ब्रेकिंग न्यूज़

 प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम बिसौड़ी निवासी कार्तिक भगत का आकाशीय बिजली गाज से 29 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी रेखा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
 
इसी प्रकार ग्राम खखरा निवासी बंधनी बाई का सर्पदंश से 30 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम् वारिस मृतिका के पति सुखू राम हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook