- Home
- मुख्य समाचार
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
पुश्तैनी घर के आंगन बगिया में लगाई गई है बड़ी एलईडी स्क्रीन
गाँव आने पर किया जाएगा स्वागत
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके पुश्तैनी घर में ग्रामवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जशपुर जिले के अंतर्गत कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया के लोगों को शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाने की व्यवस्था उनके पुश्तैनी घर के बाहर ही की गई है। बड़ा सा एलईडी स्क्रीन लगाकर रखा गया है। जहाँ बड़ी संख्या में गाँव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सहित अन्य लोग पहुँचे हुए हैं। आसपास के लोगों के आने का सिलसिला भी यहाँ जारी है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथों, छत्तीसगढ़ लिखेगा विकास की नई इबारत : श्रीमती गोमती साय
रायपुर : जशपुर की विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेत्री रायमुनि भगत ने जशपुर के माटीपुत्र श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई दी है। उन्होनें जशपुरांचल के एक छोटे से गांव बगिया के बेटे के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर थमाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उंचाई हासिल हो पाएगी। अब छत्तीसगढ़वासियों का कोई सपना अधूरा नहीं रहेगा। गरीबों के सिर पर पक्का मकान होगा और हर पेट को भरपूर भोजन भी मिलेगा। किसानों की समस्या भी दूर होगी और युवाओं के हाथों में रोजगार भी होगा।
पत्थलगांव की विधायक श्रीमती गोमती साय ने जशपुर के आदिवासी बेटे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने का ऐतेहासिक निर्णय लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमितशाह सहित केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में जशपुर सहित पूरा छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिखेगा। प्रदेश का बुनियादी ढांचा विकसित होने के साथ आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा। गरीबी, बेरोजगारी से छत्तीसगढ़वासियों को मुक्ति मिलेगी। श्रीमती साय ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिल कर छत्तीसगढ़ को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए तेजी से काम करेेंगे।
श्रीमती साय ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री और मंत्रीमण्डल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण मिला है, जिसमें वे शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले सालों में जनजाति समाज के विकास को लेकर उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। सरकार और जनजाति समाज के बीच संवादहीनता रही है। श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से उम्मीद है कि यह संवादहीनता खत्म होगी।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
युवाओं के नवीन विचारों को राष्ट्र निर्माण में शामिल करना होगा : श्री हरिचंदन
राजभवन में युवाओं की आवाज विषय पर हुई कार्यशाला
रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में विकसित भारत @2047 आइडियास Ideas पहल का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण राजभवन में आयोजित किया गया। युवाओं को विकसित भारत विजन-2047 से जोड़ने के लिए युवाओं की आवाज पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यशाला में विकसित भारत, सशक्त भारतीय, सम्पन्न और टिकाऊ अर्थव्यवस्था सुशासन एवं सुरक्षा, तथा विश्व में भारत आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जब वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे तब नर्सिंग कॉलेज के कुछ युवा भी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। मुख्यमंत्री को देखते ही युवाओं ने उन्हें जोर शोर से बधाई दी। उन्होंने युवाओं को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें छत्तीसगढ़ के विकास की अहम जिम्मेदारी मिली है। आज इसकी शुभ शुरुआत मंदिर दर्शन से की है और आप सभी ऊर्जा से भरे हुए युवाओं का साथ मिला है। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए आप सभी युवाओं का सहयोग जरूरी है।युवाओं ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नव निर्माण में हम आपके साथ खड़े हैं और युवा पूरी उत्साह से नये साल से छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। युवाओं ने कहा कि हम नियमित रूप से राम मंदिर आते हैं। आज अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत अच्छा लगा। यह बहुत अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री ने अपने नए कार्यकाल की शुरुआत भगवान श्री राम के दर्शन से की है। जब भी कोई शुरुआत आस्था के साथ होती है तो इसके परिणाम बहुत अच्छे होते हैं। हमें भारतीय परंपरा में सिखाया जाता है कि हर अच्छे कार्य की शुरुआत ईश्वर के दर्शन के साथ हो तो काम अच्छा होता है। आज मुख्यमंत्री ने श्री राम मंदिर में दर्शन किए, यह बहुत अच्छी बात है। युवाओं ने कहा कि संयोग से आज मुख्यमंत्री हमारे बीच हैं। हमें बहुत अच्छा लगा। उल्लेखनीय है कि इनमें से बहुत सारे युवा ऐसे थे जिन्होंने पहली बार अपने मतदान का प्रयोग किया था।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
लैंगिक असमानता दूर करने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की दी गई जानकारी
रायपुर : लैंगिक असमानता दूर करने भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘‘नई चेतना - जेंडर अभियान 2.0’’ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से नवा रायपुर में आयोजित इस कार्यशाला में लैंगिक असमानता दूर करने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, स्कूल शिक्षा विभाग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, श्रम तथा वन विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान (SIRD) के अधिकारी भी कार्यशाला में शामिल हुए। ‘बिहान’ के साथ काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों चैतन्य, प्रदान, ट्रिफ और पीसीआई के साथ ही ‘बिहान’ की दीदियों तथा राज्य व जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी कार्यशाला में भाग लिया।
लिंग आधारित भेदभाव, घरेलू हिंसा इत्यादि पर ग्रामीण परिवारों में समझ विकसित करने के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अभियान ‘‘नई चेतना - जेण्डर अभियान 2.0’’ प्रारंभ किया गया है। विगत 25 नवम्बर से शुरू हुए इस अभियान का क्रियान्वयन 4 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक छत्तीसगढ़ में भी किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. ने कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य में अच्छा काम हो रहा है। ‘सहेंगे नहीं, कहेंगे... चुप्पी तोड़ेंगे’ नई चेतना - जेण्डर अभियान 2.0 का टैगलाइन है। उन्होंने कहा कि यह चुप्पी तोड़ने का वक्त है। महिलाओं के विरूद्ध हो रहे दुर्व्यवहार और अपराध को साझा करने का समय है। इनसे ही लैंगिक असमानताओं से जुड़ी समस्याओं का हल निकलेगा। उन्होंने कहा कि स्वसहायता समूहों की महिलाओं के इस अभियान से जुड़ने से लैंगिक असमानता को दूर करने की दिशा में तेजी से काम होगा।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने कार्यशाला में कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में उनकी निजता और भावनाओं को भी समझने की जरूरत है। महिलाओं से संबंधित प्रकरणों का सकारात्मक होकर निराकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जेंडर रिसोर्स सेंटर लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। कार्यशाला में अतिथियों ने जेंडर रिसार्स सेंटर मार्गदर्शिका का विमोचन किया। कार्यशाला में अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने लैंगिक हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने तथा महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने एवं उनका सहयोग करने की शपथ भी ली। कार्यशाला में लैंगिक हिंसा के मामलों में उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में ‘बिहान’ की दीदियों को जानकारी दी गई। उद्घाटन सत्र को उप पुलिस महानिरीक्षक सुश्री पूजा अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य संचालन अधिकारी (COO) श्रीमती एलिस लकड़ा ने कार्यशाला में ‘‘नई चेतना - जेण्डर अभियान 2.0’’ के अंतर्गत ‘बिहान’ द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, महिला एवं बाल विकास विभाग के श्री अभय देवांगन, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग के श्री संजय गौड़, श्रम विभाग के श्री एस.एल. जांगड़े, स्कूल शिक्षा विभाग की सुश्री श्रद्धा सुमन एक्का, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की श्रीमती रूही टेंभुरकर, राज्य ग्रामीण विकास संस्थान के श्री एल.के. शर्मा और यूनिसेफ के श्री अभिषेक ने अपने-अपने विभागों और संस्थाओं द्वारा लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए मैदानी स्तर पर किए जा रहे कार्यों के बारे में कार्यशाला में विस्तार से जानकारी दी।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अड्डेबाजों पर कार्यवाही करने दिये गये है सख्त निर्देश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए चलाया जा रहा है विशेष अभियान।
आज दिनॉक 07.12.2023 को प्रतिबंधात्मक धाराओं सहित अन्य अपराधों के कुल 62 आरोपियों को भेजा गया जेल।
रायपुर पुलिस द्वारा 03 दिवस में अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 414 आरोपियों को भेजा गया जेल।
होटल, ढाबा एवं अन्य दुकानो को निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से कराया जा रहा हैं बंद।
रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने रायपुर में हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्विद्यालय को संबोधित कियालोकतंत्र में कानून से ऊपर कोई नहीं हो सकता है-उपराष्ट्रपतिएक दशक पहले हमारे देश को पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था-उपराष्ट्रपतिभारत 2030 तक दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति होगा -उपराष्ट्रपतिमहिला आरक्षण विधेयक का पास होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि-उपराष्ट्रपतिआज दुनिया भारत की ओर देख रही है-उपराष्ट्रपतिअब न्याय के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा-उपराष्ट्रपति23 अगस्त को राष्ट्रीय स्पेस डे घोषित किया जाना बड़ी उपलब्धि -उपराष्ट्रपतिउपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा आज देश में अवसरों की कमी नहीं है
रायपुर : हमने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान भेजा है, हमने संसद के विशेष सत्र में महिलाओं को आरक्षण देकर युगांतकारी विकास किया है। हम विघटनकारी प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, और इसे विकसित करने के लिए दूसरों की प्रतीक्षा नहीं कर रहे हैं, चाहे वह क्वांटम कंप्यूटिंग हो, ग्रीन हाइड्रोजन मिशन या 6जी, अब आपके लिए सब कुछ उपलब्ध है। आप दुनिया के सबसे अच्छे हिस्से में हैं। आपको केवल फ्रंटफुट पर खेलना होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्य उन्मुख निर्णायक नेतृत्व दे रहे हैं। युवाओं के लिए आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर हैं। यह बात उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में अपने संबोधन के अवसर पर कही। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आगे कहा कि आज देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का शुभ अवसर मिला है आप सब सौभाग्यशाली हैं।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों सहित, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) व 112 की टीमों द्वारा थाना क्षेत्रो में पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों,द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
नई दिल्ली के प्रगति मैदान के एम्फीथिएटर में छत्तीसगढ़ दिवस समारोह देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे
रायपुर : भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 में प्रगति मैदान में यह शाम छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और संस्कृति से भरी शाम थी। छत्तीसगढ़ दिवस समारोह के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने यहां एम्फीथिएटर में अपनी प्रस्तुतियों से सैकड़ों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में छत्तीसगढ़ रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह मुख्य अतिथि थीं और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि ने छत्तीसगढ़ मंडप का दौरा किया और शिल्पकारों और कारीगरों से बातचीत की। छत्तीसगढ़ पैवेलियन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के 42वें संस्करण में हथकरघा और हस्तशिल्प सहित अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहा है। इस वर्ष की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम' को दर्शाते हुए 300 वर्ग फुट के क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए कुल 10 स्टॉल लगाए गए हैं।
मंडप राज्य की प्रगति को प्रदर्शित कर रहा है । यहाँ प्रत्येक क्षेत्र की विशेषता के अनुसार उनके औद्योगिक, कृषि, हर्बल और हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ पवेलियन का आयोजन प्रगति मैदान के हॉल नंबर 2, प्रथम तल पर किया गया है। आज प्रगति मैदान के एम्फीथिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक दलों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। दर्शकों ने बस्तर की कुल देवी की आराधना हेतु नृत्य आमचो बस्तर की प्रस्तुति को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।
ददरिया गीत भी प्रस्तुत किया गया। भोजली नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे दर्शकों पर जादू कर दिया। समूह द्वारा हरेली त्यौहार के अवसर पर विशेष रूप से किये जाने वाले 'गौर नृत्य' एवं 'गेड़ी नृत्य' का प्रदर्शन किया गया। महिला कलाकारों के समूह ने विशेष रूप से दिवाली उत्सव के दौरान किया जाने वाला लोक नृत्य 'सुआ नाचा' या तोता नृत्य दिखाया। यह पूजा से संबंधित नृत्य का एक प्रतीकात्मक रूप है। नर्तक एक तोते को बांस के बर्तन में रखते हैं और उसके चारों ओर एक घेरा बनाते हैं। फिर कलाकार ताली बजाते हुए उसके चारों ओर घूमते हुए गाते और नृत्य करते हैं। यह छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिलाओं के प्रमुख नृत्य रूपों में से एक है।
पुरुष कलाकारों के समूह ने सतनामी समाज के सबसे लोकप्रिय अनुष्ठानों में से एक लोक नृत्य 'पंथी' नृत्य दिखाया। समूह के नेता के नेतृत्व में एक गीत की संगत में धीमी गति के साथ नृत्य शुरू हुआ। धीरे-धीरे गति बढ़ती गई और एक मनमोहक वातावरण बन गया। जिसे वहाँ उपस्थित दर्शकों ने ख़ूब सराहा।सतना/चित्रकूट : प्रयागराज त्रिवेणी स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो और रोडवेज की जनरथ बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा दोपहर करीब 12 बजे झांसी-मीरजापुर हाईवे पर रैपुरा क्षेत्र में बगरेही गांव के निकट हुआ। दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में छह एक ही परिवार के हैं। घायलों को प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। बस सवार 12 यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। दुर्घटना की वजह दोनों वाहनों की तेज रफ्तार व बोलेरो चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे के कारण करीब दो घंटे हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।
सभी अस्थि विसर्जन करके पन्ना लौट रहे थे
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अजयगढ़ क्षेत्र के लाइचा निवासी 35 वर्षीय प्रताप पटेल, पत्नी अशोका, बेटी आकांक्षा, बेटे सनद, पिता आनंदी पटेल, बहन रामाबाई के साथ उन्हीं के गांव की सुनैना, उनका बेटा दीपक, हनुमतपुर निवासी भूरा पटेल और बांदा निवासी जगदीश कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा को लेकर प्रयागराज दर्शन-पूजन के लिए गए थे। लौटते वक्त जिले में हादसा हो गया। बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर पहुंचे। बोलेरो बस के बायीं ओर घुसी थी और उसके परखच्चे उड़ गए थे।
बोलेरो में सवार थे मरने वाले सभी लोग
पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों ने बोलेरो में फंसे सभी 11 लोगों को बाहर निकाल कर सीएचसी रामनगर और उसके बाद जिला अस्पताल भेजा। बोलेरो मालिक प्रताप पटेल व उनके पिता आनंदी पटेल, पत्नी अशोका, बेटी आकांक्षा, बेटे सनद के साथ बहन रामाबाई और जगदीश कुशवाहा ने दम तोड़ दिया। सुनैना, दीपक, भूरा पटेल और अरविंद कुशवाहा को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि दो ने घटनास्थल पर व दो ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। एक बच्ची ने सीएचसी, रामाबाई और जगदीप ने प्रयागराज में इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया। सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय के मुताबिक दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी, आसपास के लोग ने चालक के झपकी लगने की बात कही है। सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए निकले एक मतदान कर्मी की अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई में मतदान कर्मी घायल हो गया, मारपीट के बाद घायल मतदान कर्मी के पूत्र ने भटगांव थाने में अपने पिता को लाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोहागपुर गांव के निवासी शिक्षक ठाकुर प्रसाद को 17 नवंबर के दिन प्रतापपुर के मतदान केंद्र में ड्यूटी लगायी गयी थी। जहा मतदान दिवस के दिन मतदान कर्मी ठाकुर की तबियत बिगड़ गई, जिसे मतदान टीम के द्वारा प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।ऐसे में मतदान कर्मी शाम को अपने घर के लिए अस्पताल से जरही के लिए रवाना हो गया और रात होने की वजह से जरही खेल परिसर के पास आराम करने लगा। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगो ने बुरी तरह से पिटाई कर घायल कर दिया। दूसरे दिन परिजनो को जानकारी मिलने के बाद उन्हें घर लाया गया, ऐसे में पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवारायपुर : प्रार्थी मालिक राम वर्मा से थाना धरसंीवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम निनवा में रहता है तथा राजमिस्त्री का काम करता है। आज दिनांक 15.11.2023 को गांव में मातर का कार्यक्रम था जिसमें मातर देखने प्रार्थी का भाई मयंक भारती भी दैहान पारा निनवा गया था। शाम करीबन 6.30 बजे प्रार्थी को पता चला कि उसके भाई मयंक भारती को गांव के राहुल वर्मा, रमाकांत साहू, सुमित साहू एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर अपने पास रखे चाकू से उसके भाई के शरीर पर वार कर उसे गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गये है,कि सूचना पर प्रार्थी उक्त स्थान जाकर देखा तो पाया कि उसका भाई मयंक भारती खून से लतपथ जमीन में बेहोश पड़ा था तथा सीना में गहरा चोंट था। जिसके पश्चात् प्रार्थी ने अपने भाई को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा प्रार्थी के भाई को मृत घोषित कर दिया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 547/23 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी धरसींवा व चौकी प्रभारी सिलयारी के नेतृत्व में चौकी सिलयारी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी रमाकांत साहू, राहुल वर्मा, सुमीत साहू, मुकेश साहू एवं विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा पुरानी रंजिश के कारण हत्या की घटना को अंजाम देना बताया गया।
गिरफ्तार-
- रामाकांत साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 19 साल निवासी ग्राम निनवा धरसींवा रायपुर।
- राहुल वर्मा पिता कृष्ण कुमार वर्मा उम्र 23 साल निवासी ग्राम निनवा धरसंीवा रायपुर।
- सुमीत साहू पिता सुनील साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम निनवा धरसंीवा रायपुर।
- मुकेश साहू पिता अशोक साहू उम्र 20 साल निवासी ग्राम निनवा धरसींवा रायपुर।
- विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 9 नवम्बर तक की स्थिति में 66 करोड़ 88 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 18 करोड़ 13 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 9 नवम्बर तक 47 हजार 846 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत एक करोड़ 37 लाख रुपए है। साथ ही 4 करोड़ 7 लाख रुपए कीमत की अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। सघन जाँच अभियान के दौरान 20 करोड़ 57 लाख रुपए कीमत के 493 किलोग्राम कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 22 करोड़ 74 लाख रुपए है, भी जब्त की गई हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जारी है गुण्डा बदमाशों की चेकिंग अभियान
रायपुर : आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुसिल अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नीरज चंद्राकर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जय प्रकाश बढ़ई के नेतृत्व में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था में कसावट लाने के मद्देनजर समस्त थाना प्रभारियों को अपने - अपने थाना क्षेत्रों में गुण्डा बदमाशों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिये गये।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया कारों के काफिले का नेतृत्व
उत्कृष्ट मतदान संदेश के साथ सजी कारों को पुरस्कृत किया गया
रायपुर : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम “स्वीप“ के अंतर्गत आज रायपुर में महिला कार रैली का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले सहित सैकड़ों महिला कार चालकों ने इसमें हिस्सा लिया। महिला कार रैली के काफ़िले में उत्कृष्ट सजावट व संदेशों के साथ शामिल कारों के महिला चालकों को सम्मानित भी किया गया। कार रैली के माध्यम से मतदाताओं को 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन में मतदान की अपील की गई। आयोजन में भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों सहित रायपुर जिला प्रशासन के सभी विभागों, स्थानीय स्वयंसेवियों एवं सामाजिक संगठनों की महिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, वे अपनी पहचान स्थापित करने के लिए आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।
प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत हैं, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
औद्योगिक तथा व्यावसायिक संस्थानों के कर्मचारियों को भी मतदान के लिए सवैतनिक अवकाशपड़ोसी राज्यों में मतदान के लिए प्रदेश में कार्यरत निजी क्षेत्र के कर्मियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए हो रहे दो चरणों में मतदान के लिए मतदान दिवसों पर संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर 2023 को संबंधित 20 विधानसभा क्षेत्रों में तथा 17 नवंबर 2023 को दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही इसके तहत वे कार्यालय अथवा संस्थान भी शामिल हैं जो निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत शामिल हैं। इसके अतिरिक्त निजी संस्थानों,औद्योगिक तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारी तथा कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिए जाने का निर्देश जारी किया गया है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रम विभाग ने विधानसभा निर्वाचन के लिए औद्योगिक, व्यावसायिक तथा अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश दिए जाने संबंधी आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 151 की धारा 135 (ख) के तहत प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में संचालित औद्योगिक , व्यावसायिक तथा अन्य प्रतिष्ठान इस बात को सुनिश्चित करें कि मतदान दिवस पर कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिया जाए।
आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश तथा तेलंगाना में मतदान तिथि 17 नवंबर तथा 30 नवंबर को निजी तथा सार्वजनिक प्रतिष्ठानों / दुकानों, औद्योगिक उपक्रम या व्यवसाय में कार्यरत संबंधितों के लिए उनके गृह राज्य में मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। सवैतनिक अवकाश नहीं देने पर नियोक्ता पर दण्डात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। आयोग के अनुसार वे कर्मचारी भी अवकाश के पात्र होंगे जिनका नाम अन्य निर्वाचन क्षेत्र में दर्ज है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं उन कारखानों में प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किया जाए या बारी -बारी से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाए। मतदान की सुविधा समस्त कार्यरत श्रमिकों अथवा कर्मचारियों चाहे दैनिक वेतनभोगी या आकस्मिक श्रमिक हो उनको भी प्रदान की जाए।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार मैदान में, 40.78 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमालरायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए पहले चरण में 7 नवम्बर को 20 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इनमें से दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पहले चरण में मतदान वाले 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में राज्य के कुल 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। पहले चरण में कुल 5304 मतदान केंद्रों में वोट डाले जाएंगे।
विधानसभा आम निर्वाचन के लिए पहले चरण में 7 नवम्बर को पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। वहीं मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे।
राज्य में प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 तथा पंडरिया में 14 अभ्यर्थी निर्वाचन में भाग ले रहे हैं।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
दुर्ग जिले में सबसे अधिक शिकायतें, दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के सी-विजिल एप (सिटिजन विजिल एप) पर प्राप्त हो रही शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सी विजिल के माध्यम से अब तक राज्य में प्राप्त कुल 1888 शिकायतों में से 1868 शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है और शेष शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। सीविजिल के माध्यम से दुर्ग जिले में अधिकतम 407 शिकायतें और दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में न्यूनतम 4 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें सी- विजिल के माध्यम से मिल रही हैं। सी-विजिल पर मिलने वाली शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अलग से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रीना बाबासाहेब कंगाले स्वयं प्रतिदिन मिलने वाली शिकायतों पर हुई कार्रवाई की निगरानी कर रही हैं।
विधानसभा निर्वाचन - 2023 के दौरान राज्य में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्मित सी- विजिल एप्लीकेशन को और भी सशक्त बनाया गया है। अब आम नागरिक आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत लाइव फोटोग्राफ एवं वीडियो के साथ-साथ ऑडियो क्लिप के माध्यम से भी कर सकेंगे।यदि कोई नागरिक राज्य में आचार संहिता उल्लंघन की कोई घटना देखता है तो सी-विजिल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए घटनास्थल की एक फोटो या 2 मिनट की वीडियो या ऑडियो क्लिपिंग बनाकर एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत कर सकता है। शिकायत गुप्त रूप से भी की जा सकती है या एप्प में पंजीकृत होकर भी की जा सकती है।पंजीकृत उपयोगकर्ता के रूप में शिकायत करने पर उपयोगकर्ता को शिकायत निराकरण के पश्चात उसकी सूचना भी दी जाएगी। यह एप्लीकेशन आम नागरिकों के लिए एंड्राइड/आईओएस दोनो पर उपलब्ध है। सामान्य मामलों में शिकायतों पर कार्यवाही 100 मिनिट के भीतर पूरी कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दी जाएगी।
सीविजिल एप का उपयोग करते हुए नागरिक गैर कानूनी प्रचार-प्रसार क्रियाकलापों का पता लगते ही मिनटों के अंदर तथा रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय जाए बिना तुरंत रिपोर्ट कर सकते हैं। सीविजिल एक आसान ऐप है जो प्रयोक्ता अनुकूल तथा उपयोग करने में आसान है। यह एप्लिकेशन सतर्क नागरिक को जिला नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी तथा फिल्ड सत्यापन इकाई ( उड़न दस्ते / स्थैतिक निगरानी दलों) से जोड़ती है जिसके द्वारा एक तेज तथा सटीक रिपोर्टिंग, कार्रवाई एवं अनुवीक्षण तंत्र तैयार होता है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना
रायपुर : छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक किसी भी तरह के एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा आज इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत आयोग द्वारा इस अवधि के दौरान एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण पर रोक लगाई गई है।
भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा आम निर्वाचन के दृष्टिगत 7 नवम्बर को सवेरे सात बजे से 30 नवम्बर की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि को एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर प्रतिबंधित अवधि के रूप में अधिसूचित किया है। इस अवधि में विधानसभा आम निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी तरह के एक्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार या किसी भी अन्य तरीके से प्रचार-प्रसार पर रोक रहेगी।
आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन पांच राज्यों में साधारण निर्वाचन एवं उप निर्वाचन में संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्वाध्यायी मुख्य एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2024 के परीक्षा फार्म भरने की तिथि सामान्य शुल्क के साथ 10 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक निर्धारित है। इसके पश्चात विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ 01 नवम्बर से 15 नवम्बर तक आवेदन कर सकेंगे।
स्वाध्यायी मुख्य एवं अवसर परीक्षा से संबंधित परीक्षार्थी शासकीय एवं अशासकीय अग्रेषण संस्थाओं के माध्यम से ऑनलाईन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। विस्तृत जानकारी मंडल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
निर्वाचन प्रेक्षक प्रतिदिन निर्धारित समय पर आमजनों के लिए उपलब्ध रहेंगेमोबाईल पर भी दी जा सकेगी निर्वाचन संबंधी जानकारी
रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर जिले के सातों विधानसभाओं के लिये आब्जर्वरों की नियुक्ति कर दी गई है। जिले में विधानसभा चुनाव से संबंधित जानकारी आम नागरिकगण अपने विधानसभा से संबंधित प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर पर या उनसे निर्धारित स्थान पर प्रत्यक्ष संपर्क कर प्रदान कर सकते है।
विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत विधानसभा क्रमांक 50 रायपुर उत्तर हेतु नियुक्त प्रेक्षक श्रीमती विमला आर प्रतिदिन सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक सिविल लाइन रायपुर के नये सर्किट हॉउस मीटिंग हॉल में आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगी। प्रेक्षक श्रीमती विमला आर से उनके वाट्सएप्प नम्बर 75870-16579 और ई-मेल [email protected] पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार विधानसभा क्र. 49 रायपुर पश्चिम हेतु नियुक्त प्रेक्षक श्री आई. डब्ल्यू इंगटी में सिविल लाइन रायपुर के नये सर्किट हॉउस के कमरा नंबर 303 प्रथम तल में आमजन के लिए सुबह साढ़े दस बजे से ग्यारह बजे तक उपलब्ध रहेंगे। प्रेक्षक श्री आई. डब्ल्यू इंगटी से मोबाईल नंबर 75870-16578 पर भी संपर्क किया जा सकता है।विधानसभा क्रमांक 48 रायपुर ग्रामीण हेतु नियुक्त प्रेक्षक श्री रविन्द्र लक्ष्मण बिनवाडे प्रतिदिन सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक सिविल लाइन रायपुर के नये सर्किट हॉउस में कमरा नंबर 302 तीसरी मंजिल पर आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रेक्षक श्री बिनवाडे से उनके वाट्सएप्प नम्बर 75870-16577 और ई-मेल [email protected] पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विधानसभा क्र. 51 रायपुर दक्षिण हेतु नियुक्त प्रेक्षक डॉ. जी. लक्ष्मीशा सिविल लाइन रायपुर के नये सर्किट हॉउस के कमरा नंबर 305 में आमजन के लिए सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक उपलब्ध रहेंगे। प्रेक्षक डॉ. लक्ष्मीशा से मोबाईल नंबर 75870-16580 और ई-मेल [email protected] पर भी संपर्क किया जा सकता है।विधानसभा क्रमांक-52 आरंग निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री मीर तारीक अली (आई.ए.एस) चुनाव प्रक्रिया के दौरान सामान्य प्रेक्षक कक्ष क्र. 401 अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) में उपलब्ध रहेंगे। उनसे फोन नंबर 75870-16581 एवं ई-मेल [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
विधानसभा क्रमांक-53 अभनपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री बिष्णु प्रसाद मिश्रा (आई.ए. एस.) चुनाव प्रक्रिया के दौरान रूम नंबर-411 सर्किट हाउस, सिविल लाइन में प्रतिदिन सुबह 10:30 से 11 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। उनसे मोबाइल नंबर- 757870-16582 पर सम्पर्क किया जा सकता है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
परिवहन चेकपोस्ट लोदाम में बिना बिल्टी के 58 नग जीन्स पैंट हुआ बरामद
रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा के निर्देशानुसार परिवहन चेकपोस्टों पर वाहनों में ले जाने वाले सामानों के दुरूपयोग के रोकथाम हेतु नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् 28 अक्टूबर 2023 की शाम जांच के दौरान जशपुर जिले के लोदाम चेकपोस्ट में परिवहन विभाग की टीम द्वारा निजी वाहन जेएच-01-एडब्ल्यू-8676 में 58 नग जीन्स पैंट बिना बिल्टी के ले जाते हुए पकड़ा गया।
जांच के दौरान वाहन चालक सोमेन्द्र घोष, पिता स्व. लखन चन्द्र घोष, निवासी आर्यपुरी रातु रोड, रांची द्वारा पैंट के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आगामी विधानसभा निर्वाचन में उक्त पैंट के दुरूपयोग की आशंका के मद्देनजर आगे की कार्यवाही हेतु सतत निगरानी टीम के सुपुर्दगी में दिया गया ।
गौरतलब है कि परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा द्वारा सभी जिला परिवहन अधिकारियों एवं उड़न दस्ता चेक पोस्ट अधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लगातार वाहनों की सघन जांच कार्यवाही के लिए सख्त निर्देश दिया गया है। इसके तहत प्रदेश के सभी चेक पोस्ट में उड़न दस्ता एवं जिला परिवहन अधिकारियों को तत्परतापूर्वक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में प्रदेश के सभी जिला परिवहन अधिकारियों द्वारा एवं उड़न दस्ता एवं चेकपोस्ट प्रभारी के द्वारा वाहनों की लगातार सघन जांच की जा रही है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सेवा मतदाता 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे ई-डाक मतपत्र डाउनलोड
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारियों को 20 विधानसभा क्षेत्रों हेतु सेवा मतदाताओं के लिए डाक मतपत्रों का इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप प्रेषित कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई-डाक मतपत्र के माध्यम से किए जाने वाले मतदान के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु ई-डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए तिथियों का निर्धारण किया गया है। प्रथम चरण के लिए पंजीकृत 4 हजार 515 सेवा मतदाताओं को ई-डाक मतपत्र जारी किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए नाम वापसी के बाद से ठीक 24 घंटे तक ई-डाक मतपत्र जारी किए जाते हैं तथा अगले सात दिवस तक उसे डाउनलोड करने का समय निर्धारित रहता है।संबंधित सेवा मतदाता उसे डाउनलोड कर अपने मत दर्ज करता है और उसे डाक द्वारा रिटर्निंग अधिकारी को भेजा जाता है। नियमानुसार 24 अक्टूबर को ई-डाक मतपत्र को डाउनलोड करने की शुरूआत हो चुकी है। दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को ई-डाक मतपत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि होगी। दिनांक 03 दिसम्बर 2023 को सुबह 07.59 बजे तक मतांकित/चिन्हित ई-डाक मतपत्रों को प्राप्त करने का समय निर्धारित किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग ने ई-डाक मतपत्र के संप्रेषण हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि शस्त्र अधिनियम के अधीन केन्द्रीय बलों में कार्यरत व्यक्तियों, राज्य के सशस्त्र बल के राज्य से बाहर तैनात व्यक्तियों और देश से बाहर दूतावासों में तैनात शासकीय पदाधिकारियों को सेवा मतदाता के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इनके लिए ऑनलाइन पंजीकरण का प्रावधान किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सेवा मतदाताओं के लिए ईटीपीबीएस विकसित किया गया है। यह पूर्णतः सुरक्षित प्रणाली है। इस प्रणाली के माध्यम से सेवा मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाहर कहीं से भी इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त डाक मतपत्र के द्वारा अपना मत दे सकते हैं और इस प्रकार से मतदान के अवसर से वंचित होने की संभावना कम हो जाती है।द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में 31 चेकपोस्ट के माध्यम से वाहनों की हो रही नियमित जांच
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से कुल 1.97 करोड़ रूपए कीमत की मदिरा, वाहन, गांजा एवं महुआ लाहन जब्त
टोल-फ्री नंबर 14405 पर अवैध मदिरा व मदिरा दुकानों से संबंधित कर सकते हैं शिकायत
रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए 9 अक्टूबर 2023 से लागू की गई आदर्श आचार संहिता के परिप्रेक्ष्य में तथा आयोग द्वारा विगत अगस्त माह में प्रवर्तन एजेंसियों की ली गई समीक्षा बैठक में प्राप्त निर्देशों के परिपालन में विशेष सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री महादेव कावरे द्वारा आबकारी विभाग के सभी उड़नदस्तों तथा सभी जिलों के अधिकारियों को समस्त आसवनी, बाटलिंग यूनिट, ब्रुअरी तथा सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों में सतत जांच कर निगरानी रखने तथा मदिरा के अवैध संग्रहण एवं परिवहन के संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर अवैध मदिरा के धारण, परिवहन एवं विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के साथ-साथ राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाने तथा संचालित जांच चौकियों में जांच बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिपालन में आबकारी विभाग के द्वारा राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से 9 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2023 तक सघन कार्यवाही अभियान चलाकर 2038 छापे मारे गए हैं। इस दौरान 929 प्रकरण दर्ज कर 825 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। विभाग ने इस दौरान 11 हजार 833 लीटर मदिरा जब्त की है जिसका बाजार मूल्य 35 लाख 36 हजार 104 रुपए है। विभाग ने इस अवधि में 59 लाख 90 हजार 600 रुपए कीमत का महुआ लाहन एवं गांजा भी जब्त किया है। आबकारी विभाग द्वारा इन कार्यवाहियों के दौरान 45 वाहन भी जब्त किए गए हैं जिनका बाजार मूल्य एक करोड़ एक लाख 57 हजार रुपए है। राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से आबकारी विभाग ने इस तरह से कुल एक करोड़ 96 लाख 83 हजार 704 रुपए बाजार मूल्य की मदिरा, वाहन, गांजा एवं महुआ लाहन जब्त किया है।
राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थापित आबकारी विभाग के 31 चेकपोस्टों में अन्य राज्यों से अवैध शराब का परिवहन रोकने के लिए वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। आबकारी अमले द्वारा विभिन्न स्थानों पर रोड चेकिंग के साथ ही रेल्वे पुलिस तथा राज्य पुलिस के साथ मिलकर रेल्वे स्टेशनों, ट्रेनों, बस अड्डों और बसों पर भी जांच की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा टोल-फ्री नम्बर 14405 का संचालन किया जा रहा है, जिस पर अवैध मदिरा से संबंधित या मदिरा दुकानों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है।छत्तीसगढ़
Facebook