ब्रेकिंग न्यूज़

कोरिया : कोरिया जिले में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, माताओं एवं बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा'


जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें

कलेक्टर श्री राठौर ने बालिकाओं को शिक्षित एवं सशक्त बनने हेतु किया प्रोत्साहित, हिंसा या प्रताड़ना जैसी शिकायत पर सखी सेंटर से मदद लेने की कही बात

कोरिया : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 8 मार्च को मानस भवन, बैकुण्ठपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा सशक्त महिला सशक्त राष्ट्र थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और स्कूली बालिकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
No description available.

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री वेदांती तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती कुसरो, कलेक्टर श्री एसएन राठौर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एसएस दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं मीडिया के प्रतिनिधिगण शामिल रहे।
No description available.

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह ने कार्यक्रम में सभी महिलाओं व छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनने की बात कही।
No description available.

उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को जानें और अन्याय के विरूद्ध अपनी आवाज को सशक्त बनाएं। बेहतर समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता दें। इसी तरह कलेक्टर श्री एसएन राठौर ने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं-बहनों एवं स्कूली बालिकाओं को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई प्रेषित की।
No description available.

उन्होंने अपने संबोधन में बालिका शिक्षा और सुरक्षा को विशेष रूप से शामिल करते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए आगे बढ़ रही हैं और हर चुनौती में उनकी शिक्षा का उनका सबसे बड़ा साधन बनती है। बालिकाएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सहजता से प्राप्त कर सकें, इसके लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने सखी सेंटर की जानकारी देते कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा सखी सेंटर का संचालन किया जाता है। महिलाएं प्रताड़ना या हिंसा से जुड़ी कोई भी समस्या होने यहां संपर्क कर सकती हैं। अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर काम कर सफलता के नए आयाम गढ़ने वाली महिलाओं के उदाहरण देते हुए उन्होंने माताओं, बहनों व बालिकाओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि महिलाएं जिस भी क्षेत्र में हों, वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से समाज को बेहतर बनाने एवं देश-प्रदेश की उन्नति में अपना योगदान दें।

 कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित विभिन्न सामाजिक पहलुओं पर चर्चा हुई और वक्ताओं ने अपने विचार भी रखे। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज खलखो ने संक्षिप्त परिचय दिया। इसी तरह बालिकाओं से संबंधित महत्वपूर्ण पहलूओं पर जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित किया।

समाज की जटिल बुराइयों और समस्याओं जैसे बाल विवाह, लिंगानुपात और पाक्सो के संबंध में जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने लोगों को जागरुक किया। इसी तरह इस कार्यक्रम में घरेलु हिंसा, सखी, उज्ज्वला होम, कानूनी जानकारी, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण व उनके स्वास्थ्य, महिलाओं के विधिक सेवा के संबंध में भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रज्ञा समाज सेवा समिति से श्रीमती संध्या रमावत, किशोर न्याय बोर्ड से श्रीमती जयश्री श्रीवास्तव, ग्रामीण आजीविका मिशन से कल्पना देवांगन, स्वास्थ्य विभाग से डॉ विराजी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री महेश राज उपस्थित रहे व लोगों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत मेंहदी, कुर्सी दौड़, अंताक्षरी जैसे प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

सोटोकन कराटे चैंपियनशिप 2021 में विजेता बालिकाओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने खेल विभाग के अंतर्गत कराटे चैंपियनशिप में शामिल हुई बालिकाओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रेषित की। बता दें कि उक्त सोटोकन कराटे चैंपियनशिप में दिव्या नायक, आरती प्रजापति व ममता राजवाड़े ने स्वर्ण पदक, माही सिंह, सुषमा साहू, चंदा राजवाड़े, साक्षी नायक ने रजत पदक तथा रश्मि साहू, रानी नागवंशी, लक्ष्मी, तथा लल्ली राजवाड़े ने कांस्य पदक हासिल किया है। कलेक्टर श्री राठौर ने कराटे चैंपियनशिप में शामिल हुई बालिकाओं की प्रशंसा करते हुए अन्य सभी बालिकाओं को भी आत्मरक्षा के गुर सीखने हेतु प्रोत्साहित किया।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook