ब्रेकिंग न्यूज़

एमसीडी चुनाव 2022 : नुकड़, सभाएं एवं डोर टू डोर प्रचार...

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 


उषा/अर्चना/सनंत/कुरैशी
 
No description available.

नयी दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार के क्रम में प्रत्याशियों ने अब नुकड़ सभाएं एवं डोर टू डोर अभियान शुरू कर दिया है।

सर्वाधिक चर्चित सीट सीलमपुर वार्ड संख्या 225 में विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हाजी अफजाल ने अपनी पत्नी के समर्थन मे नुकड़ सभाएं की।लोगों ने उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
 
No description available.

उन्होंने कहा कि इलाके में महिलाओं की सुविधा एवं बच्चों को रोजगार परक शिक्षा देने के लिए गैस पाइप लाइन लगाने तथा आईटीआई की स्थापना करने की मांग की गयी है।

हाजी अफजाल की पत्नी हज्जन शकीला अफजाल यहाँ से 10 वर्षो से बसपा की निगम पार्षद रही हैं और इस बार स्वतंत्र प्रत्याशी हैं।इनका चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा है।

इसी इलाके से सटे गौतमपूरी वार्ड संख्या 226 से भाजपा ने पूर्व मेयर सत्या शर्मा को उतारा है,जबकि कांग्रेस ने मो.रियासत उर्फ साहिल को खड़ा किया है।आप के अनिल जैन अभी से ही रेस से वाहर चल रहे हैं।

कांग्रेस के साहिल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के कार्यकाल को यहाँ की जनता पहले ही देख चुकी है।आप अभी से मैदान छोड़ चुका है।

उन्होंने कहा कि समीकरण के हिसाब से भी भाजपा प्रत्याशी किसी हालात में इस बार चुनाव नहीं जीत सकती है।

हालांकि श्रीमती शर्मा ने अपने किये गए कार्यो पर भरोसा जताया है।उन्होंने कहा कि डोर टू डोर प्रचार अभियान जारी है।

महावीर इंक्लेव पार्ट तीन वार्ड संख्या 105 से निर्दलीय अल्ताफ डोर टू डोर पहुँचकर लोगों से एक मौका देने की अपील करते हैं।उनके साथ समर्थकों का काफिला होता है।वह दिल्ली डेमोक्रेटिक एलायंस समर्थित प्रत्याशी हैं।इस संगठन के समर्थित मंगोलपुरी वार्ड संख्या 42 से प्रत्यक्ष तिलकराज राशन वाले हैं।जिनका प्रचार अभियान चौपाल से चलता है।एल.एस।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook