ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा : खरीफ विपणन वर्ष 2021-22- जिले मे अब तक 13 लाख 19 हजार क्विंटल धान की खरीदी

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
बेमेतरा : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 102 समितियों के 122 उपार्जन केन्द्रों में 145749 किसानों का 173089.50 रकबा का खरीदी का कार्य चल रहा है। अब तक जिले में समितियों में 1319000 क्विंटल धान दो सौ पचपन लाख रूपये की खरीदी कर ली गई है। खरीदी गई धान में से राईस मिलर द्वारा 95324.0 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है। संग्रहण केन्द्र में 34078.0 क्विंटल धान उठाव कर भण्डारण कराया गया है। धान खरीदी में बारदानों की कोई कमी नही है। समितियों में अभी भी धान खरीदी हेतु 3683 गठान (1841500 नग) बारदाना उपलब्ध है।

       उपार्जन केन्द्रों में किसानों का पूरी सुविधा का ध्यान दिया जा रहा है। उपार्जन केन्द्र स्तरीय नोडल अधिकारी के साथ साथ जिला स्तरीय नोडल के द्वारा भी धान उपार्जन कार्य में नियमित निरीक्षण एवं किसानों के सुविधा के सबंध में समझाइश दी जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी , जिला विपणन अधिकारी, सहकारिता विभग के नोडल अधिकारी के द्वारा सतत् समीक्षा कर खरीदी को व्यवस्थित कराया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा भी नियमित रूप से उपार्जन केन्द्रों में जाकर किसानों से धान खरीदी पर चर्चा कर रहे है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook