ब्रेकिंग न्यूज़

नारायणपुर : राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्टोरेट में लगी छायाचित्र विकास प्रदर्शनी
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्रदर्शनी का शुभारंभ कर किया अवलोकन

नारायणपुर : राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्टोरेटर परिसर में छायाचित्र विकास प्रदर्शनी लगायी गयी है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया।
No description available.
 
प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा बीते दो वर्षों में शुरू की गयी विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं-कार्यक्रमों सहित जिला स्तर पर किये गये उत्कृष्ट कार्यों एवं कार्यक्रमों को रेखांकित किया गया है।
No description available.

जनसंपर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कलेक्टोरेट में आने वाले लोग प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं एवं स्थानीय स्तर पर हुए कार्यों को सराह रहे हैं। 
No description available.
 
छायाचित्र विकास प्रदर्शनी में नरवा, गरवा, घुरवा और बाडी, गाय-गौठान, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, अन्नदाता का रखा सम्मान फसलों को दिया वाजिब दाम, कोरिया से सुकमा तक राम वन गमन पर्यटन परिपथ का विकास, वनोपज संग्रहण, परम्परागत निवासियों को न्याय, लॉकडाउन में बना मनरेगा सबसे बड़ा रोजगार का साधन, महिलाओं का ध्यान स्वावलंबन का सम्मान, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, सार्वभौम पी.डी.एस., पानी निंदगानी है साफ पेयजल की आपूर्ति हमारा लक्ष्य सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गयी है।
 
इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर विगत 2 वर्षो में कराये गये निर्माण कार्य, खेती-किसानी, शासकीय कार्यक्रमों की झलकियां आदि को प्रदर्शित किया गया है।
 
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.आर.गोटा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री ए.सी.बर्मन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर मंडावी के अलावा जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।   

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook