प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रतापपुर विधायक और कलेक्टर ने किया निरीक्षण
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सूरजपुर : प्रतापपुर की विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते और कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बीएमओ से डॉक्टरों की उपस्थिति और स्वास्थ्य केंद्र की वर्तमान वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। कलेक्टर द्वारा उपस्थित पंजी का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही डॉक्टरों द्वारा ओपीडी निर्धारित समय पर उपस्थित दर्ज की जाती है कि नहीं इसकी जानकारी स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित लोगों से ली गई। कलेक्टर ने बाह्य रोगी पंजी का भी बारीकी से अवलोकन किया। इसके साथ ही विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते व कलेक्टर द्वारा क्रमवार वैक्सीन भंडार केंद्र, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, लैब, प्रसव कक्ष, चाइल्ड केयर रूम, एनआईसी कक्ष, जनरल वार्ड पुरुष, महिला इत्यादि का अवलोकन भी किया गया।
Leave A Comment