ब्रेकिंग न्यूज़

 दुर्ग : मुख्यमंत्री ने नेहरू नगर भिलाई में नवनिर्मित कार्यालय पुलिस उप अधीक्षक यातायात और रेल्वे अंडर ब्रिज का किया लोकार्पण

दुर्ग : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नेहरू नगर भिलाई में नवनिर्मित कार्यालय पुलिस उप अधीक्षक यातायात और रेल्वे अंडरब्रिज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पुलिस उप अधीक्षक यातायात कार्यालय का अवलोकन किया। लगभग 33 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस कार्यालय भवन में डीएसपी ट्रेफिक, एचसीएम एण्ड वायरलेस, रोड सेफ्टि सेल, मीटिंग हाॅल और स्टोर रूम सुसज्जित रूप से बनया गया है। मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

 
मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना के साथ फीता काटकर हावड़ा-मुम्बई रेलमार्ग पर नव निर्मित रेल्वे अण्डर ब्रिज का लोकार्पण भी किया। इस ब्रिज का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा 9 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से किया गया है। इस अण्डर ब्रिज के बनने से भिलाई नेहरू नगर रेल्वे क्रासिंग पर यातायात सुगम होने के साथ ही समय और्र इंधन की बचत होगी।
 
लोकार्पण के अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चैबे, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अरूण वोरा, विधायक श्री विद्यारतन भसीन, भिलाई नगर निगम के महापौर श्री देवेन्द्र यादव, दुर्ग नगर निगम के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक श्री भजन सिंह निरंकारी एवं प्रतिमा चंद्राकर सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook