ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में प्रभावित 5 परिजन हेतु 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
जशपुर : कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 5 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की  है। जिसमें पानी में डूबने से बगीचा तहसील के ग्राम कुटमा निवासी श्रीमती फुलेश्वरी की मृत्यु 08 मार्च 2021 को हो जाने पर मृतिका के पति श्री मीना राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम मयुरनाचा बगमड़ा निवासी मनधरी बाई की मृत्यु 13 नवम्बर 2020 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति दिलेश्वर चौहान हेतु 4 लाख, पत्थलगांव तहसील के ग्राम बागबहार निवासी बद्रीसाय पैंकरा की मृत्यु 2 दिसम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम  वारिस  मृतक के पुत्री दुर्गावती पैंकरा हेतु 4 लाख, पत्थ्लगांव तहसील के ग्राम झिमकी निवासी सोवर्धन पिता बैगिन की मृत्यु 17 मई 2020 को हो जाने पर मृतक के पुत्र श्री अमर साय हेतु 4 लाख एवं मनोरा तहसील के ग्राम पंडरसिली निवासी रखनी पति स्व. लेन्धे की मृत्यु 19 अक्टूबर 2021 को हो जाने पर मृतिका के पुत्र श्री लालसाय  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook