ब्रेकिंग न्यूज़

आज जिले के 45 स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड 19 का टीकाकरण किया जा रहा है

 

  द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

 

 

मरीजों की सुविधा के लिए जिले के सभी अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड और ऑक्सीजन उपलब्ध हैं।

 

 

60 साल के उम्र से अधिक वरिष्ठ नागरिक को कोविड अस्पताल में भर्ती होकर ही इलाज करवाना होगा

 

 

जशपुर जिला अस्पताल में 200 बेड की सुविधा उपलब्ध है

 

जशपुरनगर 30 मार्च 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने मार्गदर्शन में और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश में जशपुर जिले में आज 45 स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड 19 टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें सभी प्राथमिक और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है। उन्होंने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए। लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या ना होने पाए इसके लिए इसके लिए जिले में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10-10 ऑक्सीजन युक्त बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
जिला अस्पताल में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 70 बेड ऑक्सीजन युक्त सुविधा उपलब्ध है। और सभी कोविड 19 अस्पताल में भी ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध की गई है। कलेक्टर ने कहा है कि होम आइसोलेशन में 60 साल के उम्र से अधिक लोगों को नहीं रहना है। उनको कोविड 19 अस्पताल में भर्ती होना होगा। उनके लिए अस्पताल में पर्याप्त बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जशपुर मुख्यालय में मरीजों की सुविधा के लिए 200 बेड उपलब्ध है। इसी प्रकार लाइवलीहुड कॉलेज कोविड केयर सेंटर बनाया गया। सेंटर में मरीजों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध और पर्याप्त संख्या में बेंड उपलब्ध है। और सभी बेड खाली है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook