कलेक्टर ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : देश एवं प्रदेश के साथ ही जिले में भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आज 31 अक्टूबर मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जिले के शासकीय अर्द्धशासकीय कार्यालयों व संस्थाओं में एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी - कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। कलेक्टर द्वारा दिलाई गई शपथ को अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोहराया।
Leave A Comment