ब्रेकिंग न्यूज़

 प्राकृतिक आपदा में जनहानि के पांच मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 20 लाख की राशि स्वीकृत
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
 
 
जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के पांच मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम नगेरापत्थल निवासी सुगन्ती बाई का आकाशीय बिजली गाज से 13 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के पति जगत राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार जशपुर तहसील के ग्राम खुटीटोली निवासी बिफा राम को जहरिला सांप के काटने से 15 मई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारित मृतिका के पत्नी रिखिमुनी बाई, ग्राम पाकरटोली निवासी आराधना बेक का सर्पदंश से 22 जून 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता सिरिल बके तथा ग्राम चराईडांड़ निवास फुलजेंस का तालाब के पानी में डुबने से 10 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी बिरसमुनी एवं अघनी केरकेट्टा का नाला के पानी में डुबने से 27 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र मनबहार केरकेट्टा एवं शंकर केरकेट्टा हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook