- Home
- टॉप स्टोरी
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बस्तर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिला मुख्यालय जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम पहुँचे। वहां उन्होंने खिलाड़ियों के लिए बनाए गए खेल मैदान का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने खेल मैदान की तारीफ की और कहा कि यह खेल मैदान बस्तर के खेल प्रतिभाओं को तराशने तथा उन्हें जरूरी सुविधा प्रदान कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। उसके बाद उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ लॉन टेनिस खेला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्विस शॉट लगाए। मुख्यमंत्री टेनिस ग्राउंड में एनर्जेटिक दिखे और कहा मैदान में सभी खेल खेलकर जाऊंगा।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बस्तर : भेंट-मुलाकात के दौरान की बड़ी घोषणाएं...
- मुख्यमंत्री श्री भपेश बघेल ने आज बस्तर विधानसभा क्षेत्र के भैंसगांव में आम जनता से भेंट-मुलाकात के दौरान की बड़ी घोषणाएं
- नयापारा भैंसगांव से सौंरागांव तक पक्की सड़क की घोषणा
- आश्रित गांव सौंरापाल के माध्यमिक स्कूल का हाईस्कूल में उन्नयन
- बस्तर डाइट डीएड को बी एड में उन्नयन की घोषणा
- ग्राम चोकर में विद्युत उपकेन्द्र की घोषणा
- गांव नंदीसागर में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा
- बड़े चकवा ग्राम में मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
डेढ़ महीने तक हाथों से पत्थर बीन महिलाओं ने उगाया मीठा पपीता
पपीता की खेती कर हमें पहली बार हवाईजहाज में बैठ दिल्ली जाने का मौका मिला, हमारी ज़िंदगी आपकी सरकार बदल रही- पपीता कृषक बहनों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
एक साल में लागत वसूलने और 10 लाख की कमाई पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दी बधाई
मंगलपुर की पपीता बाड़ी है नरवा गरुवा घुरूवा बाड़ी योजना की सफलता का उत्कृष्ट उदाहरण-10 एकड़ में 300 टन पपीता उगाकर किया 40 लाख का विक्रय
दिल्ली की सब्जी मंडी में 80 रुपये प्रति किलो में बिक रहा यहां का पपीता
एशिया में पहली बार की गई उन्नत अमीना किस्म के पपीते की खेतीऑटोमेटेड ड्रिप इर्रिगेशन सिस्टम और मोबाइल एप्प द्वारा बाड़ी में लगे वेदर स्टेशन से महिलाएं कर रहीं आधुनिक खेती
मुख्यमंत्री ने किया मंगलपुर में पपीता बाड़ी का निरीक्षण
बस्तर : कहते हैं इरादे अगर चट्टानी हों तो पत्थर में भी फूल खिलते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है, बस्तर की इन महिलाओं ने। मां दन्तेश्वरी पपई उत्पादन समिति की 43 महिलाओं की मेहनत से अब बस्तर के मंगलपुर गांव की पथरीली जमीन में भी पपीता के अंकुर फूट रहे हैं।मंगलपुर की ये पपीता बाड़ी नरवा गरुवा घुरूवा बाड़ी योजना की सफलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
माँ दन्तेश्वरी समिति की हेमवती कश्यप ने मुख्यमंत्री को आज अपनी सफलता की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि हमने 10 एकड़ में 300 टन पपीता उगाकर 40 लाख रुपये का विक्रय किया, पपीता की खेती कर हमें पहली बार हवाईजहाज में बैठ दिल्ली जाने का मौका मिला, हमारी ज़िंदगी आपकी सरकार बदल रही है।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं को पपीता की खेती से दिल्ली का हवाई सफर करने और एक साल में लागत वसूल कर 10 लाख की कमाई करने पर बधाई दी।
समिति की सचिव हेमा कश्यप ने बताया कि ये जमीन बहुत ही पथरीली और बंजर थी, जमीन को खेती लायक बनाने के लिए डेढ़ महीने तक महिलाओं ने हाथों से पत्थर बीने और तकरीबन 100 ट्राली पत्थर बाहर किये। बाहर से लाल मिट्टी लाकर जमीन को समतल किया गया। महिलाओं ने समतलीकरण में श्रम दान दिया। पपीता का पौधा लगाने के लिए बेड बनाये। बड़ा बेड बनाने के लिए पुनः मिट्टी डाली गई। दिसम्बर 2021 में महिलाओं द्वारा शुरू किया गया जमीन तैयार करने का काम लगभग डेढ़ महीने चला, तब जाकर 11 जनवरी 2021 को पपीता के पौधे का रोपण शुरू हुआ। ये इन महिलाओं की कड़ी मेहनत ही है कि आज 10 एकड़ के क्षेत्र में 5500 पपीता के पौधे लहलहा रहे हैं। अभी तक 300 टन पपीते का उत्पादन हो चुका है। यहां इंटर क्रॉपिंग द्वारा पपीते के बीच मे सब्जियाँ उगाई जा रही हैं।एशिया में पहली बार यहां उन्नत अमीना किस्म के पपीते की खेती की जा रही। ये पपीता बहुत मीठा और स्वादिष्ट होने साथ ही पोषक भी होता है।
मुख्यमंत्री ने बढाया महिलाओं का हौसला
मुख्यमंत्री ने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि तरक्की के लिए मेहनत जरूरी है, बस जानकारी और हौसले की ज़रूरत है। यहां के लोग बहुत मेहनतकश हैं। आपने जो सीखा है, उसे और लोगों को भी सिखाएं। मंगलपुर की ही तरह बस्तर के हर गांव के किसान ऐसी खेती कर के तरक्की कर सकते हैं।
दिल्ली में बिक रहा बस्तर की बाड़ी का पपीता
बस्तर के दरभा ब्लॉक के मंगलपुर गांव में महिलाएं द्वारा उगाए पपीते का मीठा स्वाद दिल्ली तक पहुंच रहा है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में पपीते की लगभग 5 टन की तीन खेप बेची जा चुकी है। जिसके 80 रुपये प्रति किलो की दर से दाम मिले हैं। ये सम्भव हुआ इन महिलाओं की हौसले और कड़ी मेहनत से।
मुख्यमंत्री ने ऑटोमेटेड ड्रिप इर्रिगेशन सिस्टम से उन्नत कृषि का निरीक्षण किया
मंगलपुर में महिलाएं पपीता उगाने के लिए ऑटोमेटेड ड्रिप इर्रिगेशन सिस्टम से उपयुक्त मात्रा में ही पानी और घुलनशील खाद पपीता की जड़ों तक पहुंच रहा है। पथरीली जमीन में ड्रिप इरीगेशन तकनीक द्वारा ही खेती सम्भव है। मुख्यमंत्री को इरिगेशन सिस्टम ऑपरेटर मनीष कश्यप ने बताया कि यह पूरा सिस्टम कंप्यूटरिकृत है, जिसे इंटरनेट द्वारा कहीं से भी ऑपरेट किया जा सकता है।
वेदर स्टेशन और मोबाइल एप्प का भी कर रहीं उपयोग-
महिलाओं की बाड़ी में एक अत्त्याधुनिक तकनीक का वेदर स्टेशन लगा है। जिसके द्वारा उपयुक्त तापमान, वाष्पीकरण दर, मिट्टी की नमी, हवा में नमी की मात्रा, हवा की गति, हवा की दिशा का मापन किया जाता है। इस जानकारी का उपयोग महिलाएं अपने मोबाइल में एप्प से सिंचाई के लिए कर रही हैं। इस तकनीक के इस्तेमाल से उत्पादकता बढ़ी है।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर की घोषणायें...
1. नानगुर को शीघ्र नवीन तहसील बनाया जायेगा।
हाई स्कूल-नेतानार, पनारापारा, भैरमगंज, बाण्डापारा, पोडागुड, धनपूंजी, तुरेनार की हाई स्कूलों को हायर सेकेण्डरी शाला बनाया जायेगा।
2. नगरनार में नवीन शासकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी।
3. जगदलपुर शहर में एक अतिरिक्त स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की जायेगी।
4. नेशनल हाईवे से लाल बाग तक सड़क निर्माण करवाया जायेगा।
5. चंद्रशेखर आजाद वार्ड में भूतहा तालाब का सौदर्यीकरण करवाया जायेगा।
6. महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या कमांक 01 जगदलपुर के लिये नया भवन बनवाया जायेगा।
7. नानगुर में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।
8. स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा
9. नानगुर को उप-तहसील से पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा।
10.नेतानार में गुंडाधूर की जन्मभूमि है, वहां हाईस्कूल से हायर सेकेंडरी करने की घोषणा।
11. नानगुर में महाविद्यालय खोलने की घोषणा।
12. नानगुर में आज से 108 एम्बुलेंस की घोषणा।
13. नानगुर में पुलिस थाना खोलने की घोषणा।
जब मुख्यमंत्री ने कहा-बिकने नहीं देंगे नगरनार स्टील प्लांट
नानगुर भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट को बेचने नही देंगे, हमने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार चला लेगी, निजी हाथों में नहीं बिकने देंगे।चाहे केंद्र सरकार चलाए या छत्तीसगढ़ सरकार चलाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट को हमारी बेटियों को नौकरी देनी होगी, नगरनार में मैं आप लोगों के लिए धरना दिया हूं और पदयात्रा भी किया हूं।
नगरनार में कॉलेज की मांग पर मुख्यमंत्री बोले- स्टील प्लांट प्रबंधन से ही कॉलेज खुलवाएंगे। हमारे लोगों की जमीन ली है तो कॉलेज भी खोलना होगा।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
झीरम घाटी के शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
शहीदों के परिजनों से मिले, उनके हिम्मत और हौसले की तारीफ की
बस्तर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के लालबाग मैदान में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण किया और झीरम घाटी के शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हांेने यहां शहीदों की याद में लगभग 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया और मेमोरियल का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि झीरम घाटी की हृदयविदारक घटना के शहीदों को मैं नमन करता हूं। शहीदों को नमन करते हुए झीरम घाटी शहीद स्मारक को लोकार्पित कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पहली पंक्ति के जननायक परिवर्तन के लिए निकले थे। प्रदेश के किसानों, युवाओं, बच्चों और महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाना उनका लक्ष्य था। आज वे हमारे बीच नही हैं, लेकिन उनका मार्गदर्शन सदैव बना हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में हर किसी के साथ न्याय हो रहा है। आज हमारे नेता होते तो बहुत खुश होते। वो जहां भी होंगे आज हम सभी को आशीष दे रहे होंगे। शहीद परिवारों के सुख दुख में हम उनके साथ हैं। हम सभी शहीदों के परिवारों के साथ परिवार की तरह जुड़े हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल आज सुबह चित्रकोट से हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे जगदलपुर के लालबाग मैदान पहंुचे और हेलीपैड से चलकर झीरम घाटी शहीद मेमोरियल में झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मेमोरियल का लोकार्पण किया। जगदलपुर के लालबाग मैदान में झीरम घाटी में 32 शहीदों की याद में मेमोरियल स्थापित किया गया है। लोकतंत्र पर सबसे बड़े हमले में शहीदों की याद में आम जनता को समर्पित है झीरम घाटी शहीद मेमोरियल।
गौरतलब है कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री नंदकुमार पटेल, श्री विद्याचरण शुक्ल, श्री महेन्द्र कर्मा, श्री उदय मुदलियार, श्री योगेन्द्र शर्मा सहित 32 लोग शहीद हुए थे। इनमें बहुत से कार्यकर्ता, जवान और आमलोगों ने शहादत दी थी। राज्य में शहीदों के बलिदान की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए 25 मई को झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस मनाया जा रहा है।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
लोहंडीगुड़ा के प्रभावित भू-अधिग्रहण किसानों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
रायपुर : हमने एक इंच जमीन नहीं छोड़ी थी और मालिकाना हक न होने से न लोन मिलता था, न ही धान बेच पाते थे। आपने हमारे गांवों को उजड़ते-उजड़ते बचाया है। आपके नेतृत्व में सरकार बनी और हमें जमीन का हक वापस मिला और कर्जा भी माफ हो गया। अब हम धान बेच पा रहे है और लोन भी मिल रहा है।
लोहंडीगुड़ा के निजी उद्योग से प्रभावित किसानों ने बडांजी में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए ये बात कही। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में 2018 में सरकार बनी, तो सबसे पहले व प्रमुख निर्णयों में लोहंडीगुड़ा के प्रभावित किसानों को जमीन लौटाया जाना शामिल था। जमीन लौटने की खुशी बयां करते किसान आज बडांजी के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने पहुंचे थे।
किसानों ने भावुक होकर बताया कि किसान जमीन नहीं देना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। कई किसानों को जेल जाना पड़ा। बडांजी के किसान हेम भारद्वाज, छिंदगांव के किसान उमेश कश्यप ने मुख्यमंत्री से कहा कि 2018 में आपकी सरकार के गठन के साथ ही जमीन वापस मिलने की घोषणा हुई और फरवरी 2019 में राहुल गांधी जब धुरागांव आये तब उनके हाथों जमीन का पट्टा वापस मिला था।
ऐसे ही एक अन्य कृषक उत्तरा पाणिग्रही ने बताया कि उनका एक लाख का ऋण माफ हुआ है और प्रभावित लगभग एक एकड़ जमीन का पट्टा भी वापस मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सम्मान में उनके नाम का ब्रेसलेट भी पहना है। धुरागांव के किसान जयसिंह बघेल ने बताया कि अपने हक की जमीन के लिए लड़ाई लड़ी और इसके लिए मुझे जेल भी जाना पड़ा था। मुझे जमीन वापस मिली, इसके लिए भी धन्यवाद।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बडांजी में भेंट-मुलाकात की शुरुआत ही यह कहते हुए की कि 5 साल पूर्व इसी बरगद की छांव के नीचे मैंने कहा था कि सरकार बनते ही किसानों की जमीन वापस की जाएगी और सरकार बनने के तुरंत बाद हमने किसानों की जमीन वापस कर दी। यह ऐतिहासिक घटना है कि किसी सरकार ने अधिग्रहित हुई भूमि वापस लौटाई हो।
उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के 10 गांवों के 1707 खातेदार किसानों को उनकी लगभग 1784 हेक्टेयर निजी भूमि वापस लौटायी गई है, जिसके अंतर्गत लोहंडीगुड़ा तहसील के ग्राम छिंदगांव, कुम्हली, धुरागांव, बेलियापाल, बडांजी, दाबपाल, बड़ेपरोदा, बेलर और सिरिसगुड़ा में तथा तहसील तोकापाल के अंतर्गत ग्राम टाकरागुड़ा के किसान शामिल हैं। उक्त गांवों के किसानों की भूमि एक निजी इस्पात संयंत्र के लिए फरवरी 2008 और दिसम्बर 2008 में अधिग्रहित की गई थी, लेकिन संबंधित कंपनी द्वारा वहां उद्योग की स्थापना नहीं की गई।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित
‘भेंट-मुलाकात ने नए अनुभव दिए हैं, लोगों ने अपनी भावनाएं साझा की हैं’
दंतेवाड़ा : लोगों से भेंट-मुलाकात के लिए बस्तर संभाग के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे दंतेवाड़ा में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि जब से होश संभाला हूं दंतेवाड़ा की यात्रा कर रहा हूं। महेंद्र कर्मा जी से मित्रता ने मेरे यहां के दौरे बढ़ाएं हैं। उन्होंने कहा कि मैं दंतेवाड़ा आने का कोई अवसर चुकता नही हूं। मुझे ख़ुशी है कि दंतेवाड़ा में परिवर्तन दिख रहा है। अब दंतेवाड़ा में लोग आ-जा रहे हैं। आवागमन की सुविधा बढ़ गई है। श्री बघेल ने कहा कि बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है। यहां पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ी है। एक समय यहां गोलियों और धमाकों की चर्चा आम थी, लेकिन अब दंतेवाड़ा डेनेक्स और दूसरी चीज़ों के लिए जाना जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्रकार-वार्ता में कहा कि भेंट-मुलाकात ने नए अनुभव दिए हैं। इस दौरान लोगों ने अपनी भावनाएं साझा की हैं। लोगों की सोच की उड़ान तेज़ हुई है। हमारी सरकार व्यक्ति के विकास पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य और भाईचारे की जगह है। यहां का दंतेश्वरी मंदिर, दशहरा और मुर्गा लड़ाई प्रसिद्ध है। अब लोग ख़ून-ख़राबे से ऊब गए हैं और शांति की ओर लौट रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने महुआ कलेक्शन का तरीका बदला है। अब महुआ इंग्लैंड जाने लगा है, 116 रूपए में बिक रहा है। लोगों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी की व्यवस्था की गई है। आमदनी बढ़ाने के लिए समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या को सात से बढ़ाकर 65 किया गया है। वनोपजों की अच्छी कीमत मिले, इसके लिए उनका प्रसंस्करण कर रहे हैं। अमचूर और महुआ के मूल्य संवर्धन (Value Addition) से इनकी कीमत बढ़ी तो लोगों को ज्यादा कमाई हुई।
श्री बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि दंतेवाड़ा जैविक खेती वाला जिला बनने जा रहा है। डेनेक्स के कपड़ों की बिक्री के लिए कल पांचवा एमओयू हुआ है। अब ब्रिटेन और अमेरिका भी कपड़े भेजेंगे। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा में लोगों की आय बढ़ने के साथ आवागमन की सुविधा का विस्तार हुआ है, रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। इन क्षेत्रों में अभी और काम करने की जरूरत है।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बड़े किलेपाल में आयोजित भेंट मुलाकात के मौके पर मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों को संबोधित
बास्तानार में जिला सहकारी बैंक की नवीन शाखा खोलने की घोषणा
हाट बाजार में दुकानदार ने मुख्यमंत्री से कहा- कका, काकी के लिए बिंदी लेते जाइये
जहां आत्मानंद स्कूल खुले हैं वहां बनेंगे हॉस्टल, फिलहाल के लिए आदिवासी युवाओं को फाइनेंस कर बच्चों को पहुंचाने बस की दी जाएगी सुविधा
भूमि बंदोबस्त में त्रुटि और विसंगति ठीक करने कलेक्टर को दिये निर्देश, तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व शिविर लगाने कहा
चित्रकोट विधानसभा के बास्तानार ब्लाक में आयोजित हुआ भेंट मुलाकात कार्यक्रम
दंतेवाड़ा : चित्रकोट विधानसभा के बड़े किलेपाल में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जब भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे तो सबसे पहले यहां आयोजित हाट बाजार देखने आये। हाटबाजार से जैसे ही मुख्यमंत्री गुजरे। दुकानदार बसंत राय ने उन्हें आवाज लगाई - कका, काकी के लिए बिंदी लेते जाइये। मुख्यमंत्री ने कहा- दिखाओ क्या क्या रखे हो, फिर उन्होंने बिंदी खरीद ली। भेंट मुलाकात के दौरान इसका जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे आप लोगों ने आज हाट बाजार से बहुत सी चीजें खरीदी हैं। उसी तरह मैंने भी अपनी पत्नी के लिए आज बाजार से बिंदी, सिंदूर खरीदा है। स्थानीय लोगों ने उन्हें पारंपरिक पटका, कलगी और महुआ की माला पहनाई। हाट बाजार में मुख्यमंत्री ने मोबाइल मेडिकल यूनिट देखी जिससे ग्रामीणों का इलाज हो रहा है। यहां उन्होंने उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली, चिकित्सकों से यहां हो रहे इलाज के बारे में पूछा। चिकित्सकों ने बताया कि जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सांगा जान नाम से योजना चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की प्रशंसा की।यहां देखें video-
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में हास्टल की भी होगी सुविधा, फिलहाल बच्चों के आने जाने बस हेतु आदिवासी युवकों को किया जाएगा फाइनेंस- मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल तेजी से खुल रहे हैं। इनमें हास्टल का इंतजाम भी किया जाएगा। इसके निर्माण पूरा होने तक बच्चों को आने जाने की सुविधा मिल सके, इसके लिए बस आदि का इंतजाम करेंगे। बस के लिए आदिवासी युवकों को फाइनेंस किया जाएगा। इस मौके पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने मुख्यमंत्री जी को उनकी माता जी के साथ बना सुंदर स्केज भेंट किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों की इस प्यारी भेंट पर सराहा तथा बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने हायर सेकेंडरी और हाईस्कूल में के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।
कैंसर से सरकारी मदद से मिली निजात- ललिता वट्टी ने मुख्यमंत्री को बताया कि शासन की योजनाओं से बीमारी में लंबे चौड़े खर्च की परेशानी दूर हुई है। ललिता की भाभी कैंसर से पीड़ित थी। मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य सहायता योजना से डेढ़ लाख रूपए मिले जिससे इलाज संभव हो पाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है। लोगों को सहज स्वास्थ्य सुविधा मिल पाए और बीमारियों पर नियंत्रण हो सके, इस दिशा में ठोस कार्य किया गया है।
गोधन न्याय योजना से समूह को हुई 2 लाख रूपए की कमाई, सदस्यों ने खरीदे गहने- गोधन न्याय योजना का लाभ लेने वैजंती ने समूह बनाया। वैजंती ने मुख्यमंत्री को बताया कि हम लोग10 सदस्य हैं। सबने कड़ी मेहनत की और इससे हमारे सपने पूरे हुए। हम सबने गहने खरीदे हैं। गोधन न्याय योजना हमारे खुशियों की कुंजी साबित हुई है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को शाबासी देते हुए कहा कि शासन की योजनाएं खासतौर पर ग्रामीण विकास को केंद्रित कर बनाई गई हैं जिससे आप सभी को लाभ हो रहा है।
वनधन योजना से हो रही आय- बड़े किलेपाल की अंजना बघेल ने बताया कि वन समितियों के माध्यम से सभी को रोजगार मिल रहा है। वनधन योजना के माध्यम से लघु वनोपजों का संग्रहण कर उनका समूह दो लाख 50 हजार रुपए की आय अर्जित कर चुका है।
सल्फी का पौधा रोपा- बस्तर में सल्फी सबसे खास पेड़ होता है और लोग सल्फी के पेड़ को धन की तरह मानते हैं। पुराने समय में सल्फी के पेड़ से किसी घर की संपन्नता आंकी जाती थी। मुख्यमंत्री ने आज सल्फी का पौधा भी रोपा।
तहसील कार्यालय बास्तानार का किया निरीक्षण, लोगों की सुविधा के लिए राजस्व शिविर लगाने दिये निर्देश- मुख्यमंत्री ने इस मौके पर तहसील कार्यालय बास्तानार का निरीक्षण भी किया। वहां उन्होंने सभी रजिस्टर देखे। दर्ज प्रकरणों की जानकारी ली और कहा कि सभी प्रकरण समयसीमा में निराकृत होने चाहिएं। यहां उन्होंने बंदोबस्त दुरुस्तीकरण, गोश्वारा, आनलाइन पोर्टल का अवलोकन किया। सीमांकन, नामांतरण आदि के लिए शिविर लगाने निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणाएं- बास्तानार ब्लाक में राजस्व बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए। परलमेटा से बांडापारा किलेपाल तक डामर सड़क, हायर सेकेंडरी स्कूल बड़े किलेपाल के लिए नए भवन, ग्राम अल्वा डोंगरापारा में स्टाप डैम, कोंदलूर से दरभा मुख्यालय तक 6 किमी डामर सड़क, बास्तानार में जिला सहकारी बैंक की नवीन शाखा खोलने की घोषणा की।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कुम्हाररास में ग्लेजिंग यूनिट के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा-
दंतेवाड़ा : ग्लेजिंग यूनिट के माध्यम से आर्थिक आय बढ़ाने और अपने हुनर को निखारकर बाजार तक पहुंचने की दिशा में दंतेवाड़ा जिले के कुम्हारों को बड़ी मदद मिलेगी। यह बात कुम्हाररास में ग्लेजिंग यूनिट के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कही। उन्होंने पूरे परिसर का अवलोकन किया। यहां ग्लेजिंग यूनिट के लिए स्थापित की गई मशीनों को देखा और यहां कुम्हारों द्वारा उत्पादित किये गये उत्पादों का डिस्प्ले भी देखा।कुम्हारों ने उन्हें अपने हाथों से बनी गजराज की प्रतिमा भी भेंट की। चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोककला में बड़ी संभावनाएं हैं और इनके पूर्ण दोहन के लिए माटीकला बोर्ड के माध्यम से ग्लेजिंग यूनिटों को प्रोत्साहित करने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। ग्लेजिंग यूनिट में लगी आधुनिक मशीनों की मदद से कुम्हार कम समय में मिट्टी की सुंदर सामग्री तैयार कर पाएंगे।
एक स्थान में ऐसा डिस्प्ले यूनिट होने से उन्हें बाजार तक पहुंचने में भी बड़ी मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालम चक्रधारी ने उन्हें विस्तार से कुम्हाररास ग्लेजिंग यूनिट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां बाल मिल, ब्लेंजर, एजिटेटर, फिल्टर प्रेस आदि मशीनें रखी गई हैं जिनके माध्यम से माटीकला का कार्य सहज हो जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण का बहुत महत्व है इससे कला को निखारने में मदद मिलती है और इससे व्यावसायिक संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। दंतेवाड़ा में ग्लेजिंग यूनिट आरंभ हो जाने से अब माटीकला को बड़ा विस्तार मिल पाएगा।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
आत्मविश्वास से भरी स्वामी आत्मानंद स्कूल की बच्ची ने मुख्यमंत्री से पूछा, क्या मैं भी मुख्यमंत्री बन सकती हूँ, मुख्यमंत्री ने कहा, क्यों नहीं, पहले खूब पढ़ो और जनता की सेवा करो
बारसूर के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से लोगों ने किया सीधा संवाद
चापड़ा का आनंद लिया, बत्तीसा मंदिर के दर्शन किये, तहसील आफिस में देखा, लोगों को किस तरह मिल रही राजस्व सुविधा
कौरगांव में 30 बिस्तर अस्पताल के निर्माण की बड़ी घोषणा, इंद्रावती पार के गांवों को मिलेगी विशेष राहत, बड़े तुमनार होगा उपतहसील
दंतेवाड़ा : आत्मविश्वास से लबरेज बच्चे, खेती में तरक्की से उत्साहित ग्रामीण और जनजातीय विकास के कार्यों की प्रगति से खुश प्रसन्न ग्रामीणों से बारसूर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सीधा संवाद किया। बारसूर जैसे सुदूर क्षेत्र में भी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की वजह से बच्चे फर्राटेदार इंग्लिश बोल पा रहे हैं और सपने देख रहे हैं। मुख्यमंत्री से आज स्वामी आत्मानंद स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा तृप्ति नेताम ने कहा कि आप आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के माध्यम से हमारे लिए शिक्षा की सौगात लाये हैं। आप अच्छे नेता हैं,किसानों के बारे में फैसला करने वाले। मुझे भी मुख्यमंत्री बनना है। मुख्यमंत्री ने कहा, क्यों नहीं। पहले खूब पढ़ो और जनता की सेवा करो। इसी तरह आत्मसमर्पित नक्सली अनिल कुंजाम ने बताया कि मैंने जो स्कूल तोड़ा था, वो स्कूल बनाने में सहयोग किया है।
चापड़ा का स्वाद चखा- मुख्यमंत्री ने आज भोजन श्री रामलाल नेगी के घर किया। यहां उन्होंने बस्तर की परंपरागत चापड़ा चटनी का स्वाद चखा। चापड़ा आम के पत्तों पर पलने वाले चींटियों का व्यंजन होता है जो हाट बाजार का सबसे लोकप्रिय व्यंजन है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने छिंद की चटनी का स्वाद भी लिया।
तहसील कार्यालय का निरीक्षण- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर तहसील कार्यालय का निरीक्षण भी किया। इसका शुभारंभ 31 मार्च को उन्होंने वर्चु्अल किया था। तहसील बनने से 31 गांवों के रहवासियों को सुविधा हुई है। इसके साथ ही इंद्रावती पार के चार गांवों को भी लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने यहां वनाधिकार पत्र का वितरण भी किया। उन्होंने तहसील कार्यालय में पौधा भी रोपा।
बत्तीसा मंदिर के दर्शन- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बत्तीसा मंदिर के दर्शन भी किये। बत्तीसा मंदिर तेरहवीं शताब्दी का मंदिर है और अपने विशेष स्थापत्य के लिए जाना जाता है। पुजारियों ने इस मंदिर की विशेषता बताई।
कौरगांव में तीस बिस्तर अस्पताल- इंद्रावती पार ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने 30 बिस्तर अस्पताल की घोषणा कौरगांव में की। बड़े तुमनार को उप तहसील बनाने की घोषणा की। कुण्डेनार में एनीकट एवं रिटेनिंग वाल तथा दुगेली में एनीकट के निर्माण के साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूल दंतेवाड़ा के नवीन भवन निर्माण की घोषणा भी उन्होंने की। दंतेवाड़ा शहर में महिला थाना तथा दंतेवाड़ा हाई स्कूल मैदान के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण की घोषणा के साथ ही चेरपाल में हाटबाजार की घोषणा भी उन्होंने की। बारसूर के पर्यटन स्थल बूढ़ा तालाब का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कटेकल्याण को बिजली की समस्या से मिलेगी मुक्ति, सब स्टेशन की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
डेनेक्स के यूनिट का किया शुभारंभ, छिंदनार के यूनिट का किया एमओयू
महुआ इंग्लैंड भेजने वाली महिला के कार्य से प्रभावित होकर कहा, तुम्हें भी भेजेंगे इंग्लैंड
दिव्यांग की समस्या सुन तुरंत 50 हजार रुपए देने का लिया निर्णय
कटेकल्याण में माँ दंतेश्वरी के किये दर्शन, 143 देवगुड़ियों का किया लोकार्पण
दंतेवाड़ा : कटेकल्याण में भेंट मुलाकात के कार्यक्रम के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को यहां के ग्रामीणों ने अपने नवाचारों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री इससे बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं वनांचल में रहने वाले लोगों के प्रभावी विकास के लिए बनाई गई है। इसका असर दिख रहा है। जिस तरह से कटेकल्याण में आजीविकामूलक गतिविधि चल रही है उससे इस क्षेत्र के तेजी से आर्थिक विकास को लेकर हम सब आश्वस्त हैं। मुख्यमंत्री ने आज अपने दौरे में डेनेक्स के नये यूनिट का शुभारंभ किया। इस मौके पर डेनेक्स के पांचवे यूनिट छिंदनार का एमओयू भी हुआ। यह एमओयू डेनेक्स एफपीओ और एक्सपोर्ट हाउस तिरुपुर के बीच हुआ। मुख्यमंत्री से इस मौके पर डेनेक्स की महिलाओं ने आटोग्राफ भी लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सांसद श्री दीपक बैज को एक शर्ट भी भेंट की। साथ ही उन्होंने ढेंकी चावल भी देखा। उन्होंने परंपरागत तरीकों के उपयोग को बढ़ावा देने की कोशिशों पर प्रसन्नता व्यक्त की। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक भी लोगों से लिया। उन्होंने पूछा कि राशन समय पर मिल रहा है या नहीं। सभी ग्रामीणों ने कहा कि हाँ यह समय पर मिल रहा है। शेष सभी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों ने दी।
माँ दंतेश्वरी का दर्शन कर 67 देवगुड़ियों का किया लोकार्पण- मुख्यमंत्री ने कटेकल्याण में विराजित मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना भी की तथा यहां 143 देवगुड़ियों का लोकापर्ण किया। इस मौके पर उपस्थित गायता, पुजारी, मांझी ने 7 हजार रुपए मानदेय दिये जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि बस्तर में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री लगातार देवगुड़ियों का लोकार्पण कर रहे हैं।
इंग्लैंड में बेच रहीं महुआ, अब इंग्लैंड घूमने जाएंगी- पार्वती ने मुख्यमंत्री से कहा कि वनोपजों के उचित मूल्य दिलाने की आपकी योजना से हम सबको बड़ा लाभ मिला है। दंतेवाड़ा जिले में समूहों ने चालीस हजार क्विंटल महुआ बेचा है और इसका अच्छा रेट मिला है। उन्होंने बताया कि उनका महुआ इंग्लैंड भी जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या बात है। बहुत अच्छा काम हुआ है। तुम्हें भी घूमने इंग्लैंड भेजेंगे।
आईआईटी में चयनित श्यामली ने जताया फ्री कोचिंग के लिए आभार- श्यामली ने मुख्यमंत्री से कहा कि शासन की योजना से मुझे फ्री कोचिंग मिली। मेरा चयन आईआईटी में हुआ है। मेहनत करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को शासन जिस तरह से मदद दे रहा है उससे हम सबको अपनी मंजिल मिल रही है। मुख्यमंत्री ने श्यामली को बधाई दी। इसी प्रकार एक दिव्यांग ने कहा कि मुझे आगे बढ़ना है लेकिन धन की कमी आड़े आ रही है। मुख्यमंत्री ने उन्हें उद्यम के लिए पचास हजार रुपए देने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री की घोषणाएं- मुख्यमंत्री ने कटेकल्याण में बिजली सबस्टेशन की बड़ी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कटेकल्याण में मिनी स्टेडियम, आश्रित गांव मोखपाल में मंगल भवन, लखारास में एनीकट और कुआकोंडा में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास खोलने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने कटेकल्याण में दंतेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महिलाओं ने अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर माँग लिया आटोग्राफ, मुख्यमंत्री ने डेनेक्स की एक आकर्षक शर्ट सांसद को दी गिफ्ट
ढेंकी चावल के बारे में ली जानकारी
रायपुर : अपने टैक्सटाइल यूनिट की वजह से देश भर में चर्चित दंतेवाड़ा के नवाचार डेनेक्स की नई यूनिट का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कटेकल्याण में किया। यहां 100 महिलाएं गारमेंट्स बनाएंगी। इसी के साथ डेनेक्स के पांचवे यूनिट छिंदनार का एमओयू हुआ। यह एमओयू डेनेक्स एफपीओ और एक्सपोर्ट हाउस तिरपुर के बीच हुआ जो तमिलनाडू के कोयंबटूर में होल सेल की देश की सबसे बड़ी यूनिट में से एक है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि दंतेवाड़ा में आप लोगों का नवाचार देश भर में विख्यात है और अब कटेकल्याण यूनिट के माध्यम से भी इसका कार्य आगे बढ़ेगा। इस मौके पर अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर उनसे आटोग्राफ भी महिलाओं ने चाहा, मुख्यमंत्री ने जैसे ही आटोग्राफ दिये, यूनिट की महिलाओं में खुशी छा गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज को डेनेक्स की बनी शर्ट भी गिफ्ट की।
उल्लेखनीय है कि डेनेक्स के माध्यम से दंतेवाड़ा वस्त्र व्यवसाय के एक नये केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है। यहां के कपड़ों की गुणवत्ता की वजह से देश भर में इनकी माँग बढ़ी है और देश भर की व्यापारिक संस्थाएं इनसे एप्रोच कर रही हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि अब तक डेनेक्स के चार यूनिट हारम, बारसूर, कारली, कटेकल्याण में आरंभ हो चुके हैं और पांचवे यूनिट छिंदनार के लिए एमओयू हुआ है। डेनेक्स की यूनिटों के तेजी से प्रसारित होने की वजह से न केवल महिलाओं को रोजगार मिला है अपितु देश भर में संस्थान के कपड़ों की डिमांड होने से अपने कौशल संवर्धन का कार्य भी हो रहा है। उल्लेखनीय यह भी है डेनेक्स की महिलाओं ने ग्यारह किमी लंबी चुनरी का निर्माण भी किया है। जिसे मुख्यमंत्री दंतेश्वरी माई जी को अर्पित करेंगे।
ढेंकी चावल की ली जानकारी, परंपरागत साधनों को बढ़ावा देने पर जताई खुशी- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ढेंकी चावल भी देखा। जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पुराने समय में परंपरागत रूप से ढेंकी से ही चावल निकाला जाता था जिससे चावल के पौष्टिक गुण बचे रहते थे। मुख्यमंत्री ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि जैविक खेती के जो प्रयोग प्रदेश भर में हो रहे हैं उनमें दंतेवाड़ा जैसी जगहों के लिए और भी अच्छे अवसर हैं क्योंकि यहां की जमीन पहले ही वन भूमि होने की वजह से काफी ऊर्वर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दंतेवाड़ा में जो नवाचार हो रहे हैं वे इस क्षेत्र के प्राकृतिक परिवेश के अनुकूल हैं।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राज्यव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना. मुख्यमंत्री आज दंतेवाड़ा विधानसभा का दौरा करेंगे. श्री बघेल आज दंतेवाड़ा विधानसभा के कटे कल्याण और बारसूर में स्थानीय ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करेंगे
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जैव विविधता के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने उठाए अनेक कदम
हसदेव नदी के तट पर ‘गोंडवाना मेरिन फॉसिल्स पार्क‘ का काम अगले माह से होगा शुरू
जैव विविधता संरक्षण हेतु नए बजट मद का सृजन
वनोपज के विक्रय मूल्य की 02 प्रतिशत राशि दी जाएगी स्थानीय जैव विविधता समितियों को
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर मुख्यमंत्री ने ‘परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण‘ कार्यक्रम को सम्बोधित किया
जैव विविधता संरक्षण हेतु विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार घोषित किए
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जैव विविधता छत्तीसगढ़ का गौरव है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण‘ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जैव विविधता के संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कदम उठाये गए हैं। छत्तीसगढ़ में मनेंद्रगढ़ के निकट हसदेव नदी के तट पर समुद्री फॉसिल्स पाए गए हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के इस स्थान के संरक्षण के लिए अगले महीने से यहां गोंडवाना मेरिन फॉसिल्स पार्क का काम भी शुरु हो जाएगा।
श्री बघेल ने कहा कि राज्य की जैव विविधता प्रबंधन समितियों को आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2020-21 से जैव विविधता संरक्षण हेतु नए बजट मद का सृजन किया गया है। इससे इन समितियों को हर वर्ष राशि उपलब्ध होगी। इसी तरह राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि किसी भी वनोपज के विक्रय मूल्य की 02 प्रतिशत राशि स्थानीय जैव विविधता समिति को दी जाए। केवल तेंदूपत्ता के विक्रय से प्रतिवर्ष लगभग 1000 करोड़ रुपए प्राप्त होते हैं। इस तरह जैव विविधता प्रबंधन समितियों को हर साल केवल तेंदूपत्ता से लगभग 20 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री निवास में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रुद्र कुमार, विधायक श्री शैलेष पांडेय और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम प्रदेश के विभिन्न जिलों के वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञ भी शामिल हुए।
श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जैव विविधता बोर्ड का गठन वर्ष 2006 में कर लिया गया था, लेकिन इसके काम को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2020 में इसका पुनर्गठन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जन जैव विविधता पंजी तैयार करने के काम में भी अच्छी प्रगति हुई है। गिधवा परसदा क्षेत्र में पक्षी जागरुकता एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जा रही है। जैव विविधता संरक्षण के कामों को गति देने के उद्देश्य से राज्य शासन ने दिसंबर 2021 में राज्य वेटलैंड अथॉरिटी को पुनर्गठित किया गया है। इसी तरह प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के 07 वैटलैंड की सर्वे रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। राज्य के वनक्षेत्रों के कई जिलों में प्रागैतिहासिक काल के भित्त-चित्र मिले हैं, इन्हें भी संरक्षित करने की योजना तैयार की जा रही है।
वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण और संवर्धन पर्यावरण संतुलन के लिए भी बहुत आवश्यक है। इसके असंतुलन से बाढ़, सूखा, तूफान जैसी आपदाओं का खतरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि गिधवा-परसदा में चिड़ियों के संरक्षण के लिए पार्क विकसित किया जा रहा है। यहां देश-विदेश के 150 प्रकार के पक्षी आते हैं। श्री अकबर ने कहा कि राज्य के स्थानीय निकायों में 12 हजार 04 जैव विविधता प्रबंधन समितियों का गठन किया जा चुका है। ग्राम पंचायतों में लगभग 4246 जन जैव विविधता पंजी तैयार हो चुकी है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि जैव विविधता के संरक्षण और संवर्धन के कार्याें को गति मिलने से रोजगार के अवसर बढे़ंगे, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों में जागरूकता आएगी। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जैव विविधता को संरक्षण करने के लिए लोगों में जागरूकता लाने आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान जैव विविधता, पालतू पशुओं के संरक्षण, जैव सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं, व्यक्तियों एवं जैव प्रबंधन समितियों के लिए पुरस्कार घोषित किए। कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े वनमंडलाधिकारियों द्वारा सम्बन्धितों को पुरस्कृत किया। ये पुरस्कार वन्य प्राणियों के संरक्षण एवं पालतू प्रजातियों के संरक्षण, जैव संसाधनों का पोषणीय उपयोग, सभ्यता संस्कृति एवं धरोहर से जैव विविधता संरक्षण तथा श्रेष्ठ जैव विविधता प्रबंधन समिति की श्रेणियों में दिए गए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वन विभाग द्वारा मनेंद्रगढ़ फॉसिल पार्क, रॉक आर्ट पर आधारित- प्रथम अभिव्यक्ति एवं प्रस्तावित पक्षी जागरुकता संबंधी तैयार किए गए लघु वृत्त चित्रों का लोकार्पण तथा जैव विविधता से संबंधित 06 किताबों का विमोचन किया।
कार्यक्रम में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के सचिव श्री अरूण कुमार पाण्डेय ने बोर्ड के कार्याें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी संरक्षण) श्री पी. व्ही. नरसिम्हा राव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव श्री प्रेम कुमार भी उपस्थित थे। बीरबल साहनी पुरा विज्ञान संस्थान लखनऊ के विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कुमार पिल्लई और शैल चित्र विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी दुबे पाठक भी कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़ी।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत किया राशि का अंतरण
राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसान और कृषि मजदूर हुए लाभान्वित
रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और गौठानों से जुड़ी समूह की महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि का सीधे उनके बैंक खातों में अंतरण किया। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर से लेकर सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ आयोजित हुआ।
छत्तीसगढ़ सरकार की सबके लिए न्याय की मंशा के अनुरूप राज्य में संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण के इस कार्यक्रम में सभी जिलों से मंत्रिगण, संसदीय सचिव, विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि, किसान, मजदूर, समूह की महिलाएं और ग्रामीण जन ऑनलाइन शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2021-22 की पहली किस्त के रूप में किसानों को 1720 करोड़ 11 लाख रुपए, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमि मजदूर न्याय योजना के तहत 71 करोड़ 8 लाख रुपये तथा गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, गौठान समितियों और महिला समूहों को 13 करोड़ 31 लाख रुपए ऑनलाइन अंतरित किया।
यहां यह उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बीते 2 सालों में राज्य के किसानों को 11 हजार 180 करोड़ 10 रुपए का भुगतान किया जा चुका है। आज 1720 करोड़ 11 लाख रुपए के भुगतान के बाद यह राशि 12 हजार 900 करोड़ 21 लाख रुपए हो गई है। राज्य के गन्ना उत्पादक कृषकों को अब तक प्रदाय की गई 122 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि को शामिल करने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 13 हजार 22 करोड़ 45 लाख रुपए हो गया है।
इसी तरह राज्य के ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को मदद देने के उद्देश्य से संचालित राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत 21 मई को 3 लाख 55 हजार 402 हितग्राहियों को प्रथम किस्त के रूप में 71 करोड़ 8 लाख 4 हजार की राशि जारी की गई। यहां यह उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत अब भूमिहीन परिवारों को प्रति वर्ष 7 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के तहत 13 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि का अंतरण गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला समूह के बैंक खातों में किया। इस राशि को मिलाकर कुल 250 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान पूरा हो गया है, जिसमें गोबर विक्रेताओं को 140 करोड़ 71 लाख गौठान समितियों को 63 करोड़ 92 लाख रुपए तथा महिला समूहों को दी गई लाभांश राशि 45 करोड़ 77 लाख रुपए शामिल है।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को राशि करेंगे अंतरित, राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसान और कृषि मजदूर होंगे लाभान्वित
रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 मई को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और गौठानों से जुड़ी समूह की महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि का सीधे उनके बैंक खातों में अंतरण करेंगे। राशि अंतरण के इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर से लेकर सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ आयोजित होगा।
छत्तीसगढ़ सरकार की सबके लिए न्याय की मंशा के अनुरूप राज्य में संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण के इस कार्यक्रम में सभी जिलों से मंत्रिगण, संसदीय सचिव, विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि, किसान, मजदूर, समूह की महिलाएं और ग्रामीण जन ऑनलाइन शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2021-22 की पहली किस्त के रूप में किसानों को 1720 करोड़ 11 लाख रुपए, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमि मजदूर न्याय योजना के तहत 71 करोड़ 8 लाख रुपये तथा गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, गौठान समितियों और महिला समूहों को 13 करोड़ 31 लाख रुपए ऑनलाइन अंतरित करेंगे।
यहां यह उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बीते 2 सालों में राज्य के किसानों को 11 हजार 180 करोड़ 10 रुपए का भुगतान किया जा चुका है। 21 मई को 1720 करोड़ 11लाख रुपए के भुगतान के बाद यह राशि 12 हजार 900 करोड़ 21 लाख रुपए हो जाएगी। राज्य के गन्ना उत्पादक कृषकों को अब तक प्रदाय की गई 122 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि को शामिल करने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 13 हजार 22 करोड़ 45 लाख रुपए हो जाएगा।
इसी तरह राज्य के ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को मदद देने के उद्देश्य से संचालित राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत 21 मई को 3 लाख 55 हजार 402 हितग्राहियों को प्रथम किस्त के रूप में 71 करोड़ 8 लाख 4 हजार की राशि जारी की जाएगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत अब भूमिहीन परिवारों को प्रति वर्ष 7 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री 21 मई को गोधन न्याय योजना के तहत 13 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि का अंतरण गोबर विक्रेताओं,गौठान समितियों और महिला समूह के बैंक खातों में करेंगे। इस राशि को मिलाकर कुल 250 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान पूरा हो जाएगा, जिसमें गोबर विक्रेताओं को 140 करोड़ 71 लाख गौठान समितियों को 63 करोड़ 92 लाख रुपए तथा महिला समूहों को दी गई लाभांश राशि 45 करोड़ 77 लाख रुपए शामिल है।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
दूरस्थ अंचल में बच्चों के सपनों को मिल रही नई उड़ान
दिव्यांग बच्चों ने बम बम बोले, छोटी सी आशा गानों पर दी मनमोहक प्रस्तुति
मुख्यमंत्री ने ज्ञानगुड़ी परिसर में रोपा रुद्राक्ष का पौधा
बीजापुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान बीजापुर में ज्ञान गुड़ी एजुकेशन सिटी का लोकार्पण कर जिलेवासियों को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने ज्ञानगुड़ी परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री ज्ञानगुड़ी में जिला पुनर्वास केंद्र समर्थ पहुंचकर दिव्यांग बच्चों से मिले और उन्होंने परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के स्वागत में बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। समर्थ के सभी बच्चों ने बम बम बोले, छोटी सी आशा गाने पर नृत्य की प्रस्तुति दी, जिस पर मुख्यमंत्री भावविभोर हो गए। समर्थ के बच्चों ने अपने हाथों के पंजांे की छाप से सजे पुनर्वास केंद्र समर्थ की तस्वीर मुख्यमंत्री को भेंट की।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, बीजापुर विधायक श्री विक्रम मण्डावी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान एक्टिविटी कक्ष में मूक-बधिर बच्चों कार्तिक बेलसरिया और अमितेष अंगनपल्ली से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों की हारमोनियम और ढोलक की जुगलबंदी की तारीफ की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समर्थ परिसर में विशेष शिक्षा कक्ष में बच्चों के साथ बैठकर उनके शिक्षण स्तर को जांचा। कुमारी रोजा कोड़े ने उन्हें 1 से 10 तक संख्याओं को क्रम में जमाकर बताया, जिस पर मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना की। प्रशिक्षकों ने बताया कि यहाँ बच्चों को टीचिंग लर्निंग मटेरियल के माध्यम से सिखाया जाता है। मुख्यमंत्री ने फिजियोथेरेपी कक्ष में शारिरिक रूप से कमजोर बच्चों को मसल पावर विकसित करने के लिए दिए जा रहे थेरेपी की जानकारी ली। संवेदी कक्ष में दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चे मोहन कुड़ियम, ईश्वर तेलम, संतोष गुज्ज़ा, कवासी जोगा ने मुख्यमंत्री को चीजें स्पर्श कर उनकी पहचान बताई। यहां 21 प्रकार की फिजिकल डिसएबिलिटी वाले बच्चे प्रशिक्षणरत हैं । यहां दृष्टिबाधित बच्चों को हाथों व पैरों के स्पर्श से वस्तुओं एवं रंगों की पहचान और स्वाद चखकर खाद्य पदार्थों को पहचानने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। समर्थ में वर्तमान में बीजापुर जिले के सभी विकासखंड के 40 बच्चे है जिन्हें शासन के द्वारा बच्चों को मुफ्त में भोजन, रहना आदि सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। यहाँ मानसिक ,दृष्टि बाधित अन्य दिव्यांग बच्चों को समर्थ के प्रयास से शिक्षित बनाया जा रहा है।
एजुकेशन सिटी परिसर में ही छू लो आसमान संचालित है। जहाँ 9वीं से 12 वीं तक के बच्चों को नीट, जेईई मेंस, एडवांस, बोर्ड एग्जाम आदि एंट्रेंस एग्जाम के लिए निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। इस वर्ष जेईई में 3 बच्चे, नीट में 5 बच्चों का चयन हुआ। परिसर में लड़कों व लड़कियों के सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल स्थित है। परिसर में स्टेडियम बना हुआ है। यहाँ पर विभिन्न खेल जैसे फुटबाल, बॉलीबॉल, तीरंदाजी, स्विमिंग, कब्बडी, जुडो कराटे, एथलेटिक्स इत्यादि का प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहाँ 280 बच्चों की क्षमता है। वहाँ वर्तमान में 90 बच्चे प्रशिक्षणरत है। 5 बच्चों ने अंतर्राष्ट्रीय खेल व 2 बच्चे खेलो इंडिया में विजेता रहे।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मद्देड़ में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल
बीजापुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बीजापुर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में बीजापुर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बीजापुर में जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना के लिए पहल करने, मद्देड़ में स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल खोलने, कईका में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र, बीजापुर कन्या माध्यमिक शाला और माध्यमिक शाला उन्नार का उन्नयन हाई स्कूल में करने, हाई स्कूल चेरपल्ली का उन्नयन हायर सेकेंडरी स्कूल में करने, भोपालपटनम और नेमेड में मिनी स्टेडियम निर्माण, आईटीआई बीजापुर से तुमनार तक 4 किमी सड़क का उन्नयन करने की घोषणा की।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, बीजापुर विधायक श्री विक्रम मण्डावी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे।
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बीजापुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले के सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बीजापुर जिले के लिए लगभग 313 करोड़ रूपए की लागत के 467 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने इन कार्यो में से 192 करोड़ रूपए की लागत के 322 कार्यों का भूमिपूजन तथा 121 करोड़ रूपए की लागत के 145 कार्यों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, बीजापुर विधायक श्री विक्रम मण्डावी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे।
- द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आम जनता से मिले फीडबैक पर मुख्यमंत्री ने कहा
आवापल्ली के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं
आवापल्ली, पामेड़ और बासागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन
पालागुड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, संकन पल्ली में उप स्वास्थ्य केन्द्र खुलेगा
सीतापुर, चटलापल्ली, पाकेला, धर्मावरम, तर्रेम सहित 14 गांवों में पहुंचेगी बिजली
आवापल्ली में नया रेस्ट हाउस और मिनी स्टेडियम की घोषणा
हाईस्कूल मुरकीनार का हायर सेकेंडरी स्कूल में और माध्यमिक शाला मोदकपालका हाईस्कूल में होगा उन्नयन
पामेड़, मोदकपाल में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होगाद न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
माध्यमिक शाला मुरदंडा हेतु स्वयं के भवन निर्माण की स्वीकृति
बीजापुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आवापल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां इमली के पेड़ की छांव में ताड़ के पत्तों से बने और आम की पत्तियों के तोरण से सजे पंडाल में आम जनता से सीधे रूबरू होकर राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति और लोगों को योजनाओं से मिल रहे फायदों के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में आम जनता से मिले फीडबैक पर कहा कि मुझे खुशी है कि आज बस्तर, सुकमा, बीजापुर बदल रहा है। शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन आ रहा है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान आम जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग पर क्षेत्र के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने आवापल्ली, पामेड़ और बासागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उन्नयन, पालागुड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा संकन पल्ली में उप स्वास्थ्य केन्द्र की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सीतापुर, चटलापल्ली, पेगड़ापल्ली, हीरापुर (बुच्चीपारा) पुसगुड़ी, पाकेला, धर्मावरम, चिड़पल्ली, गुंजेपरती, पुजारीकांकेर, मलमपेटां, छुटवाही, कोडांपल्ली एवं तर्रेम आदि कुल 14 गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने आवापल्ली में नया रेस्ट हाउस निर्माण, आवापल्ली हाईस्कूल से आवापल्ली गांधी चौक तक नाली निर्माण, हाईस्कूल मुरकीनार का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन, माध्यमिक शाला मोदकपाल के हाईस्कूल में उन्नयन, पामेड़, मोदकपाल में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू करने, माध्यमिक शाला मुरदंडा हेतु स्वयं के भवन निर्माण और आवापल्ली में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की हर घोषणा का ताली बाजाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, बीजापुर विधायक श्री विक्रम मंडावी और मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2021-22 की पहली किश्त का भुगतान पूर्व प्रधानमंत्री भारत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 21 मई को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जहां खरीफ फसलों के उत्पादक किसानों को इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। तेन्दूपत्ता का भी प्रति मानक बोरा 4000 रूपए मिल रहा है। धान और तेन्दूपत्ता का इतना मूल्य किसी राज्य में नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब कोदो-कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर भी खरीदी कर रही है। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि किसानों, वनवासियों, आदिवासियों और ग्रामीणों की आय बढ़े और उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान आवापल्ली की गायत्री स्व सहायता समूह की श्रीमती रश्मि पोट्टम से गौठान समिति के कामकाज के बारे में पूछा। श्रीमती पोटट्म ने बताया कि उनके समूह 12 सदस्य द्वारा लगभग 441 क्विन्टल वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार किया। इसमें से 12 हजार किलो गोबर बेचकर 24 हज़ार रुपए की आमदनी हुई है, जिसे वे अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए जमा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि समूह के सदस्यों को वर्मी कंपोस्ट की बिक्री से लगभग 1 लाख 40 हज़ार की आमदनी हुई । लाभ की राशि समहू के सदस्यों में 10 हज़ार प्रति व्यक्ति के मान से बांट दिया गया। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वर्मी कम्पोस्ट बनाने के साथ गौठान में तेल पिराई की मशीन लगाएं टोरा, नीम ,चरोटा का तेल निकालें। उन्होंने कहा कि अब सरकार गोबर के साथ गौ मूत्र की भी खरीदी करेगी, उससे भी पैसा मिलेगा। जिससे लोग मवेशियों को घर में बांधकर रखेंगे और खुली फसल चराई से मुक्ति मिलेगी। गौमूत्र का उपयोग दवाई एवं बीजामृत जैसे औषधियों के निर्माण में किया जाएगा। इस पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
भेंट मुलाकात अभियान में भोपालपट्टनम से आये किसान श्री अफजल खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आपकी सरकार बनने के बाद ऋण माफी का लाभ मिला है। ऋण के बोझ से परेशान होकर मैंने आत्महत्या के बारे में सोचा था। रुंधे गले श्री अफजल ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब ऋण माफी के कारण वे दूसरी फसल ले पा रहे हैं। कार्यक्रम में उसुर ब्लॉक से आये सरपंच श्री भीमा कट्टम ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को आवापल्ली से उसुर तक जर्जर सड़क की समस्या से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके गांव में एक बारामासी झरना है, जिसका उपयोग खेतो की सिंचाई में लेना चाहते हैं। इस उद्देश्य से उन्होंने एक सिंचाई तालाब के निर्माण की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा पूछे जाने पर बताया कि इस तालाब से लगभग 2 हजार एकड़ में सिंचाई होगी और 800 से 900 किसान लाभांवित होंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा के विधानसभा क्षेत्र में बिना बिजली की लिफ्ट इरीगेशन का कार्य हो रहा है। जिससे वहां के किसान गर्मी में मक्का, मूंग की फसल ले रहे हैं और लाभन्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप के क्षेत्र में भी स्टाप डैम बनाकर लिफ्ट इरिगेशन शुरू की जाएगी। सरपंच श्री कट्टम ने बताया कि उसूर ब्लॉक में 9 पंचायत हैं, जिनमे से 5 पंचायतों के स्कूल अन्यत्र विस्थापित हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उसुर में भी स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की मांग की। - द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
तोंगपाल को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा
तालनार तथा किकिरपाल हाई स्कूल का होगा हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन
कुकानार में बनेगा विद्युत सब-स्टेशन
कांजीपानी, गंजेनार और गुम्मा में हाई स्कूल की स्वीकृति
छिंदगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल की घोषणा
मुसरिया माता मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए 20 लाख रूपए की मंजूरी
सुकमा : मुख्यमंत्री बघेल ने आज सुकमा जिले के छिंदगढ़ में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जनआकांक्षाओं के अनुरूप कई सौगातें दी। भेंट-मुलाकात का यह कार्यक्रम छिंदगढ़ में आम के बागीचे में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री अपने सहज और सरल अंदाज में हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों सीधे रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने लोगों से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की लाभ के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनकी समस्याओं को बड़ी गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यहां आप सब से मिलने आया हूं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुदूर वनांचल क्षेत्रों के विकास और लोगों की बेहतरी के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। दूरस्थ अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन, विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास, रोजगार के अवसरों के सृजन और स्वावलंबन के जरिए लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर तोंगपाल को पूर्ण तहसील का दर्जा, तालनार तथा किकिरपाल हाई स्कूल का होगा हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन, कुकानार में बनेगा विद्युत सब-स्टेशन, कांजीपानी, गंजेनार और गुम्मा में हाई स्कूल की स्वीकृति, छिंदगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल की घोषणा और मुसरिया माता मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी लखमा एवं अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में हितग्राहियों को वन भूमि अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ ही उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिला मुख्यालयों के साथ-साथ अब ब्लाक, तहसील में भी स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं, ताकि हमारे गांवों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा मिल सके। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को इंग्लिश में बातचीत करते सुनकर सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि सुकमा जिले के बेटियां मेरिट में स्थान बना रही है। पिछले साल दन्तेवाड़ा की बेटी आईएएस बनी, अब और बच्चे चयनित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गौठान और गोधन न्याय योजना के समन्वय से गांवों में रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। इससे जुड़कर ग्रामीण अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि गाँव वाले अपने गौठान में बिजली बनाकर बेचेंगे, यह संकेत है हमारा छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीते दो सालों में हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के किसानों को 12290 करोड़ रूपए की राशि दी है। इस साल राजीव गांधी न्याय योजना की पहली किश्त की राशि 1700 करोड़ रूपए का वितरण 21 मई को फिर से किसानों को करेंगे।
भंेट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी विकास कार्यक्रम की शुरूआत के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इनके संरक्षण और संवर्धन से ग्रामीण अंचलों में सकारात्मक बदलाव दिखने लगा है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर नेत्रहीन मड़ियम मुक्का के आंखों का इलाज रायपुर में कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। - द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा12 गांवों के 291 ग्रामीणों को मिला मुख्यमंत्री के हाथों वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र
किसानों को पावर स्प्रेयर और तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का भुगतान
आम जनता की मांग पर कोंटा अंचल को दी कई सौगातें
जगरगुंडा और दोरनापाल उप तहसील को तहसील बनाने की घोषणा
कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का होगा 50 बिस्तर के रूप में उन्नयन
बंडागांव एवं जगरगुंडा में विद्युत सब स्टेशन की होगी स्थापना
दुब्बाटोटा में खेल मैदान और एर्राबोर में मिनी स्टेडियम की घोषणा
छत्तीसगढ़ राज्य की कोंटा अंचल स्थित अंतर्राज्यीय सीमा पर बनेगा भव्य प्रवेश द्वारमुख्यमंत्री ने श्री राम लिंगेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना
बस्तर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज से अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण का आगाज बस्तर संभाग के कोंटा विधानसभा क्षेत्र से की। मुख्यमंत्री आज रायपुर से हेलीकाप्टर से कोंटा पहुंचे और वहां श्री राम लिंगेश्वर मंदिर में स्तम्भ, शिवलिंग व नंदी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की। उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक भी किया।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोंटा के नगर पंचायत परिसर में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनी। इस मौके पर उन्होंने आम जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर कोंटा जिले के दो उप तहसीलों जगरगुंडा एवं दोरनापाल को तहसील बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का वहां हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि कर स्वागत कर इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कोंटा ब्लाक के बंडागांव एवं जगरगुंडा में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, कोंटा के 30 बिस्तर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (अस्पताल) को विस्तारित कर 50 बिस्तर करने, सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सकों एवं स्टाफ के लिए क्वाटर, दुब्बाटोटा में खेल मैदान, छत्तीसगढ़ राज्य की अंतर्राज्यीय सीमा पर छत्तीसगढ़ प्रवेश द्वार और एर्राबोर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराए जाने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री के कोंटा आगमन को लेकर लोगों में भारी उत्साह था। कोंटा में सुबह से ही आसपास के गांवों के ग्रामीण पहुंचने लगे थे। मुख्यमंत्री के कोंटा पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री को छिन्द पत्ते से बना पारंपरिक गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी जनसमूह का अभिवादन किया। इस दौरान उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज उनके साथ थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंटा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराने आए बुजुर्ग मरीज मुचाकी बुधरा के पास बेंच पर बैठकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा है, इलाज के लिए वह आज अस्पताल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें अस्पताल में अपना इलाज कराने की समझाईश दी।291 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्रमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का कोंटा आगमन कोंटा क्षेत्र के लोगों के लिए सौगातों भरा रहा। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोंटा क्षेत्र के 291 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र वितरित किया, जिसमें एर्राबोर के 187, दुब्बाटोटा के 25, वंजामुगड़ा के 19, फंदीगुड़ा के 14, एकलगुड़ा के 12, जगवारम के 9, पेदाकिसोली के 7, ओडिनगुड़ा के एक, बर्रेमोगा 4, मेटागुड़ा के 2, बुरगुड़ा 3 एवं आसीरगुड़ा के 8 हितग्राही शामिल हैं। मुख्यमंत्री के हाथों वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र पाकर सुदूर अंचल कोण्टा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और स्थानीय विधायक तथा उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ढोण्ढरा, कोण्टा, पेण्टा, नागलगुण्डा, पेदाकुरती, मुलाकिसोली, एर्राबोर, दुब्बाटोटा के 10 किसानों को पावर स्प्रेयर वितरित किया। मुख्यमंत्री ने एर्राबोर, बर्रेमोगा, ओडिनगुड़ा और मरईगुड़ा वन के कुल 20 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 3 लाख 40 हजार 460 रुपए संग्रहण राशि वितरित की।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोण्टा विधानसभा अंतर्गत कोण्टा नगर पंचायत में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री ने एर्राबोर के 187, दुब्बाटोटा के 25, वंजामुगड़ा के 19, फंदीगुड़ा के 14, एकलगुड़ा के 12, जगवारम के 9, पेदाकिसोली के 7, ओडिनगुड़ा के 1, बर्रेमोगा 4, मेटागुड़ा के 2, बुरगुड़ा 3 एवं आसीरगुड़ा के 8 कुल 291 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री के हाथों प्रमाण पत्र पाकर सुदूर अंचल कोण्टा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और स्थानीय विधायक तथा उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा को धन्यवाद दिया।कृषि कार्य के लिए पावर स्प्रेयरभेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री ने ढोण्ढरा, कोण्टा, पेण्टा, नागलगुण्डा, पेदाकुरती, मुलाकिसोली, एर्राबोर, दुब्बाटोटा के कुल 10 किसानों को पावर स्प्रेयर वितरित किया।तेन्दूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का भुगतानकोण्टा में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने एर्राबोर, बर्रेमोगा, ओडिनगुड़ा और मरईगुड़ा वन के कुल 20 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 3 लाख 40 हजार 460 रुपए के तेन्दूपत्ता संग्रहण राशि वितरित किया।
- द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
दूसरे चरण की शुरूआत कोंटा विधानसभा से होगी
मुख्यमंत्री 2 जून तक बस्तर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरा चरण के लिए आज बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना हुए। श्री बघेल भेंट-मुलाकात के दूसरे चरण की शुरूआत आज कोंटा विधानसभा से करेंगे। मुख्यमंत्री कोंटा और छिंदगढ़ में आम जनता से सीधे मुलाकात कर शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। इसके बाद वे सुकमा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुकमा में पुलिस लाईन स्थित आफिसर्स मेस का लोकार्पण, शहीद पार्क में गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण एवं सी-मार्ट का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री वहां शाम को विभिन्न प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात करने के बाद राजीव भवन का अवलोकन एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत इस महीने की 4 तारीख से की है। भेंट-मुलाकात अभियान के पहले चरण में मुख्यमंत्री श्री बघेल 4 से 11 मई तक सरगुजा अंचल के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तीन जिलों के विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संपर्क-संवाद-समाधान के ध्येय के साथ जहां आम जनता से सीधी बात की और उनकी समस्याओं को जानकर उनका त्वरित निराकरण भी किया। जनता की मांग पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगातें भी दीं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
राशि अंतरण के लिए 21 मई को सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किए जायेंगे कार्यक्रम
राज्य शासन द्वारा जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि किए गए अधिकृत
छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, विधायक, निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्ष होेंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
जिले के सभी विधायक तथा जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में होंगे शामिल
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा कार्यक्रम
बीते 2 वर्षों में योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में किया गया 12 हजार 209 करोड़ रूपए का भुगतान
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के अनुसार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में राशि अंतरण के लिए इस वर्ष 21 मई को सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। राज्य शासन द्वारा जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि अधिकृत किए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, विधायक, निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्ष जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होेंगे। जिले के सभी विधायक तथा जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 की प्रथम किस्त के रूप में करीब 1700 करोड़ रूपए किसानों के खाते में अंतरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत बीते 2 वर्षों में किसानों के खाते में 12 हजार 209 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मुख्य अतिथियों को अधिकृत किया गया है। जिसके अनुसार सरगुजा जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विेकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, बेमेतरा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, दुर्ग के कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, कबीरधाम के कार्यक्रम में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, राजनांदगांव के कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, रायपुर के कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, कोरबा के कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद के कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, रायगढ़ के कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, सूरजपुर के कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और बस्तर के कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा मुख्य अतिथि होंगे।
इसी प्रकार कोण्डागांव में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक श्री मोहन मरकाम, गरियाबंद जिले के कार्यक्रम में विधायक श्री अमितेश शुक्ल, नारायणपुर के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, बलौदाबाजार के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री राम गोपाल अग्रवाल, महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. राम सुंदर दास, बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, मुंगेली में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी मुख्य अतिथि होंगे।
इसी प्रकार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री अग्नि चंद्राकर, बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह, जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कोरिया जिले में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेल, दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद, सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, कांकेर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार और बीजापुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालम चक्रधारी मुख्य अतिथि होंगे। - एजेंसी
नई दिल्ली : दिल्ली में पिछले दिनों बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ते हुए केंद्र पर हमला बोला है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में जिस तरह से अतिक्रमण रोधी अभियान चलाए जा रहे हैं, हम उसके खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि हम, 63 लाख लोगों को बेघर किया जाना बर्दाशत नहीं करेंगे, यह ‘‘सबसे बड़ी तबाही’’ होगी. सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम लोगों को आश्वासन देना चाहते हैं कि हम अतिक्रमण का समाधान निकालेंगे, अवैध कॉलोनी का नियमितीकरण करेंगे और मालिकाना अधिकार देंगे.केजरीवाल ने कहा कि बुलडोज़र चलाकर लोगों के घरों को उजाड़ना ठीक नहीं है इसका हम विरोध करते हैं. इस तरह की दादागिरी, गुंडागर्दी करना सही नहीं है, अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करना सही नहीं है.केजरीवाल ने कुछ सवाल भी पूछे, उन्होंने पूछा कि दिल्ली प्लांड तरीके से नहीं बनी है. मगर अगर 80% दिल्ली अवैध तरीके से बसाई गई है तो क्या 80% दिल्ली को तोड़ दिया जायेगा? केजरीवाल के मुताबिक बुलडोजर कहीं भी तोडफोड़ कर देते हैं. यहां तक कि कागज भी नहीं देखते हैं. हम इस तरह की कार्रवाई के खिलाफ हैं. दिल्ली की कच्ची कालोनियों में 50 लाख लोग रहते हैं, झुग्गियों में 10 लाख लोग रहते हैं, तकरीबन 3 लाख घर ऐसे हैं जिनका छज्जा बढ़ा हुआ है तो ये 63 लाख लोगों के घरों पर बुलडोजर चलेगा.केजरीवाल के मुताबिक आजाद भारत में ये सबसे बड़ा विध्वंस होगा. 15 साल से बीजेपी MCD में हैं, अब जबकी 18 मई को इनका कार्यकाल खत्म हो रहा है तो क्या आप एक अधिकारी बिठाकर इतना बड़ा निर्णय ले सकते हैं, आप चुनाव कराएं.केजरीवाल के मुताबिक हम दिल्ली की कच्ची कालोनियों को विकसित करेंगे, सुंदर कालोनी बनाएंगे, झुग्गियों का पक्का मकान बनाएंगे. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने थोड़ा बहुत बढ़ा रखा है, उनको मौका देंगें. लोग खुद ही हटा देते हैं. उन्होंने कहा कि जैसे हमने दिल्ली में बिजली, पानी ठीक की, अब इसको भी करेंगे. हम इस बुलडोजर नीति का विरोध करते हैं. बैठक में विधायको को कहा कि जहां भी बुलडोजर चले उसका विरोध करना है चाहे जेल भी जाना पड़े तो डरना नहीं है.