ब्रेकिंग न्यूज़

नारायणपुर : जिले में अबूझमाड़ परिधान रैंप वॉक प्रतियोगिता का हुआ अंतिम आडिशन

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा'


आडिशन में चुने प्रतिभागी माता मावली मेला में 13 मार्च को देंगे प्रस्तुति रंग-बिरंगी, पारंपरिक वेशभूषा में नजर आये प्रतिभागी

नारायणपुर : जिले की प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा अबूझमाड़ संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की नवोन्मेषी पहल अबूझमाड़ परिधान रैंप वॉक प्रतियोगिता का आज अंतिम आर्डिशन जिला मुख्यालय स्थित आडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रतिभागी युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा, परिधान एवं आभूषणों से सुसज्जित रंग-बिरंगे परिधान में नजर आये। 
No description available.                                                                                               संयुक्त कलेक्टर सुश्री निधि साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा नारायणपरु की संस्कृति को लोगो के समक्ष प्रस्तुत करने एवं स्थानीय युवक-युवतियों को पारंपरिक वेशभूषा, परिधान एवं आभूषणों से सुसज्जित युवक-युवतियों का चयन कर इस महीने की 13 तारीख को माता मावली मेला के मुख्यमंच पर किया जायेगा।
No description available.

2 दिनों तक हुए आडिशन में 35 प्रतिभागियांे ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग में आयोजित की गयी थी। जूनियर वर्ग में जिसमें 18 वर्ष से कम उम्र की महिला एवं 18 वर्ष से कम उम्र के पुरूष और सीनियर वर्ग में 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिला एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के पुरूष शामिल हुए। विजेता प्रतिभागियांे को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। 
No description available.
 
No description available.

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook