ब्रेकिंग न्यूज़

 प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की राशि स्वीकृत
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें तालाब के पानी में डुबने से फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम पुराईनबंध निवासी जगे राम का 30 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्री सखीना बाई एवं पुष्पा बाई  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 
 
इसी प्रकार तालाब के पानी में डुबने से फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम बनगांव जंगलटोली निवासी शैकत कुमार भगत का 30 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक की माता बालमती भगत एवं ग्राम केरसई निवासी बजरू राम का मृत्यु 07 दिसम्बर 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम् वारिस मृतक के पत्नी लक्ष्मी बाई हेतु 4- 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook