ब्रेकिंग न्यूज़

  सवारियों से भरे टेंपो पर पलटा सीमेंट से लदा ट्रक, चार की मौत
फिरोजाबाद : खबर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से है। यहां गुरुवार की सुबह सीमेंट से लदा ट्रक एक टेंपो पर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोगों के अभी दबे होने की आशंका है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नीचे दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। हालांकि, अभी तक चार शवों का बाहर निकाला जा चुका है।

यह हादसा फिरोजाबाद थाना क्षेत्र के नारखी क्षेत्र के कोटला गांव के पास हुआ है। गुरुवार (26 नवंबर) सुबह तकरीबन सवा 11 बजे यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, टेंपो फिरोजाबाद की ओर रहा था। तभी पीछे आ रहा ट्रक ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर टेंपो के ऊपर पलट गया। 

हादसा इतना भीषण था, जिसे देखकर घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कलेजा कांप गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

 घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को उठवाने के लिए क्रेन बुलवाई, लेकिन ट्रक उठाया नहीं जा सका। इसके बाद दूसरी क्रेन बुलाई गई है। सीमेंट की बोरियां हटाने के बाद एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें चार की मौत हो गई।

 मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि अब तक चार शवों को बाहर निकाला जा चुका है। इन्हें मोर्चरी में रखवाया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि हादसे में मरने वालों की अभी पहचान नहीं हुई है। एक घायल व्यक्ति को भी निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। राहत कार्य जारी है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टेंपो में करीब 10 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook