ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणाएं : जिला-रायपुर, विधानसभा-आरंग

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

जिला-रायपुर, विधानसभा-आरंग

ग्राम-भानसोज

1.  भानसोज नहर से सण्डी-कुकरा मार्ग निर्माण को स्वीकृति दी जायेगी।
2.  शासकीय हाई स्कूल भानसोज में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जायेगा।
3.  शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भानसोज भवन में अहाता एवं स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कराया जायेगा।
4.  ग्राम भानसोज एवं नारा में आंतरिक सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया जायेगा।
5.  भानसोज में बैंक की शाखा खोली जायेगी।
6.  नगर पंचायत मंदिर हसौद में शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जायेगा।
7.  सण्डी से नारा तक सड़क बनाई जायेगी।
8.  चंदखुरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निर्माण कराया जायेगा।
9.  ग्राम उमरिया में उमरिया मोड़ से परसदा तक पहुंच मार्ग को विकसित किया जायेगा।
10. ग्राम घुमराभाठा से आरंग पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण किया जायेगा।
11. गोंडी में हाईस्कूल भवन निर्माण की घोषणा।
12. परसकोल में हाईस्कूल भवन का उन्नयन।
 
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं

ग्राम-समोदा 

1.  समोदा को उप-तहसील का दर्जा दिया जायेगा।
2.  नगर पंचायत समोदा में नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।
3.  समोदा में जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
4.  उप-स्वास्थ्य केन्द्र समोदा का उन्नयन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जायेगा।
5.  ग्राम अमोदी में उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा।
6.  बनरसी व भण्डारपुरी में उप-स्वास्थ्य केन्द्र हेतु नवीन भवनों का निर्माण कराया जायेगा
7.  कोरासी व चपरीद में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल हेतु नवीन भवनों का निर्माण कराया जायेगा।
8.  भैंसा में पुलिस चौकी जल्द ही प्रारंभ की जायेगी।
9.   मजिठा से परसवानी तक सड़क मार्ग का निर्माण कराया जायेगा।
10. ग्राम परसवानी में ढोड़की नाला में पुलिया का निर्माण कराया जायेगा।
11. बोरिद से चण्डी मंदिर तक सड़क निर्माण कराया जायेगा।
12. समोदा में बालक छात्रावास निर्माण करवाया जायेगा।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook