ब्रेकिंग न्यूज़

पत्नी को सास ने भेजने से मना कर दिया था, इस पर युवक बौखला गया और दोनों को आग के हवाले कर दिया..

एजेंसी


सहारनपुर : यूपी के सहारनपुर जिले एक युवक ने अपनी पत्नी और गर्भवती सास के साथ ही बड़ा कांड कर डाला। इसके बाद एक की मौत हो गई। हालांकि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यूपी के सहारनपुर जिले एक युवक ने अपनी पत्नी और गर्भवती सास के साथ ही बड़ा कांड कर डाला। इसके बाद एक की मौत हो गई। हालांकि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन इस घटना ने पुलिस ही नहीं आस-पड़ोसियों के भी होश उड़ा दिए। दरअसल एक युवक अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा था। पत्नी अपने गर्भवती के सास के साथ रह रही थी। सास अपने पति से काफी समय से अलग रही है। पत्नी को सास ने भेजने से मना कर दिया था, इस पर युवक बौखला गया और दोनों को आग के हवाले कर दिया। इससे सास की दर्दनाक मौत हो गई और पत्नी की हालत गंभीर है।  
 
पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना नगर के थाना जनकपुरी क्षेत्र की पुलिस चौकी ट्रांसपोर्ट नगर की कृष्णाधाम कालोनी की है। इसमें 25 वर्षीय युवक नितिन अपनी पत्नी रीतिका को लेने ससुराल गया था। पत्नी को साथ ना भेजने को लेकर हुए विवाद में नितिन ने 45 वर्षीय गर्भवती सास पायल और रीतिका पर पेट्रोल छिड़ककर आज तड़के साढ़े चार बजे आग लगा दी। इससे पायल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय पत्नी रीतिका, 80 फीसद तक जल गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकत्सिकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आज सुबह करीब पांच बजे सूचना मिलने पर वह एएसपी प्रीति यादव, पुलिस निरीक्षक अविनाश गौतम आदि के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक पायल की मौत हो गयी थी और रीतिका गंभीर रूप से झुलसी हुई थी। पुलिस ने आरोपी 25 वर्षीय नीतिन को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शामली निवासी नीतिन ने दो-तीन साल पहले रीतिका से प्रेम विवाह किया था। पिछले कुछ समय से रीतिका सहारनपुर में ही अपने मायके में रह रही थी। नीतिन भी करीब एक माह से उन्हीं के साथ रह रहा था।

उनके पड़ोसियों के मुताबिक नीतिन रीतिका को अपने घर ले जाने की कोशिशों में लगा था। लेकिन उसकी सास पायल उसे भेजने का विरोध कर रही थी। इससे उपजे विवाद के बाद नितिन ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका पायल के बड़े भाई प्रीतम कुमार पुत्र पुरूषोत्तम दास निवासी गढ़ी मलुक नगर कोतवाली क्षेत्र ने थाना जनकपुरी में दी तहरीर में कहा कि उसकी बहन पायल और भांजी रीतिका पर उनके दामाद नितिन ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसमें उनकी बहन की मौके पर जलने से मौत हो गई और भांजी रीतिका की हालत नाजुक बनी हुई है। 

पुलिस के मुताबिक पायल का अपने पति से अलगाव हो गया है। वह कुछ समय से 28 वर्षीय युवक आशु कश्यप के साथ रह रही थी। वह भी इसी मकान में साथ रहता था। आशु कश्यप को बाइक चोरी के एक मामले में हरियाणा पुलिस 14-15 अक्टूबर को गिरफ्तार कर ले गई थी। पुलिस के मुताबिक पायल के मकान मालिक संजय कृष्णया ने आज प्रातः करीब साढ़े चार बजे इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook