ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर : जिला शिक्षा अधिकारी ने ली प्राचार्यों की बैठक, विद्यालयों में बेहतर वातावरण बनाये रखने के लिए दिये निर्देश

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
बलरामपुर : कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एल.महिलांगे की अध्यक्षता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के प्राचार्यों का बैठक संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई।

      बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आगामी शिक्षा सत्र 2022-23 में बेहतर शिक्षा देने तथा सभी प्राचार्यों को अपने अधिनस्थ शिक्षकों का अपने संस्था में बैठक लेकर गुणवत्तापूर्ण वातावरण निर्माण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के सभी प्राचार्यों की एक टीम बनाते हुए अन्यत्र जिले में संचालित शैक्षणिक संस्था जैसे कार्मेल, होलीक्रॉस, दिल्ली पब्लिक स्कूल तथा अन्य बेहतर संस्थाओं का अवलोकन कर वहां पर अपनाई जा रही अच्छी गतिविधियों को अपने जिले के विद्यालयों में अपनाये जाने हेतु निर्देशित किया, जिससे कि जिले के विद्यालयों में शिक्षा का बेहतर वातावरण बन सके।

      बैठक में ए.पी.सी. समग्र शिक्षा श्री ओम प्रकाश गुप्ता ने प्राचार्यों से कहा कि आप सभी कलेक्टर के मंशानुरूप जिले के सभी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विद्यार्थियों की अध्यापन व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, शिक्षण कार्य की व्यवस्था व्यवस्थित एवं बेहतर ढ़ंग से करें साथ ही जिले में संचालित बेहतर निजी विद्यालयों की तरह सभी प्रकार की व्यवस्था जिले में संचालित अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में किया जाये। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रारंभ हो रहे नर्सरी कक्षा के बच्चों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने को कहा। बैठक में जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook