ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 160 जोड़े बंधे विवाह बंधन में
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया साथ ही सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामना दी और उपहार भेंट किए

महासमुंद : महासमुंद के संजय कानन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पूरे विधि विधान से 160 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, सांसद प्रतिनिधि श्री संदीप दीवान, पार्षद देवीचंद राठी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल सहित प्रतिनिधिगण नवविवाहित दम्पतियों को आशीर्वाद दिया साथ ही सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामना दी और उपहार भेंट किए। विवाह कार्यक्रम में संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहित परिजन मौजूद थे।
 

ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री समीर पाण्डे ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 160 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रूपए का अनुदान सहायता राशि प्रदान किया जाता है। प्रति जोड़ा 50 हजार रूपए का व्यय किया गया है। इसमें प्रत्येक कन्या को 21 हजार रूपए की राशि बैंक खाते या बैंक ड्राफ्ट के रूप में प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 15 हजार रुपए की राशि के उपहार दिए गए है। विवाह आयोजन व्यवस्था और परिवहन पर प्रति कन्या 8 हजार रुपए, इसके साथ वर-वधु के कपड़े, श्रृंगार सामग्री पर 6 हजार रुपए व्यय किया गया है।  

उल्लेखनीय है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को हाने वाली आर्थिक परेशानियों को दूर करना, शादी के मौके पर फिजुलखर्ची को रोकना, सामूहिक विवाह के आयोजन से मनोबल और आत्मसम्मान में बढ़ोतरी करना और सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है। 
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook