’
'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा'
 
’महिलाओं के अधिकारों की रक्षाए उनकी शिक्षाए सेहत, स्वावलम्बन और आत्मसम्मान पर चर्चा’

’मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति से कोविड.19 टीकाकरण में किया सहयोग का आव्हान’

’टीकाकरण के बाद भी मास्कए सुरक्षित दूरी तथा हाथों को साबुन से बार.बार धोने जैसे उपाय का करें पालन’

कोरिया : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की आज प्रसारित रेडियावार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी नारी शक्ति को समर्पित रही। लोकवाणी में आज मुख्यमंत्री श्री बघेल ने माताओं - बहनों और बेटियों के साथ बातचीत की जिसमें उन्होंने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों की रक्षाए उनकी शिक्षा, सेहत, स्वावलम्बन और आत्म सम्मान के लिए किये जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
No description available.

कोरिया जिले के सभी विकासखण्डों में महिलाएं ने खासे उत्साह के साथ आज के लोकवाणी कार्यक्रम को सुना और शासन द्वारा उनके हित मे संचालित योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
No description available.
 
नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में एस0एल0आर0एम सेंटर में काम करने वाली महिलाओं ने एक साथ लोकवाणी का श्रवण किया। जनपद पंचायत कार्यालय खड़गवां में भी महिलाओं ने एक साथ लोकवाणी का श्रवण किया।
No description available.

सुदूर क्षेत्र जनपद पंचायत भरतपुर में महिलाओं ही नहीं, पुरुषों ने भी लोकवाणी सुनते हुए शासन की प्रशंसा की और कहा कि शासन की योजनाएं महिलाओं को समान हक दिलाने में मददगार है।
 
राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत गठित समूह एवं क्लस्टर संगठन स्तर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल की नारी शक्ति पर आधारित रेडियो वार्ता को महिलाओं ने सुना और शासन के कल्याणकारी योजनाओं से अवगत हुई। इसी तरह जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजनों ने तन्मयता से लोकवाणी कार्यक्रम का श्रवण किया।

मुख्यमंत्री ने रेडियो वार्ता में कहा कि नारी शक्ति की भागीदारी से छत्तीसगढ़ में छोटी.छोटी योजनाओं, छोटी-छोटी पूंजी और थोड़ी-थोड़ी उद्यमिता को मिलाकर एक नई आर्थिक क्रांति का जन्म होगा और यह आर्थिक क्रांति विकास का एक टिकाऊ मॉडल बनकर पूरी दुनिया में नाम कमाएगा।

वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वावलंबन के लिए प्रारंभ की गई योजनाओं से महिलाएं बड़ी संख्या में स्वावलंबी बन रही हैं। ग्राम सुराजी योजना, गोधन न्याय योजनाए लघु वनोपजों के समर्थन मूल्य पर खरीदी और गौठानों में संचालित योजनाओं को माता-बहनों की भागीदारी से ही सफलता मिल रही है।

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के सफल संचालन के पीछे वास्तव में नारी की शक्ति होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में नारी शक्ति से कोविड-19 टीकाकरण में सहयोग का आव्हान करते हुए कहा कि टीकाकरण के बाद भी मास्क, सुरक्षित दूरी तथा हाथों को साबुन से बार.बार धोने जैसे उपायों का पालन करते रहना होगा।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के अधिकार सुरक्षित रहें इसके लिए भर्ती, पदोन्नति, दस्तावेज की छान.बीन के लिए जो समिति बनाई जाएगी उनमें एक महिला प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से रखने का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के लिए आरक्षण की सुविधा सुनिश्चित की गयी है।

हर जिले में कन्या महाविद्यालय तथा कन्या छात्रावास खोलने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने बिटिया के विवाह की चिंता दूर की है।
 
साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य और सुपोषण के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिक, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, संजीवनी एक्सप्रेस 102 महतारी एक्सप्रेस जैसी योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook