ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पाटन विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
 
नवनिर्मित ऑडिटोरियम सहित 87 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से 768 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

चिटफंड कंपनी के 3790 निवेशकों को राशि वापसी प्रक्रिया प्रारंभ

पाटन : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा क्षेत्रविासियों को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने आज विधानसभा मुख्यालय पाटन में आयोजित कार्यक्रम में 768 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 55 करोड़ 40 लाख 51 हजार रूपए के 137 कार्यों का लोकार्पण तथा 32 करोड़ 23 हजार रूपए लागत के 631 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पाटन के आत्मानंद चौक पर ब्रम्हलीन स्वामी आत्मानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सत्या, उपाध्यक्ष श्री बलदाऊ भाले, छत्तीसगढ़ कर्मकार शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष श्री तरूण बिजौरा, छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य श्री हेमंत देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook